गुजरात-मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक, जानिए आपके राज्य में कब बरसेगा पानी

Share Product प्रकाशित - 17 Jun 2025 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

गुजरात-मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक, जानिए आपके राज्य में कब बरसेगा पानी

तेज हवाओं के साथ आई मानसूनी राहत, बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा

Monsoon 2025देशभर में गर्मी से बेहाल लोगों को मानसून ने आखिरकार राहत देना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक मानसून गुजरात, मध्यप्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कई हिस्सों में पहुंच चुका है। इससे पहले यह महाराष्ट्र में अटका हुआ था, लेकिन अब मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। इससे देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले 24 से 48 घंटों में मानसून के और राज्यों में भी आगे बढ़ने के पूरे आसार दिखाई दे रहे हैं।

कहां तक पहुंची मानसून की उत्तरी सीमा

मौसम विभाग के अनुसार मानसून 2025 की नॉर्दर्न लिमिट अब वेरावल, भावनगर, बड़ोदरा, खरगोन, अमरावती, दुर्ग, बरगढ़, चांदबली, सैंडहेड द्वीप और बालुरघाट तक पहुंच गई है। यानी इन सभी इलाके अब मानसूनी बारिश की शुरुआत हो चुकी हैं। विभाग ने यह भी कहा है कि अगले दो दिनों में मानसून झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल तक पहुंच सकता है।

देश में कहां है भारी बारिश की संभावना

गुजरात, कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में 17 से 20 जून के बीच में हवा-आंधी के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 17 से 22 जून तक अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। सौराष्ट्र और कच्छ में 17 से 19 जून तक मूसलधार बारिश का अनुमान जताया गया है। 

मध्य और पूर्वी भारत में कब आएगा मानसून

मध्य भारत के राज्यों में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 17 से 20 जून तक कई जगहों पर बारिश का दौर चलेगा। वहीं बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी मानसूनी बादल अपना असर दिखा सकते हैं। मध्य प्रदेश में 19 और 20 जून को भारी बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ और गंगा तटीय पश्चिम बंगाल में 17 और 18 जून को मूसलधार बारिश हो सकती है। वहीं झारखंड और बिहार में 18 से 19 जून को बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

दक्षिण भारत में मानसून की क्या है स्थिति

दक्षिण भारत के राज्यों में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी, कराईकल, माहे और लक्षद्वीप में 17 से 18 जून तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी 17 से 18 जून के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत में कहां तक पहुंचा मानसून

उत्तर भारत में मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है, लेकिन 17 से 22 जून तक उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में छिटपुट बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इसमें उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान शामिल हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19 से 21 जून तक बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और लद्दाख में 21 और 22 जून को अच्छी बारिश हो सकती है।

17 से 22 जून तक देश में कहां–कहां हो सकती है बारिश

  • मौसम विभाग के ताजा अपडेट के दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, जम्मू–कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में 17 से 22 जून तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। 
  • राजस्थान में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का विशेष अलर्ट जारी किया गया है। 
  • अगले सात दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, असम, त्रिपुरा, नागालैंड और मिजोरम में अधिकांश जगहों पर बारिश के साथ भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है। 
  • 17 और 18 जून को कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे व लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज–चमक और 40–50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 
  • तटीय कर्नाटक में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसी के साथ ही केरल, तेलंगाना, रायलसीमा और आंध्रप्रदेश के हिस्सों में 20 जून तक 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 
  •  17 से 22 जून तक गुजरात, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गोवा, कोंकण में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। 
  • सौराष्ट और कच्छ में 17 से 19 जून के बीच अत्यधिक भारी बारिश (20सेमी/24 घंटे) होने की संभावना है। 
  • मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में 17 से 20 जून के दौरान भारी बारिश, आंधी व बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 
  • विदर्भ में 17 जून को बहुत भारी बारिश हो सकती है। 
  • पूर्वी मध्यप्रदेश मेें 19व 20 को बहुत भारी बारिश हो सकती है। 

आगे कैसा रह सकता है मानसून 

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मानसून और भी अधिक गति पकड़ सकता है। मुख्यरूप से पूर्वी भारत और उत्तरी भारत के राज्यों में। यहां अगले 2 से 4 दिनों में मानसून की सक्रियता बढ़ सकती है। इसके साथ ही कुछ राज्यों में तेज हवा, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं दिखाई दे सकती हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top