मौसम अलर्ट : इन राज्यों में शीतलहर और बारिश की संभावना

Share Product Published - 24 Jan 2022 by Tractor Junction

मौसम अलर्ट : इन राज्यों में शीतलहर और बारिश की संभावना

जानें, किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल और आगे क्या

मौसम में व्यापक परिवर्तन होने से कई जगह शीतलहर और बारिश की संभावना नजअर आ रही है। इस साल सर्दी अपने पिछले रिकार्ड तोड़ रही है। इसको लेकर मौसम विभाग ने भी कई राज्यों के लिए चेतावनी दी है और ऐतियात बरतने की सलाह दी है। सर्दी के मौसम में कोराना का प्रकोप को देखते हुए इस समय मौसम के मिजाज को देखते हुए अपना विशेष ध्यान रखना जरूरी है। वहीं दूसरी ओर किसानों को अपनी फसलों की विशेष देखभाल की जरूरत है। मौसम विभाग की मानें तो अभी शीतलहर और बारिश का दौर चलेगा। इससे जल्दी राहत मिलने वाली नहीं है। हालांकि कुछ समय धूप दिखाई देने से कुछ राहत मिल सकती है। बता देंं कि इस समय राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप जारी है और सर्दी अपने चरम पर है। 

राजस्थान : तापमान में आई गिरावट, शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा

पिछले 24 घंटों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कुछ स्थानों पर 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे कम न्यूनतम तापमान चित्तौडग़ढ़ में 3.3 डिग्री सेल्सियस व सबसे कम अधिकतम तापमान सीकर में 13.5 डिग्री से. (औसत से -9.3 डिग्री) दर्ज किया गया है। इस दौरान राज्य में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। न्यूनतम तापमान में आगामी 48 घंटों के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। राज्य के शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में 24-28 जनवरी को शीतलहर चलने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान कहीं-कहीं 2 से 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

मध्यप्रदेश : तीव्र सर्दी का असर, इंदौर में सबसे अधिक शीतल दिन

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के कारण तापमान में गिरावट दिखाई दे रही। इंदौर में सोमवार को शीतल दिन रहने की संभावना है। इंदौर में अगले दो से तीन दिन तो तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दिखाई देगी। इसके बाद तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट दिखाई देगी। इंदौर में अगले तीन से चार दिन तक तीव्र ठंड का असर दिखाई देगा। फरवरी माह में ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी तापमान में हल्की गिरावट रहेगी और ठंड का असर कम रहेगा।

छत्तीसगढ़ : पश्चिमी विक्षोप के प्रभाव से हल्की बारिश की संभावना

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा हरियाणा के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई तक है। एक द्रोणिका हरियाणा से उत्तर छत्तीसगढ़ तक 0.9 किमी ऊंचाई तक स्थित है । दूसरा द्रोणिका बिहार से उत्तर ओडिशा तक 2.1 किमी ऊंचाई तक स्थित है। इन मौसमी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गर्म हवा आ रही है। इसका असर शहर के मौसम पर पड़ा। इसी के चलते अब 24 जनवरी को प्रदेश के सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में और बस्तर संभाग के जिलों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। इससे शहर समेत संभाग में भी कहीं-कहीं बारिश के आसार रहेंगे। न्यूनतम और अधिकतम तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना नहीं है । हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है। बिलासपुर और सरगुजा संभागों में अधिकतम तापमानों में अगले दो दिन वृद्धि हो सकती है।

इस समय देश में बन रहे हैं ये मौसमी सिस्टम

इधर निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार इस समय देश भर में बने मौसमी सिस्टम बने हुए हैं इसमें पंजाब और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से बिहार तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। एक और ट्रफ रेखा बिहार से दक्षिण ओडिशा तक जा रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान कहां कैसा रहा मौसम

  • पिछले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी गुजरात, उत्तरी कोंकण और गोवा, विदर्भ, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 5 से 7 डिग्री की गिरावट आई है।
  • उत्तर-पश्चिम और मध्य के शेष हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट देखी गई।
  • पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और छिटपुट भारी बारिश के साथ हिमपात हुआ।
  • ओडिशा में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।
  • पंजाब के उत्तरी हिस्सों, हरियाणा के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
  • मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हुई।
  • कोंकण और गोवा में छिटपुट हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान कहां कैसा रहेगा मौसम

  • अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात संभव है।
  • पंजाब के उत्तरी हिस्सों, हरियाणा के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
  • तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हो सकती है।
  • उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। तेलंगाना के न्यूनतम तापमान में भी 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है।


​​​​​अगर आप अपनी कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back