मौसम अलर्ट : इन 5 राज्यों में बारिश की संभावना

Share Product प्रकाशित - 20 Jan 2025 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

मौसम अलर्ट : इन 5 राज्यों में बारिश की संभावना

जानें, किन राज्यों में होगी बारिश और कैसा रहेगा आपके राज्य के मौसम का हाल

पिछले कुछ दिनों से देश में लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण कई राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि और पहाड़ों पर बर्फबारी देखी गई है। इसी के साथ कई जगह पर तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही कड़ाके की ठंड से भी कुछ राहत मिली है। हालांकि घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 से 29 जनवरी के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके कारण उत्तर–पश्चिमी और मध्य भारतीय क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। 

इसी के साथ ही 21 से 24 जनवरी के दौरान इन क्षेत्रों में भारी बारिश व बर्फबारी हो सकती है जिसमें 23 जनवरी के दिन बहुत तेज बारिश व बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा 20 से 24 जनवरी के दौरान उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली राज्यों के साथ ही चंडीगढ़ में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं दक्षिण- पूर्वी अरब सागर में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और माहे में 20 जनवरी के दौरान कई जगहों पर बारिश हो सकती है। 

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको आज का मौसम (Today's weather), कल का मौसम (Tomorrow's weather) सहित आने वाले दिनों के मौसम की जानकारी दे रहे हैं, तो आइए जानते हैं, आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।

इस महीने देश में कहां कब-कहां पड़ेगी अधिक ठंड

मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक 20 से 22 जनवरी के दौरान तेज ठंड पड़ने की संभावना नहीं है। उत्तर पश्चिमी राज्यों एवं गुजरात रीजन में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इस दौरान मध्य और पूर्वी भारत एवं महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं 23 से 29 जनवरी के दौरान तेज ठंड पड़ने की संभावना है। ऐसे में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इस दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 4 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल (Delhi weather)

दिल्ली एनसीआर में ठंड पड़ रही है हालांकि दोपहर को धूप में तेजी का अहसास हो रहा है। इसी बीच दिल्ली में 21 व 22 जनवरी को बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में सोमवार शाम या रात के समय कोहरा छाया रह सकता है। वहीं बुधवार और गुरुवार को दिल्ली में बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान में कमी आ सकती है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल (Rajasthan weather)

राजस्थान में 21 व 22 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के उत्तर-पश्चिम व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। सोमवार को मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन मंगलवार से फिर मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल–बारिश की स्थिति बनेगी। सोमवार को अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर व झुंझुनूं में धना कोहरा छाए रहने की संभावना है। राजस्थान में 21 व 22 को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे राज्य के उत्तर–पश्चिमी व उत्तर–पूर्वी भागों में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। खासकर अजमेर, टोंक, दौसा व सिरोही जिलों में बारिश की संभावना है। 

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम का हाल (Haryana Weather)

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 21 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से राज्य में विभिन्न जगहों पर 21 और 22 जनवरी को बारिश हो सकती है। इसी के साथ कहीं–कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 21 जनवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 22 से 24 जनवरी के दौरान प्रदेश के अधिकांश भागों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। 

यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल (UP Weather)

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार के बाद से पूरे प्रदेश मौसम साफ रहेगा। रात या सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छा सकती है। इसी के साथ तीस किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मेरठ, मुजफ्फरपुर, शामली व बागवत में सुबह के समय कोहरा छा सकता है। अयोध्या, प्रयागराज, बनारस, कानपुर और गोरखपुर में ठंडी हवाएं परेशान कर सकती हैं। 20 से 23 जनवरी तक सुबह धुंध या कोहरा रहने और दोपहर में धूप निकलने का पूर्वानुमान जताया गया है। 

मध्यप्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल (MP Weather)

मध्यप्रदेश के मौसम में बदलाव आ गया है। प्रदेश के कई जिलों से कड़ाके की सर्दी गायब हो गई है। यहां पर न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। अलग–अलग जगहों पर दो पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने से हवाओं का रुख बदल गया है। इसी कारण से यहां पर दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार व मंगलवार को तापमान में कुछ बढ़ोतरी देखी जा सकती है। वहीं कुछ दिनों के बाद फिर से सर्दी लौटकर आएगी।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back