IOTECH | Tractorjunction

दिल्ली एनसीआर में मानसून के 29 जून से पहले पहुंचने की संभावना, अन्य राज्यों में 24-25 तक दे सकता है दस्तक

Share Product Published - 23 Jun 2020 by Tractor Junction

दिल्ली एनसीआर में मानसून के 29 जून से पहले पहुंचने की संभावना, अन्य राज्यों में 24-25 तक दे सकता है दस्तक

दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कई जगहों पर भारी बारिश होने के आसार

इस बार मानसून समय पहले आ सकता है। इस बात के संकेत दिल्ली सहित कई राज्यों में हुई प्री-मानसून की बारिश ने दे दिए हैं। उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली एनसीआर में मानसून अपने तय समय 29 जून से पहले पहुंच सकता है। वहीं देश के अन्य राज्यों मे 24-25 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने इस वर्ष मानसून के सामान्य रहने का अनुमान पहले ही जता दिया है। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में सामान्य बारिश (103 फीसद) होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिम बंगाल और आसपास के राज्यों से चक्रवाती हवा दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पहुंचेगी। इससे 24 जून तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ इलाकों, उत्तर पूर्वी राजस्थान और पूर्वी हरियाणा में मानसून आने में मदद मिलेगी। वहीं स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार मानसून की दस्तक 24 या 25 तारीख तक होगी। 

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1

 

मानसून की गति हुई धीमी, 25 से हो सकता है सक्रिय

दक्षिण भारत से महाराष्ट्र तक मॉनसून में आ गई है सुस्ती। पिछले कई दिनों से दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत और महाराष्ट्र के अधिकांश इलाकों में बारिश कम हो रही है। 23 और 24 जून को तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुद्दुचेरी, लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में बारिश में देखने को मिलेगी। 25 जून से मॉनसून के सक्रिय होने की संभावना है। अनुमान है कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में समय से पहले मॉनसून का आगमन होगा।

 

 

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

  • निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार इस समय ओडिशा और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
  • एक ट्रफ पंजाब से हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तरी ओडिशा होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भागों तक बनी हुई है।
  • अरब सागर के पश्चिमी-मध्य और इससे सटे उत्तर-पश्चिमी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
  • दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
  • गुजरात और इससे सटे भागों पर पर भी एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान देश के इन भागों में हुई बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, गोवा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह पर मॉनसून सक्रिय रहा और भारी बारिश दर्ज की गई। केरल और कोंकण व गोवा में सामान्य मॉनसून का प्रदर्शन जारी रहा। विदर्भ के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, शेष पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा के कुछ हिस्सों, बिहार, शेष एमपी और उत्तर प्रदेश में। इन क्षेत्रों में अलग-थलग तीव्र स्पंदनों के साथ हल्की से मध्य बारिश हुई। इधर गुजरात, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, झारखंड, आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी कहीं-कहीं बारिश के समाचार मिले हैं।

 

अगले 24 घंटों के दौरान देश के इन भागों में हो सकती है बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उत्तर-पूर्वी बिहार, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दक्षिणी कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक और विदर्भ के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इन भागों में एक-दो स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है। बिहार के शेष भागों, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, गुजरात और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में मौसम गर्म और शुष्क होगा। हालांकि एक-दो स्थानों पर गर्जना के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

 

सभी कंपनियों के ट्रैक्टरों के मॉडल, पुराने ट्रैक्टरों की री-सेल, ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन, कृषि के आधुनिक उपकरण एवं सरकारी योजनाओं के नवीनतम अपडेट के लिए ट्रैक्टर जंक्शन वेबसाइट से जुड़े और जागरूक किसान बने रहें।

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back