मौसम अलर्ट : जानें, आगामी 10 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

Share Product Published - 07 Jan 2022 by Tractor Junction

मौसम अलर्ट : जानें, आगामी 10 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

बारिश, कोहरा और ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से बारिश, कोहरा और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। आने वाले दिनों में बारिश, कोहरा और ओलावृष्टि की गतिविधियां बढ़ सकती है। हम समय-समय पर किसान भाइयों को ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से मौसम की जानकारी देते हैं ताकि वे फसल सुरक्षा के उपाय कर सकें और संभावित नुकसान से बच सकें। हम आज हमारे किसान भाइयों को आगामी 10 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान बता रहे हैं। आशा करते हैं कि हमारे द्वारा दी जा रही मौसम संबंधी जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

दिल्ली का आगामी 10 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

दिल्ली में आगामी 10 दिनों के दौरान मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सर्दी का असर बरकरार रहेगा, हालांकि धूप से कुछ राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है। 8 जनवरी 2022 को राजधानी में गरज के साथ आंधी या बारिश हो सकती है। 9 को दोपहर में बोछारें पड़ सकती है। 10-11 को धूप खिलने का अनुमान है। वहीं 12 को तेज धूप निकल सकती है। 13 को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। 14 को मौसम खुलेगा और धूप निकलेगी। 15 से 17 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

राजस्थान : जयपुर का आगामी 10 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

8 जनवरी 2022 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में धूप रहेगी। 9 को तेज धूप का अहसास होगा। 10 को अधिकांश रूप से आसमान में बादल छाए हुए रहेंगे। 11 और 12 जनवरी को बौछारें पड़ सकती हैं। 13 को दोपहर में बौछारें पड़ सकती हैं। 14 को भी बौछारें आ सकती हैं। 15 को अधिकांश रूप से बादल छाए हुए रह सकते हैं। लेकिन 16 ओर 17 को आसमान साफ रहेगा और धूप रहेगी।

हरियाणा : चंडीगढ़ का आगामी 10 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में 8 व 9 जनवरी 2022 को बारिश होने के आसार हैं। वहीं 10 जनवरी को दोपहर पूर्व बारिश हो सकती है। 11 को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 12 को धूप खिलेगी। 13 और 14 जनवरी को अधिकतम धूप रहेगी और आसमान साफ रहेगा। 15 और 16 को आंशिक रूप से आसमान में बादल छाए रहेंगे और 17 को अधिकतम रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

उत्तरप्रदेश : लखनऊ का आगामी 10 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में 8 जनवरी 2022 को बारिश होने की संभावना है। 9 को छुटपुट गरज के साथ आंधी/बारिश हो सकती है। वहीं 11 को आसमान साफ रहेगा और अधिकतर समय धूप रहेगी। दिनांक 12,13,14 को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 15 जनवरी को फिर धूप खिलेगी। वहीं 16 और 17 जनवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

महाराष्ट्र : मुंबई का आगामी 10 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

8 जनवरी 2022 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में दोपहर के समय बौछारें हो सकती हैं। 9 से 12 तारीख को आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। 13 को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके बाद 14 से 17 तक आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी।

मध्यप्रदेश : भोपाल का आगामी 10 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 8 जनवरी 2022 को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। 9 को दोपहर के समय बौछारें हो सकती हैं। 10 से 12 तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 13 को दोपहर में बौछारें हो सकती है। वहीं 14 और 15 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 16 और 17 को आसामन साफ रहेगा और धूप रहेगी।

छत्तीसगढ़ : रायपुर का आगामी 10 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 8 जनवरी 2022 को धूप खिलेगी। वहीं 9 को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 को बौछारें और 11 को गरज के साथ छुटपुट बारिश होने की संभावना है। 12 को बौछारें और 13-14 को फिर गरज के साथ छुटपुट बारिश व आंधी की संभावना बनी हुई है। 15 को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। 16 और 17 को धूप खिलेगी।

बिहार : पटना का आगामी 10 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

बिहार की राजधानी पटना में 8 से 10 जनवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं 11 को बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद धूप निकलेगी। 12 से 13 को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। 14 को अधिकांश रूप से बादल छाए रहेंगे। 15 से 17 जनवरी को आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी।


अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back