मौसम अलर्ट: मौसम में बदलाव, इन राज्यों में बारिश की संभावना

Share Product प्रकाशित - 14 Mar 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

मौसम अलर्ट: मौसम में बदलाव, इन राज्यों में बारिश की संभावना

जानें, किन राज्यों में हो सकती है बारिश और आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

जलवायु परिवर्तन का प्रभाव इन दिनों मौसम में दिखाई दे रहा है। इससे लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और देश के अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप दिखाई दे रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ते प्रदूषण के कारण मौसम में परिवर्तन दिखाई दे रहा है। कई जगह पर तापमान 35 डिग्री से ऊपर चला गया है। ऐसे में इन स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी दिखाई देगी और गर्मी बढ़ेगी। अभी मौसम में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति बनी हुई है।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको देश के प्रमुख राज्यों के मौसम की जानकारी दे रहे हैं।

दिल्ली में इस दिन होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 17 और 18 मार्च को बारिश होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की उम्मीद है। 17 और 18 मार्च को दिल्ली में रिमझिम बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार दिल्ली में अभी दो दिन गर्मी रहेगी और इसके बाद बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान के इन जिलों में हो सकती है मौसम

राजस्थान में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान राज्य के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। इस समय दो पश्चिमी विक्षोभ आने से मौसम में परिवर्तन होगा और एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार पहला पश्चिमी विक्षोभ 14 मार्च को सक्रिय होगा। इससे जयपुर, बूंदी, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, सिरोही, जालौर, टोंक, बाड़मेर, नागौर और पाली में आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं दूसरा पश्चिमी विक्षोभ जो 16-17 मार्च तक सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में बारिश हो सकती है।  

हरियाणा में 20 मार्च तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम

हरियाणा में मौसम 20 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अगले तीन दिन 16 मार्च तक आमतौर पर मौसम खुश्क रहेगा। हालांकि इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल छाये रह सकते हैं और हवाएं चल सकती हैं। इससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में 17 से लेकर 20 मार्च के दौरान बदलाव होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने और उत्तर-पश्चिम व दक्षिणी क्षेत्रों में हवाएं चल सकती है और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इसके प्रभाव से दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

यूपी में इन स्थानों पर हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मंगलवार से लेकर गुरुवार तक कई इलाकों में बारिश हो सकती है। राज्य के पूर्वांचल वाले इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य में कई जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके अलावा इस सप्ताह के बाद राज्य में लू चलने की संभावना भी जताई जा रही है।

मध्यप्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। 15 मार्च को कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 16 से लेकर 18 मार्च के दौरान शहर में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज आंधी के साथ ओले गिरने की संभावना जताई जा रही है।

बिहार के इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार में पिछले कई दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दो दिन बाद उत्तर बिहार के कुछ जिलों में बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। इसमें मुजफ्फरपुर, वैशाली और सीवान में बारिश हो सकती है। इस दौरान औसत 8 से लेकर 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अगले एक या दो दिनों में पुरवा हवा चल सकती है और इसके बाद पछिया हवा चलने की संभावना बनी हुई है।  

छत्तीसगढ़ में इस सप्ताह बदल सकता है मौसम

राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में इस सप्ताह मौसम में बदलाव होने की संभावना नजर आ रही है। इससे प्रदेश के बस्तर और दुर्ग सहित रायपुर संभाग में बादल छाये रहने और बारिश होने की संभावना है। ऐसा इसलिए कि एक ट्रफ पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा होते हुए दक्षिण मध्य महाराष्ट्र तक जा रही है। इसी के साथ एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 13 मार्च को पश्चिमी हिमालय तक पहुंचेगा। इसके प्रभाव से कुछ जिलों में बारिश और आंधी-तूफान जैसी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। केंद्रीय मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 12 से 14 मार्च के दौरान बारिश व आंधी-तूफान का दौर जारी है। इसके अलावा दक्षिण भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में 15 से लेकर 17 मार्च तक बारिश की गतिविधिया जारी रहेंगी। इससे ये अनुमान है कि अगले छह दिनों तक राज्य के अलग-अलग इलाकों में बारिश होने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में 14 से लेकर 16 मार्च के दौरान बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों फार्मट्रैक ट्रैक्टर, पॉवर ट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back