मौसम का पूर्वानुमान : 15 अक्टूबर तक देश से विदा हो जाएगा मानसून

Share Product Published - 03 Oct 2020 by Tractor Junction

मौसम का पूर्वानुमान : 15 अक्टूबर तक देश से विदा हो जाएगा मानसून

विदाई की ओर से बढ़ता मानसून 2020

देश से मानसून विदा होने की ओर अग्रसर हो रहा है। हर बार की तरह इस बार भी देश से मानसून की विदाई 15 अक्टूबर तक हो सकती है। उत्तराखंड में इस साल सामान्य से 19 प्रतिशत बारिश के साथ मानसून ने विदाई कर ली है। अब यहां का मौसम शुष्क है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। वहीं उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल रह सकते हैं। हालांकि आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। इस अवधि में 8-10 किमी़ प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने तीन अक्टूबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार इस अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 80 प्रतिशत एवं दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रह सकता है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 33 व न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1

 

देश के विभिन्न हिस्सों में बने मौसमी सिस्टम

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तरी मध्य भागों पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब निम्न दबाव बन गया है और ओडिशा के तटों के करीब आ गया है। वहीं बंगाल की खाड़ी के उत्तर और पश्चिम-मध्य भागों पर बने इस सिस्टम से तमिलनाडु के तट तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इधर दक्षिणी गुजरात के पास हवाओं में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है। इसी प्रकार उत्तर-पश्चिम भारत में उत्तर पश्चिमी दिशा में मध्यम हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। इससे दिन के तापमान में हल्की वृद्धि जबकि रात के तापमान में कुछ गिरावट शुरू हो गई है।

 


पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में कैसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान देश के गंगीय पश्चिम, ओडिशा, रायलसीमा के कुछ हिस्सों, उत्तरी तमिलनाडु और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। वहीं गुजरात क्षेत्र, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण राजस्थान, दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कहीं-कहीं हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत और पश्चिमी-हिमालयी राज्यों में सभी स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहा।


अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान

बात करें अगले 24 घंटों के मौसम की तो देश के ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश बौछारें पडऩे का अनुमान है। वहीं असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उप हिमालयन पश्चिम बंगाल और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इधर तमिलनाडु, रायलसीमा, कर्नाटक, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश और दक्षिणी गुजरात में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा बिहार और दक्षिणी राजस्थान में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इधर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर-पश्चिमी हवाएं मध्यम गति से चलती रहेंगी।

 

 

अगर आप अपनी  कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण,  दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back