मौसम अलर्ट: इन राज्यों में बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना

Share Product प्रकाशित - 16 May 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

मौसम अलर्ट: इन राज्यों में बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना

जानें, मौसम विभाग की चेतावनी और आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

मोचा तूफान (Mocha Storm) भले ही म्यांमार के ऊपर बना हुआ है। लेकिन इसका असर भारत में कई जगह बारिश और आंधी के रूप में दिखाई दे रहा है। हालांकि इस दरम्यान तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई है। गर्मी का असर ज्यों का त्यों बना हुआ है। मोचा तूफान के असर के कारण बिहार में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग की ओर से बिहार के 20 जिलों के लिए यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। इन जिलों में बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती है जिससे यहां गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम में निरंतर हो रहे बदलाव के कारण आमजन की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है। कई जगह पर दिन में भीषण गर्मी का प्रकोप तो शाम को धूल भरी आंधी लोगों को परेशान कर रही है। इस दौरान कई राज्यों में आंधी के साथ बारिश की गतिविधियां भी देखी गई। इन सबके बीच मौसम विभाग की ओर से कई जगह पर आंधी-बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में आपके लिए मौसम के बारे में जानना बेहद जरूरी हो जाता है ताकि आप मौसम के अनुसार अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से पूरा कर सकें।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको मौसम विभाग की चेतावनी और स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार मौसम की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही आने वाले दिनों में किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम इस बात की जानकारी भी यहां दे रहे हैं।

इस समय देश में बन रहे हैं ये मौसमी सिस्टम

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार इस समय देश में जो मौसमी सिस्टम बने हुए है, वे इस प्रकार से हैं

म्यांमार के ऊपर बना हुआ चक्रवाती तूफान मोचा उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ गया है और कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल गया है। साढ़े 5 बजे आईएसटी यह अक्षांश 23.9 उत्तर और देशांतर 97.8 पूर्व के पास था। आज रात तक यह और कमजोर होकर गहरे निम्न दबाव में बदल जाएगा और उसके बाद निम्न दबाब वाले क्षेत्र में कमजोर हो जाएगा। 

  • निचले स्तर पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण हरियाणा के ऊपर बना हुआ है। 
  • जम्मू-कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ निम्न दबाव की रेखा के रूप में बना हुआ है।

अगले 24 घंटों के दौरान यहां हो सकती है बारिश

  • स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोतर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बौछारें गिर सकती है।
  • बिहार में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है।
  • केरल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
  • हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
  • वहीं ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप बना रह सकता है।

मौसम विभाग ने दी इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान असम और मेघालय में छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। मध्यप्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं उप हिमालयी, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिम में छिटपुट स्थानों पर बिजली गिर सकती है। इधर उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडु,  पुदुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में बारिश हो सकती है। ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग जगहों में लू की स्थिति बनने की संभावना है। वहीं राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में धूलभरी आंधी या गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर बहुत तेज हवाएं चलने की संभावना है। लक्ष्यद्वीय और मालदीव क्षेत्र से सटे इलाकों में भी हवाएं चल सकती हैं। बंगाल की दक्षिणी-पश्चिम खाड़ी में भी तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम को देखते हुए तमिलनाडु तट और कोमोरिन क्षेत्र से दूर उत्तर पश्चिमी अरब सागर और सोमालिया तट पर मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।

मोचा तूफान का असर : बिहार के 20 जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की ओर से बिहार के 20 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके पीछे मोचा तूफान का असर माना जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज में बिजली चमकने, मेघ गर्जन के के साथ बारिश की संभावना है। वहीं 17 और 18 मई को राज्य के 20 जिलों में बारिश होने की संभावना है। 17 और 18 मई को जमुई, मुंगेर, खगडिया, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, मुजफ्फरपुर और सीमामढ़ी सहित राज्य के 20 जिलों में बारिश हो सकती है। चक्रवाती तूफान के कारण किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मधेपुरा, भागलपुर और बांका में भी तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।

17 मई को किन राज्यों हो सकती है बारिश

  • मौसम विभाग के अनुसार 17 मई को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। इसी के साथ मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और केरल में भी बारिश हो सकती है।
  • पंजाब, पश्चिम में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
  • बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, केरल और माहे, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
  • इसी के साथ गिलगित, बाल्टिकस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार और तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में भी बारिश हो सकती है।
  • ओडिशा के अलग-अलग जगहों पर लू चलने की संभावना है।
  • राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में धूलभरी आंधी या गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
  • दक्षिण-पूर्व अरब सागर, इससे सटे इलाकों में तेज गति के साथ हवाएं चल सकती है।
  • सोमालिया तट पर तेज हवाएं चलने की संभावना हे। ऐसे में मछुआरों को इन इलाकों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

18 मई को इन जगहों पर हो सकती है बारिश

  • इस दिन असम और मेघालय के छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही है।
  • पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है।
  • इधर हरियाणा में अलग-अलग जगहों पर बिजली और तेज हवाएं या गरज के साथ छिंटे पड़ने की संभावना है।
  • चंडीगढ़ और दिल्ली, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ बारिश हो सकती है।
  • लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल व माहे में भी बारिश हो सकती है।
  • वहीं राजस्थान के अलग-अलग स्थानों में धूल भरी आंधी या गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

19 को किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल

  • इस दिन असम और मेघालय के छुटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसी के साथ ही मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है।
  • वहीं गंगीय पश्चिम में अलग-अलग स्थानों पर बिजली ओर तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
  • इसी के साथ बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ ही बारिश हो सकती है।

20 मई को कहां कैसा रहेगा मौसम

  • इस दिन असम और मेघालय के छोटे-मोटे इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।
  • इसी के साथ गंगीय पश्चिम में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
  • वहीं बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ बारिश हो सकती है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, स्वराज ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back