अरब सागर की तरफ बढ़ा मानसून, कई राज्यों में बारिश की संभावना

Share Product Published - 05 Jun 2021 by Tractor Junction

अरब सागर की तरफ बढ़ा मानसून, कई राज्यों में बारिश की संभावना

मानसून अपडेट : आगामी 2-3 दिन में मानसून के मुंबई पहुंचने की संभावना

3 जून को केरल में दस्तक देने के बाद मानसून अब अरब सागर की ओर बढ़ रहा है। आगामी 2 से 3 दिन के भीतर मानसून के मुंबई पहुंचने की संभावना है। इस दौरान देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ घंटे में मानसून तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के तटीय इलाकों तक पहुंच जाएगा। जिससे आज केरल, लक्षद्वीप के ज्यादातर हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना हैं।

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1


महाराष्ट्र में मानसून के दाखिल होने का अनुकूल माहौल

मौसम विभाग मुंबई के उपमहानिदेशक के.एस होसालिकर ने ट्वीट किया है कि मानसून अब अरब सागर की तरफ बढ़ रहा है। जिससे महाराष्ट्र में मानसून के दाखिल होने के लिए अनुकूल माहौल बन रहे है। मानसून अगले कुछ दिनों में कोंकण और गोवा में सक्रिय हो जाएगा। जिसके बाद से बादलों की गर्जन के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं हरियाणा, पंजाब और दक्षिणपूर्व राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।


देशभर में ऐसा बना हुआ है मौसमी सिस्टम

निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर के अनुसार जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। पंजाब और इससे सटे हरियाणा के कुछ हिस्सों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। कर्नाटक तट के पास पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा महाराष्ट्र से केरल तट तक फैली हुई है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण तमिलनाडु के अंदरूनी हिस्सों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र से दक्षिण तमिलनाडु तक आंतरिक कर्नाटक होते हुए जा रहे है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण बिहार और इससे सटे इलाकों में निचले स्तरों पर बना हुआ है।


अगले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में बारिश की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, केरल, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र, दक्षिणपूर्व राजस्थान, तेलंगाना और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश, शेष मध्य प्रदेश, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर और पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी आ सकती है। ओडिशा, छत्तीसगढ़ और दक्षिण-मध्य उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।


पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। आंतरिक तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा के कुछ हिस्सों, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा के कुछ हिस्सों और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में मेघ गर्जना, बारिश और धूल भरी आंधी आई। दिल्ली में एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। पश्चिम बंगाल के झारखंड, ओडिशा और मध्य उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

 

अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back