मानसून का इंतजार खत्म : कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

Share Product Published - 25 Jun 2020 by Tractor Junction

मानसून का इंतजार खत्म : कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

देश के कई हिस्सों में बन रहे मौसमी सिस्टम दे रहे हैं संकेत

मानसून के आने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। अब जल्दी ही देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून सक्रिय हो जाएगा। इसके संकेत हाल ही में दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उत्तरी पंजाब, पूर्वी राजस्थान, बिहार सहित देश के अन्य इलाकों में हुई बारिश से मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने पहले ही मानसून के तय समय से पहले पहुंचने की संभावना जताई थी वह बिलकुल सटीक बैठ रही है। इन दिनों देश के विभिन्न हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम से लेकर भारी बारिश तक दिखाई दे रही है। वहीं निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने अगले 24 घंटों में बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने या तेज बौछारें पडऩे की संभावना जताई है। 

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1

 

देश में बन रहे मौसमी सिस्टम

  • उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
  • उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से बिहार तक एक ट्रफ पहले की तरह बनी हुई है। पाकिस्तान के मध्य भागों पर हवाओं में एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है।
  • एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे भागों पर विकसित हो गया है।
  • बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों पर भी एक सर्कुलेशन बना हुआ है।
  • साथ ही एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कर्नाटक के तटों के पास बना हुआ है।
  • अरब सागर के पश्चिमी-मध्य भागों पर भी एक सर्कुलेशन दिखाई दे रहा है। 
  • दक्षिणी गुजरात और इससे सटे भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

 

 

पिछले 24 घंटों में इन जगहों पर हुई बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और लक्षद्वीप में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं तमिलनाडु, केरल, दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और दक्षिण-पूर्व राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिली। इधर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ भागों, उत्तरी पंजाब, पूर्वी राजस्थान के बाकी भागों, बिहार, शेष पूर्वोत्तर भारत और दक्षिणी ओडिशा में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसी प्रकार  गुजरात, दक्षिणी कोंकण गोवा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह पर कुछ भागों में हल्की बारिश हुई।

 

अगले 24 घंटों में इन जगहों पर हो सकती है बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने या तेज बौछारें पडऩे की संभावना है। वहीं झारखंड, रायलसीमा, दक्षिणी-तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, पंजाब और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इधर छत्तीसगढ़ के शेष भागों, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और कोंकण गोवा में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। उधर उत्तराखंड, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दक्षिणी गुजरात और मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों में हल्की बारिश के साथ कहीं-कहीं मध्यम वर्षा हो सकती है।  

 

सभी कंपनियों के ट्रैक्टरों के मॉडल, पुराने ट्रैक्टरों की री-सेल, ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन, कृषि के आधुनिक उपकरण एवं सरकारी योजनाओं के नवीनतम अपडेट के लिए ट्रैक्टर जंक्शन वेबसाइट से जुड़े और जागरूक किसान बने रहें।

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back