देश के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें, मौसम का हाल

Share Product प्रकाशित - 13 Oct 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

देश के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें, मौसम का हाल

जानें, अपने राज्य के मौसम का हाल और आगे क्या रहेगा मानसून ?

दीवाली आने में कुछ ही दिन शेष हैं लेकिन देश के कई हिस्सों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। अक्टूबर में दिल्ली एनसीआर से लेकर यूपी से बिहार तक बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने आज भी उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई में अभी दो से तीन दिन का वक्त लग सकता है।

देश के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में भारत के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया हैं। तमिलनाडु और कर्नाटक में अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 24 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पुड्डुचेरी, तमिलनाडु, केरल व पूर्वोत्तर भारत के सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय में गरज व तेज हवा के साथ कहीं हल्की से मध्यम व कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

बारिश से भर गए खेत तो ये ट्रैक्टर आएंगे काम

यदि खेतों में पानी भर गया है और खेत में कीचड़ हो गया है तब भी ये ट्रैक्टर काफी काम आते हैं। भारत में महिंद्रा, स्वराज, आयशर, मैसी सहित अन्य ब्रांड की कंपनियों के दमदार ट्रैक्टर गीली मिट्टी में भी कृषि कार्य करने में सक्षम हैं। इसलिए किसान भाई इन कंपनियों के ट्रैक्टर ही खरीदना पसंद करते हैं। 

भारत की प्रसिद्ध कंपनियों के ट्रैक्टरों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गरज के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं मौसम विभाग ने पूर्वी - उत्तर प्रदेश के जिलों में भी गरज के साथ भारी बारिश होने का अनुमान लगाया हैं। मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, उनमें बाराबंकी, लखनऊ, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, संत रवीदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, हरदोई कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, देवरिया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बंदायूं समेत प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अगले 2 दिन तक हल्की से माध्यम बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 अक्तूबर के बाद मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगा।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए पहाड़ी जिलों में बर्फबारी व भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। बुधवार शाम तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है। इसे देखते हुए पहाड़ी जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान के अनुसार उत्तराखंड में 14 अक्तूबर तक मानसून की राज्य से विदाई होने की उम्मीद जताई हैं। 

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने 13 अक्टूबर तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने राज्य में 13 अक्टूबर तक के लिए पूरे प्रदेश में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में 13 अक्टूबर के बाद मौसम साफ होने का अनुमान हैं। वही राज्य के कुछ स्थानों पर बर्फबारी होने की भी संभावना हैं।

तमिलनाडु में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने तमिलनाडु के लिए अगले 2 दिन तक भारी बारिश होने का अनुमान लगाया हैं। तमिलनाडु के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हैं।

देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम (Weather Forecast)

  • महाराष्ट्र के लिए मौसम विभाग ने 14 अक्टूबर तक राज्य में मध्यम से भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया हैं। महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर से मौसम साफ रहने की उम्मीद हैं।
  • राजस्थान के लिए मौसम विभाग ने 13 अक्टूबर तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया हैं। राज्य में 14 अक्तूबर से मौसम साफ रहने की उम्मीद हैं।
  • मध्यप्रदेश के लिए मौसम विभाग ने 13 अक्टूबर तक राज्य में मध्यम से भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया हैं। राज्य में 14 अक्तूबर से मौसम साफ रहने की उम्मीद हैं।
  • बिहार के लिए मौसम विभाग ने 14 अक्टूबर तक राज्य में मध्यम से भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया हैं। राज्य में 15 अक्टूबर से मौसम साफ रहने की उम्मीद हैं।
  • कर्नाटक के लिए मौसम विभाग ने 15 अक्तूबर तक के लिए भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया हैं। राज्य में 16 अक्तूबर के बाद मानसून की विदाई हो सकती हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों फार्मट्रैक ट्रैक्टरडिजिट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back