Published - 24 Jan 2022 by Tractor Junction
मौसम में व्यापक परिवर्तन होने से कई जगह शीतलहर और बारिश की संभावना नजअर आ रही है। इस साल सर्दी अपने पिछले रिकार्ड तोड़ रही है। इसको लेकर मौसम विभाग ने भी कई राज्यों के लिए चेतावनी दी है और ऐतियात बरतने की सलाह दी है। सर्दी के मौसम में कोराना का प्रकोप को देखते हुए इस समय मौसम के मिजाज को देखते हुए अपना विशेष ध्यान रखना जरूरी है। वहीं दूसरी ओर किसानों को अपनी फसलों की विशेष देखभाल की जरूरत है। मौसम विभाग की मानें तो अभी शीतलहर और बारिश का दौर चलेगा। इससे जल्दी राहत मिलने वाली नहीं है। हालांकि कुछ समय धूप दिखाई देने से कुछ राहत मिल सकती है। बता देंं कि इस समय राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप जारी है और सर्दी अपने चरम पर है।
पिछले 24 घंटों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कुछ स्थानों पर 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे कम न्यूनतम तापमान चित्तौडग़ढ़ में 3.3 डिग्री सेल्सियस व सबसे कम अधिकतम तापमान सीकर में 13.5 डिग्री से. (औसत से -9.3 डिग्री) दर्ज किया गया है। इस दौरान राज्य में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। न्यूनतम तापमान में आगामी 48 घंटों के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। राज्य के शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में 24-28 जनवरी को शीतलहर चलने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान कहीं-कहीं 2 से 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के कारण तापमान में गिरावट दिखाई दे रही। इंदौर में सोमवार को शीतल दिन रहने की संभावना है। इंदौर में अगले दो से तीन दिन तो तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दिखाई देगी। इसके बाद तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट दिखाई देगी। इंदौर में अगले तीन से चार दिन तक तीव्र ठंड का असर दिखाई देगा। फरवरी माह में ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी तापमान में हल्की गिरावट रहेगी और ठंड का असर कम रहेगा।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा हरियाणा के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई तक है। एक द्रोणिका हरियाणा से उत्तर छत्तीसगढ़ तक 0.9 किमी ऊंचाई तक स्थित है । दूसरा द्रोणिका बिहार से उत्तर ओडिशा तक 2.1 किमी ऊंचाई तक स्थित है। इन मौसमी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गर्म हवा आ रही है। इसका असर शहर के मौसम पर पड़ा। इसी के चलते अब 24 जनवरी को प्रदेश के सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में और बस्तर संभाग के जिलों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। इससे शहर समेत संभाग में भी कहीं-कहीं बारिश के आसार रहेंगे। न्यूनतम और अधिकतम तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना नहीं है । हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है। बिलासपुर और सरगुजा संभागों में अधिकतम तापमानों में अगले दो दिन वृद्धि हो सकती है।
इधर निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार इस समय देश भर में बने मौसमी सिस्टम बने हुए हैं इसमें पंजाब और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से बिहार तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। एक और ट्रफ रेखा बिहार से दक्षिण ओडिशा तक जा रही है।
अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।