तीन जून को केरल पहुंचेगा मानसून, तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान

Share Product Published - 01 Jun 2021 by Tractor Junction

तीन जून को केरल पहुंचेगा मानसून, तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान

मानसून अलर्ट : जानें, किन राज्यों में होगी बारिश और आगे क्या रहेगा मौसम का हाल

देश में आंधी तूफान और बारिश का सिलसिला जारी है। चक्रवाती तूफान तौकते और यास के बाद से ही देश में मौसम में परिवर्तन देखा गया है। देश के कुछ हिस्सों में गर्मी का प्रकोप बना हुआ है तो कुछ राज्यों में आंधी बारिश आदि मौसम संबंधी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। मानसून भी आने को हैं जिसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से नवीनतम मौसम विज्ञान संबंधी संकेतों के अनुसार दक्षिण पश्चिमी हवा 1 जून से धीरे-धीरे और मजबूत हो सकती है, जिसके चलते केरल के ऊपर वर्षा की गतिविधि में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। 3 जून 2021 तक मानसून केरल पहुंचने की संभावना है। इससे पूर्व देश के अधिकांश राज्यों में अनेक स्थानों पर तेज हवा एवं गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1


इस समय देश में बन रहे कई मौसमी सिस्टम

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार देश भर में इस समय कई मौसमी सिस्टम बन रहे हैं। इसके अनुसार पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। पंजाब और इससे सटे पाकिस्तान के कुछ हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश तक एक निम्न स्तर की ट्रफ रेखा बनी हुई है। बिहार के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक ट्रफ रेखा छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए विदर्भ तक जा रही है।


पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में कहां-कहां हुई बारिश

  • पिछले 24 घंटों के दौरान, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हुई।
  • उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश देखी गई।
  • तटीय कर्नाटक और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।
  • बिहार, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, छत्तीसगढ़ और शेष पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश और धूल भरी आंधी चली।
  • उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और रायलसीमा में छिटपुट हल्की बारिश हुई।
  • राजस्थान में कुछ स्थानों पर हीटवेव देखी गई।

 

अगले 24 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल

  • अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर पूर्व भारत, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों और केरल के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
  • लक्षद्वीप, शेष केरल, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, विदर्भ, कोंकण और गोवा, पश्चिमी हिमालय, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।
  • पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जना, धूल भरी आंधी और बारिश हो सकती है।
  • राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में लू जारी रह सकती है।


2 जून को इन राज्यों में चमक के साथ बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दो जून को उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना तथा केरल एवं माहे में अलग अलग स्थानों पर तथा हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा राज्यों में कुछ स्थानों पर तेज हवा एवं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

इसके अलावा अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, अरुणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यानम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल तथा लक्षद्वीप में अलग अलग स्थानों पर आंधी तूफान, बिजली के साथ तेज हवा के बहने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान के ऊपर अलग अलग स्थानों पर गरज के साथ वर्षा/धूल भरी आंधी आने का अनुमान है।


3 जून के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार तीन जून को उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना तथा केरल एवं माहे तथा, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा राज्यों में कुछ स्थानों पर तेज हवा एवं गरज चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। इसके अलावा अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, अरुणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यानम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल अरुणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यानम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल तथा लक्षद्वीप में अलग अलग स्थानों पर आंधी तूफान, बिजली के साथ तेज हवा के बहने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान के ऊपर अलग अलग स्थानों पर गरज के साथ वर्षा/धूल भरी आंधी आने की संभावना है।

 

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back