मौसम अलर्ट : भीषण गर्मी के बीच राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत 9 राज्यों में बारिश की संभावना

Share Product प्रकाशित - 12 Jun 2025 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

मौसम अलर्ट : भीषण गर्मी के बीच राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत 9 राज्यों में बारिश की संभावना

कहां होगी बारिश और कहां रहेगा मौसम शुष्क? जानिए अपने राज्य का हाल

Weather Alerts: भारत में भीषण गर्मी से बेहाल हो रहे राज्यों के लिए राहत की खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए देश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। खासकर दक्षिण भारत, पश्चिमी तटीय क्षेत्र, पूर्वी व मध्य भारत और उत्तर-पश्चिमी राज्यों में मौसम के बदलने की पूरी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले 5 दिनों में कई राज्यों और क्षेत्रों में मौसम बिगड़ सकता है। इससे आंधी, बारिश की संभावना है। आइए, जानते हैं मौसम विभाग की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक देश में कहां–कहां हो सकती है बारिश और कहां रहेगा मौसम शुष्क। 

किन राज्यों में हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार गोवा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और गुजरात में भारी बारिश की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कई स्थानों पर चल सकती हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने इस बार मानसून के जल्द पूरे देश में सक्रिय होने की भविष्यवाणी भी की हुई है। 

किन राज्यों में दी है भारी बारिश की चेतावनी

दक्षिण भारत में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। यहां केरल, माहे, कर्नाटक और लक्षद्वीप में इस सप्ताह के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है। वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में 12 से 13 जून के बीच गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। विशेष रूप से तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र तट पर 12-15 जून के दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। इन इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा (Extreme Heavy Rainfall) की चेतावनी भी जारी की गई है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति या जलभराव हो सकता है।

Tj App Banner

12 से 17 जून तक कहां हो सकती है भारी बारिश

आज के मौसम अपडेट के अनुसार महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र का मौसम के बारे में जो जानकारी मिली है उसमें 12–14 जून के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में आज हल्की बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। इस  दौरान इन इलाकों में तेज हवाएं और आंधी आने की संभावना है। वहीं 12-17 जून तक यहां भारी से अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। यदि बात पूर्वी, मध्य और उत्तर भारत की करें तो यहां उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप, ओडिशा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में अगले सप्ताह बारिश और तेज हवाओं के आसार हैं। छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 14-17 जून के बीच भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

उत्तर-पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 12-17 जून तक बारिश, बिजली चमकने और तेज हवा चलनेकी संभावना है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 13-17 जून के बीच गरज के साथ बौछारें और 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इन राज्यों में बारिश से जहां गर्मी से राहत मिल सकती है, वहीं फसलों और जनजीवन पर इसका असर पड़ सकता है।

किसानों सहित अन्य लोगों के लिए जरूरी सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, खुले स्थानों से दूर रहने और यात्रा से पहले मौसम अपडेट देखने की सलाह दी है। खासकर मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है क्योंकि कुछ तटीय क्षेत्रों में हवाएं 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को चाहिए कि अनावश्यक यात्रा से बचें, विशेषकर जगहों में जहां अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं किसानों को सलाह दी जाती है कि वे खुले खेतों से बचें और फसलों की सुरक्षा के उपाय करें। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top