मानसून अपडेट 2023: केरल में भारी बारिश के साथ मानसून का आगाज

Share Product प्रकाशित - 10 Jun 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

मानसून अपडेट 2023: केरल में भारी बारिश के साथ मानसून का आगाज

जानें, आपके राज्य में कब से शुरू होगी मानसून की बारिश

भारी बारिश (Heavy rain) के साथ केरल पहुंचे मानसून (monsoon) से इसके आगे बढ़ने की आशानुकूल परिस्थितियां देखने को मिल रही है। यदि मानसून इस रफ्तार से आगे बढ़ता रहा तो 28 जून तक पूरे देश में छा जाएगा जिससे मानसून की बारिश का दौर पूरे भारत में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 13 जून तक लू चलने की बात कही गई है। ऐसे में यूपी बिहार में मानसून 14 जून तक प्रवेश कर सकता है। मौसम विज्ञान विभाग की ताजा जानकारी में बताया गया है कि मानसून (monsoon) के केरल पहुंचने के साथ इसका प्रभाव देश के 9 से अधिक राज्यों में दिखाई देगा। इस दौरान इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में लू व बारिश दोनों स्थितियां रहने की बात कही है।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको मानसून के आगमन के साथ ही उसके आगे बढ़ने की स्थितियों पर चर्चा करते हुए आपको बताएंगे कि देश के किस राज्य में मानसून का प्रवेश कब तक होगा। वहां कब से मानसून की बारिश शुरू होगी।
किस राज्य में कब पहुंचेगा मानसून- (संभावित तारीख)

देश के केरल राज्य से मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही पूर्वानुमान लगाया जा रहा है कि जिस तरह मानसून केरल आठ दिन के देरी से पहुंचा है, उसी तरह इसके आगे बढ़ने में भी देरी हो सकती है जिससे सभी राज्यों में मानसून इस बार देरी से पहुंचेगा। इसके लिए राज्य वार संभावित तारीख का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है, जो इस प्रकार से है।

छत्तीसगढ़ में किस दिन पहुंचेगा मानसून (Chhattisgarh Monsoon Update) 

इस बार छत्तीसगढ़ में आठ दिन देरी से मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में मानसून 15 जून तक दस्तक दे सकता है। वहीं जगदलपुर में 21 जून और रायपुर में 24 जून को मानसून का प्रवेश संभावित है। इससे पहले यहां प्री मानसून की गतिविधियां देखी जा सकती है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 10 जून के बाद प्रदेश के कुछ क्षेत्रों हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। लेकिन तापमान में कोई विशेष बदलाव की कोई उम्मीद नजर नहीं आती है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक इस वर्ष केरल में ही आठ दिन विलंब से मानसून आया है, इसके चलते प्रदेश में भी आठ दिन विलंब होना संभावित है।

यूपी में इस दिन से शुरू होगी मानसून की बारिश (U.P Monsoon Update)

मौसम विज्ञानी मो. दानिश के मुताबिक उत्तरप्रदेश में मानसून के प्रवेश होने की संभावित तारीख 20 जून है। मानसून की गति पर बराबर निगरानी की जा रही है। दो से तीन दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी। इस तरह से देखा जाए तो हम यह कह सकते हैं कि यूपी में मानसून 20 से 25 जून के बीच प्रवेश कर सकता है। लखनऊ में यह 25 से 28 जून के बीच दस्तक देगा। इसके पहले मानसून की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। इसमें आसमान में बादल छाना, हवा चलना, बौछारें आना और कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

बिहार के लिए क्या है मानसून पहुंचने की तिथि (Bihar Monsoon Update) 

बिहार में मानसून का प्रवेश 15 जून के बाद ही होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने पटना सहित 10 जिलों में भीषण हीटवेव, वहीं 16 जिलों हीटवेव यानि लू की चेतावनी जारी की गई है। वही मौसम विभाग ने बिहार में मानसून के प्रवेश को लेकर संभावित तारीख का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बिहार में मानसून अमूमन 13 जून को पहुंच जाता है, लेकिन इस बार इसका प्रवेश विलंब से हो रहा है। इस बार इसके प्रवेश की संभावित तारीख 18 या 19 जून होगी। हालांकि इससे पहले 10 जून से राज्य में मौसम में बदलाव आ सकता है। अनुमान के मुताबिक राज्य में 10 और 11 जून को उत्तर एवं पूर्वी हिस्से में मौसम परिवर्तित हो सकता है। उच्च ताप के दबाव में स्थानीय स्तर पर आंधी-तूफान और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने सकती है।

महाराष्ट्र में कब पहुंचेगा मानसून (Maharashtra Monsoon Update)

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। महाराष्ट्र में मानसून कब आएगा इसकी जानकारी दो, तीन दिन में दी जाएगी। आमतौर पर महाराष्ट्र में मानसून 10 जून तक पहुंचता है और मुंबई में 11 जून तक पहुंचता है। चूंकि इस बार मानसून देरी से केरल आया है इससे इसके प्रवेश में कुछ विलंब होना संभव है।

दिल्ली में कब आएगा मानसून (Delhi Monsoon Update)

मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के मुताबिक दिल्ली में 28 जून को मानसून प्रवेश हो सकता है। इससे पहले दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क रहने के साथ तेज गर्मी पड़ने का अनुमान जताया जा रहा है। हालांकि विभाग ने एक सप्ताह तक लू नहीं चलने की बात कही है।

राजस्थान में कब आएगा मानसून (Rajasthan Monsoon Update)

राजस्थान में मानसून के देरी से पहुंचने के आसार हैं। क्योंकि केरल में मानसून के प्रवेश में विलंब हुआ है इस हिसाब से राजस्थान पहुंचने में मानसून को करीब एक महीने का समय लग सकता है। संभवत: जुलाई के प्रथम सप्ताह तक मानसून राजस्थान में दस्तक दे सकता है। हालांकि इससे पहले यहां प्री-मानसून की गतिविधियां देखी जा सकती है। बता दें कि इन दिनों राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है लेकिन बीच-बीच में मौसम के बदलाव के कारण हुई हल्की बारिश से कुछ राहत मिली है। सामान्य तौर पर राजस्थान में मानसून 25 जून को प्रवेश की तारीख मानी जाती है। बता दें कि पिछले साल 2022 में 29 मई को मानसून केरल पहुंचा था। वहीं इसके बाद 30 जून को राजस्थान में मानसून का प्रवेश हुआ था। इस हिसाब से देखा जाए तो राजस्थान में मानसून 7 से 9 जुलाई के बीच आ सकता है। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों पॉवर ट्रैक ट्रैक्टर, डिजिट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back