दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र व हरियाणा, पंजाब में हो सकती है हल्की बारिश

Share Product Published - 21 Aug 2020 by Tractor Junction

दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र व हरियाणा, पंजाब में हो सकती है हल्की बारिश

बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र

इन दिनों देश में कई तरह के मौसमी सिस्टम बन रहे हैं जिससे कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश तो कहीं मध्यम या हल्की बारिश हो सकती है। निजी मौसम ऐजेंसी स्काईमेट के अनुसार बंगाल की खाड़ी में गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल, ओडिशा, झारखंड व छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश केे आसार बन रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, पूर्वी राजस्थान में होगी मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र व हरियाणा, पंजाब हल्की बारिश हो सकती है।

बता दें कि इस समय देश के अधिकांश स्थानों पर बारिश हो रही है। कहीं-कहीं तो बाढ़ जैसे हालात हो गए। अभी पिछले दिनों जयपुर में आई बारिश ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया और हालात ये हो गए कि लोगों को तैर कर आना-जाना पड़ा। दुकानों व मकानों में पानी भर गया। इस तरह के हालात राज्य सरकार की व्यवस्था की पोल खोलते हैं। फिलहाल हम मौसमी की करेंगे। इस समय पूरे देश में मानसून एक बार फिर से मेहरबान हो गया है और सभी जगह बारिश हो रही है। बुधवार रात बीकानेर में अच्छी बारिश हुई। वहीं देश के कई शहरों से बारिश के समाचार मिले हैं।

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1

 

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

•    गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों और इससे सटे ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल पर बना हुआ है। यह आज शाम तक डिप्रेशन बन जाएगा।
•    मानसून की अक्षीय रेखा अपनी जगह से फिर से दक्षिणवर्ती होने वाली है।
•    पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे गुजरात के सौराष्ट्र तथा कच्छ पर बना हुआ है।

 

 

पिछले 24 घंटों में कहां-कहां हुई बारिश

•    पिछले 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी तटीय ओडिशा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी वर्षा हुई।
•    पूर्वी राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, असम और उत्तरी कोंकण गोवा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर

 

भारी मॉनसून वर्षा दर्ज की गई।

•    ओडिशा, झारखंड, शेष पूर्वोत्तर भारत, केरल के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, आंतरिक महाराष्ट्र, गुजरात, शेष मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ़्फराबाद में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

•    अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश दर्ज की गई।

 

अगले 24 घंटों में कहां-कहां हो सकती है बारिश

•    अगले 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में मध्यम से भारी वर्षा के साथ एक-दो जगहों पर मूसलाधार बारिश संभव है।
•    मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, कोंकण गोवा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।
•    दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, बिहार और शेष पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
•    केरल, रायलसीमा और पश्चिमी हिमालय के शेष हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

 

 

सभी कंपनियों के ट्रैक्टरों के मॉडल, पुराने ट्रैक्टरों की री-सेल, ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन, कृषि के आधुनिक उपकरण एवं सरकारी योजनाओं के नवीनतम अपडेट के लिए ट्रैक्टर जंक्शन वेबसाइट से जुड़े और जागरूक किसान बने रहें।

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back