मानसून 2025 अपडेट : केरल में धमाकेदार एंट्री, जानिए किस राज्य में कब होगी मानसून की पहली बारिश

Share Product प्रकाशित - 26 May 2025 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

मानसून 2025 अपडेट : केरल में धमाकेदार एंट्री, जानिए किस राज्य में कब होगी मानसून की पहली बारिश

16 साल का रिकार्ड टूटा, इस साल समय से पहले केरल पहुंचा मानसून, बारिश की अच्छी शुरुआत के संकेत

Monsoon 2025 Update : देशभर में गर्मी से परेशान लोगों और बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने घोषणा की है कि मानसून 2025 की अपने निर्धारित समय से 8 दिन पहले यानी 24 मई को केरल में धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। इस बार मानसून ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार मानसून समय से पहले पहुंच गया है। इससे पहले 2009 में 23 मई को मानसून अपने निर्धारित समय से पहले पहुंचा था। मौसम विभाग (IMD) मानसून अपडेट के अनुसार, यह देश के अन्य हिस्सों में भी तेजी से बढ़ रहा है। IMD का मानसून अपडेट 2025 बताता है कि इस बार भारत में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है, जो कि किसानों और आम लोगों के लिए राहत की बात है।

इन राज्यों में मानसून ने दी पहली दस्तक

इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून 2025 ने केरल के साथ-साथ तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों को भी भिगोना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) मानसून रिपोर्ट 2025 के मुताबिक, मानसून बीते कुछ दिनों से अरब सागर में सक्रिय था और अब भारत में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थितियां बन चुकी हैं।

अगले कुछ दिनों में इन राज्यों में पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों में मानसून निम्नलिखित क्षेत्रों में आगे बढ़ेगा, जो गोवा , महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र, कर्नाटक और तमिलनाडु के शेष हिस्से, पूर्वोत्तर भारत , हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए सिक्किम में मानसून प्रवेश करेगा। गोवा मानसून अपडेट, पूर्वोत्तर भारत मानसून 2025 सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल जानने  के लिए इस खबर को पूरा पढ़ें।

आपके राज्य में कब पहुंचेगा मानसून

राज्य का नाम मानसून के पहुंचने की अनुमानित तारीख
मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ 15 से 20 जून
बिहार व झारखंड 16 से 18 जून
उत्तर प्रदेश 20 जून से 30 जून
दिल्ली-एनसीआर 27 से 29 जून
हरियाणा व पंजाब 29 जून से 2 जुलाई
राजस्थान 25 जून से 5 जुलाई
उत्तराखंड 25 से 30 जून
हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर 25 जून के बाद

क्या मानसून जल्द आने का मतलब ज्यादा बारिश है?

मानसून जल्दी आने का यह मतलब नहीं कि बारिश भी अधिक होगी। आईएमडी के अनुसार, मानसून के जल्दी या देर से आने का उसकी कुल वर्षा पर कोई सीधा असर नहीं पड़ता। मानसून पूर्वानुमान 2025 बताता है कि बारिश की मात्रा मौसम प्रणाली पर निर्भर करती है, न कि आगमन की तारीख पर।

IMD की भविष्यवाणी, इस बार सामान्य से अधिक होगी बारिश

इस बार राहत की बात यह है कि मानसून 2025 की बारिश सामान्य से अधिक हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 अप्रैल को अपने पूर्वानुमान में कहा था कि जून से सितंबर के बीच भारत में दीर्घ अवधि औसत (LPA) से 105% वर्षा होने की संभावना है। यह सामान्य से अधिक बारिश की श्रेणी में आता है। यह भारत में मानसून कब आएगा, इस सवाल का भी जवाब देता है, क्योंकि शुरुआत हो चुकी है और अगले कुछ ही हफ्तों में देशभर में मानसून पहुंच जाएगा। 

किसानों को मिलेगी राहत, समय से शुरू हो सकती है खरीफ की बुवाई

मानसून 2025 के जल्दी आगमन से किसानों में खुशी की लहर है। खरीफ सीजन की बुवाई समय से शुरू हो सकती है, जिससे धान, मक्का और सोयाबीन जैसी फसलों की पैदावार बेहतर होने की उम्मीद है। इसके साथ ही जल स्रोतों में भी पानी की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। हालांकि IMD मानसून अलर्ट में बताया गया है कि कुछ राज्यों में पहली बारिश के साथ तेज हवाएं और भारी वर्षा हो सकती है। स्थानीय बाढ़ और जलभराव की आशंका को देखते हुए राज्यों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। किसानों को भी चाहिए कि वे भी इस स्थिति से निपटने की तैयारी रखे और सतर्क रहे।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
Vote for ITOTY 2025 scroll to top