मानसून की विदाई के साथ ही शुरू होने लगा सर्दी का अहसास

Share Product Published - 07 Oct 2020 by Tractor Junction

मानसून की विदाई के साथ ही शुरू होने लगा सर्दी का अहसास

निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से कई जगह बारिश की संभावना

देश में मानसून विदा होने को हैं और सर्दी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। प्राय: सभी जगह मौसम में परिवर्तन होने लगा है। सुबह और शाम को हल्की सर्दी का अहसास होना शुरू हो गया है। इसी के साथ तापमान में भी गिरावट आनी शुरू हो गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार सर्दी जल्द ही दस्तक देगी। इस दौरान वायुमंडल में घटती आर्द्रता, सूखी हवाएं और साफ हो रहा आसमान सर्दी के आने की आहट दे रहा है। पूर्वानुमान के मुताबिक अक्टूबर की समाप्ति तक दिन का पारा 30 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 22 डिग्री के नीचे चले जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम के पूर्वानुमान को लेकर निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ और भागों के साथ समूचे राजस्थान तथा गुजरात के कुछ हिस्सों से आज दोपहर या शाम तक अलविदा कह जाएगा। इस दौरान देश में कई मौसमी सिस्टम बन रहे हैं जिससे देश के कुछ हिस्सों में मध्यम व हल्की बारिश हो सकती है।

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1


इस समय देश में बन रहे मौसमी सिस्टम

  • ओडिशा और इससे सटे भागों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम के साथ ही एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है।
  • इस सिस्टम से छत्तीसगढ़ होते हुए महाराष्ट्र के उत्तरी भागों तक एक ट्रफ बनी है। साथ ही एक ट्रफ दक्षिणी तटीय तमिलनाडु तक भी बनी हुई है।
  • उत्तरी अंडमान सागर पर जल्द ही एक नया मौसमी सिस्टम विकसित हो सकता है। 9 अक्टूबर के आसपास इसके निम्न दबाव में और 11-12 अक्टूबर तक डिप्रेशन बनने की संभावना है।
  • पिछले 24 घंटों के दौरान कैसा रहा देश के विभिन्न राज्यों में मौसम-
  • बीते 24 घंटों की अवधि के दौरान बिहार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।
  • ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह तथा उत्तरी कर्नाटक में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।
  • कोंकण गोवा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिली।

 


अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान

  • अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहेगी। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का भी अनुमान है।
  • पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, आंतरिक ओडिशा, तेलंगाना, विदर्भ, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिणी तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश कुछ स्थानों पर हो सकती है।
  • दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण गोवा और तमिलनाडु में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
  • उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों समेत मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा।

 

 

अगर आप अपनी  कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण,  दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back