मौसम अलर्ट : इन राज्यों में होगी बारिश, शीतलहर और बर्फबारी की संभावना

Share Product Published - 15 Dec 2021 by Tractor Junction

मौसम अलर्ट : इन राज्यों में होगी बारिश, शीतलहर और बर्फबारी की संभावना

जानें, देश में बन रहे मौसमी सिस्टम और आगे के मौसम का हाल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं कई जगहों पर शीतलहर चलने की संभावना भी जताई है। इसी के साथ हिमालय पर बर्फबारी की गतिविधियां जारी रहने के आसार है। दरअसल भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में 16 दिसंबर से हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने एक और पश्चिमी विक्षोभ की आशंका जताई है। जिससे पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उत्तरी भागों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। 

बता दें कि एक पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू काश्मीर के आसपास सक्रिय है। इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। इस वजह से फिलहाल न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की उम्मीद कम है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने के आसार हैं। इस सिस्टम के आगे बढऩे से 17 दिसंबर से ठंड बढऩे लगेगी। मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में शीतलहर के भी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में 17 दिसंबर की दोपहर से 20 दिसंबर की दोपहर तक तेज निचले स्तर की उत्तर-पश्चिमी या उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।

पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

हिमाचल प्रदेश में मौसम और बिगडऩे वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में तीन दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। राज्य के उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 16 और 17 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पिछले दिनों हिमाचल के मनाली व इसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले दिनों जमकर बर्फबारी हुई है। इस बीच, उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में भी बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

इस समय देश भर में बन रहे हैं ये मौसमी सिस्टम

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार इस समय देश में कई मौसमी सिस्टम बन रहे हैं जो इस प्रकार से हैं- 

  • पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और आसपास के इलाके के ऊपर बना हुआ है।
  • एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी गतिविधियां

  • पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात हुआ।
  • लक्षद्वीप और तमिलनाडु में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश हुई और तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसमी गतिविधि-

  • अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात होने का अनुमान है। उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
  • तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें गिर सकती हैं।
  • पंजाब, हरियाणा, पूर्वोत्तर राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।
  • अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
  • पूर्वोत्तर भारत में सुबह के समय मध्यम कोहरा संभव है।

झारंखड / रांची : पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड, तापमान में आई गिरावट-

मौसम विभाग के अनुसार रांची समेत पूरे राज्य में कनकनी बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में और गिरावट होगी। तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पछुआ हवाओं के कारण रांची सहित पूरे राज्य में ठंड बढ़ी है। पूरे राज्य में डाल्टेनगंज का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। वहां का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में भी कमी देखी जा रही है। इधर, पूरे राज्य में मौसम शुष्क रह रहा है। सुबह में कोहरा और धुंध रहने से विजिबिलटी कम रह रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में कोहरा और धुंध और घना होगा। 

जमशेदपुर में लगातार गिर रहा है तापमान

जमशेदपुर जिले में तापमान लगातार गिर रहा है। बीते एक सप्ताह के अंदर न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अभी न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। इस साल अभी तक सबसे अधिक ठंड 19 दिसंबर को पडऩे की संभावना है। उस दिन न्यूनतम तापमान घटकर 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। वहीं, उसके बाद तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे ठंड बढऩे की संभावना बढ़ गई है। बता दें कि शहर में शहर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, सुबह-शाम कोहरा व धुंध देखने को मिल रहा है। बुधवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अभी कोहरे से मुक्ति मिलने वाली नहीं है। अगले सात दिन तक सुबह-शाम कोहरे देखने को मिलेगा। इस दौरान आसमान में बादल भी छाए रहेंगे।

मध्यप्रदेश/जबलपुर : पश्चिम विक्षोभ का असर, फिर बिगड़ेगा मौसम

पश्चिम विक्षोभ के आशिंक असर से गिरता तापमान थम गया है। हवा भी कभी उत्तर-पूर्वी तो कभी उत्तर-पश्चिम चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ के असर से अभी दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री के आस-पास बना रहेगा। इसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है। 19 दिसंबर के बाद पश्चिम विक्षोभ के असर से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्के बादल भी छा सकते हैं। बुधवार को सुबह से ठंड का असर तो बना रहा है लेकिन वैसी ठंडक नहीं है जैसी उम्मीद की जा रही थी। हालांकि रात में हवा का रूख फिर उत्तर-पूर्वी होने से वातावरण में सर्दी का अहसास हो रहा है। 

दो-तीन दिनों में कड़ाके की ठंड पडऩे के आसार

मध्य प्रदेश में दो-तीन दिनों के बाद कड़ाके की ठंड पडऩे के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत पर पडऩे जा रहा है। इस सिस्टम के आगे बढऩे पर 16-17 दिसंबर से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में कड़ाके की ठंड पडऩे का अनुमान जताया जा रहा है। मौजूदा समय में मध्य प्रदेश के अधिकाश हिस्सों में दिख रहे ठंड के तल्ख तेवर पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी के चलते दिखाई दे रहे हैं। बर्फबारी के कारण प्रदेशभर में सर्द हवाओं के साथ ठिठुरन बनी हुई है। 

राजस्थान/मध्यप्रदेश : 25 दिसंबर के आसपास शीतलहर की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी बने सिस्टम का खासा प्रभाव राजस्थान में दिखाई दे रहा है और यहीं से मध्य प्रदेश में नमी का प्रवेश हो रहा है। यही कारण है कि, अगले 72 घंटों तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहेंगे। फिलहाल, बारिश के आसार नहीं है। हालांकि एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करने जा रहा है। इस सिस्टम के आगे बढऩे पर 16-17 दिसंबर से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। 16 दिसंबर के बाद रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं 18 दिसंबर से कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर शुरू होने के आसार है। वहीं, 25 दिसंबर के आसपास शीतलहर चलने की भी संभावना है।  


अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back