‘निवार’ चक्रवात के बाद अब ‘बुरेवी’ ने बढ़ाई टेंशन?

Share Product Published - 02 Dec 2020 by Tractor Junction

‘निवार’ चक्रवात के बाद अब ‘बुरेवी’ ने बढ़ाई टेंशन?

बुरेवी (Burevi) : दक्षिण तमिलनाडु और केरल में अलर्ट 

बंगाल की दक्षिण पश्चिमी खाड़ी में उच्च दबाव की स्थिति बनी हुई है. इसकी वजह से यहां चक्रवाती हवाएं चलने की संभावना है। ये चक्रवाती हवाएं ‘बुरेवी’ तूफान का रूप ले सकती हैं। एक ही हफ्ते के अंदर यह दूसरा चक्रवात है। पिछले ही सप्ताह ‘निवार’ चक्रवात आया था जिसने भारी तबाही मचाई थी। मौसम विभाग ने कहा है कि यह चक्रवात ‘निवार’जैसा शक्तिशाली नहीं होगा।  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बुरेवी तूफान 4 दिसंबर को दक्षिण तमिलनाडु से टकराने की संभावना है| इसके साथ विभाग ने भारी बारिश और तेज हवाओं अलर्ट भी जारी कर दिया है| विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है| भारी बारिश के खतरे को देखते हुए विभाग ने मछुआरों को समुद्र और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में जाने से मना किया है| चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने सुरक्षा के इंतजाम किए है| मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1


तेज हवाएं चलेंगी, मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह

‘बुरेवी’ तूफान श्रीलंका के उत्तर-पूर्वी भागों में त्रिंकोमाली के आसपास लैंडफॉल करेगा, और फिर तमिलनाडु के दक्षिणी तटीय इलाकों की ओर बढ़ेगा। इस तूफान की वजह से दो दिन बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के पास तटीय इलाकों में बहुत तेज हवाएं चलने की आशंका है। यहां तेज हवाएं 70 किमी प्रति घंटे से शुरू होकर 90 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से चलेंगी। केरल, तमिलनाड, पांडुचेरी, कन्याकुमारी और आसपास के तटों पर भी करीब 65 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का अनुमान है। इसलिए तमिलनाडु-पांडुचेरी और आसपास के तटीय इलाकों में दो दिन मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। 

 


‘बुरेवी’ तूफान का असर

‘बुरेवी’ तूफान के कारण तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों में 2 और 3 दिसंबर को कुछ जगह बहुत भारी बारिश का अनुमान है। वहीं पांडुचेरी, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में कई जगह हल्की से मध्यम वर्षा होगी और कहीं-कहीं बहुत तेज बरसात की भी संभावना है। रायलसीमा, कराईकल और माहे में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है। अगले दो दिन अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई जगह तेज बारिश का अनुमान है। वहीं लक्षद्वीप में कुछ जगह जोरदार वर्षा हो सकती है। 


हिमालयी क्षेत्र में कम दबाव का नया क्षेत्र विकसित होगा

तमिलनाडु और केरल में 3 दिसंबर तक हालात प्रतिकूल बने हुए हैं, यहां तेज हवाएं के साथ-साथ भारी बारिश होने की भी आशंका है। इसके बाद 4 दिसंबर से उत्तर पश्चिमी भारत के हिमालयी क्षेत्र में नया कम दबाव का क्षेत्र विकसित होगा। नए कम दबाव के क्षेत्र की वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं बादल बरसने की उम्मीद है।


मौसम विभाग की चेतावनी : बर्फबारी और शीतलहर का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के राज्यों में भी ठंड और शीतलहर का सिलसिला जारी रहेगा। दक्षिण भारत में अगले चार दिनों तक बारिश की आशंका है। तमिलनाडु के कुद्दालोर, चेन्नै, नागपट्टनम, एन्नोर, कट्टूपल्ली में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात तट की ओर बढ़ रहा है। चेन्नै में एक बार फिर तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश हो सकती है। अगले 2 से 3 दिनों के बीच महाराष्ट्र में कुछ जगह तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। इतना ही नहीं, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ हिस्सों में बर्फ गिरेगी। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बर्फबारी होती रहेगी।
 

 

अगर आप अपनी  कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण,  दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back