5 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान : मैदानी इलाकों में अभी और बढ़ेगा गर्मी का असर, पहाड़ों पर होगी बारिश

Share Product प्रकाशित - 23 Apr 2025 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

5 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान : मैदानी इलाकों में अभी और बढ़ेगा गर्मी का असर, पहाड़ों पर होगी बारिश

जानें, आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Weather Forecast : इन दिनों देश के अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो अभी मैदानी इलाकों में गर्मी का असर बढ़ सकता है जबकि पहाड़ी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार भारत के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसमें मेघालय में 27 अप्रैल तक भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 25 अप्रैल को भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम व मध्य भारत के कई राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी होने और लू की चेतावनी भी दी गई है।

देश में कब–कहां हो सकती है बारिश

  • 24 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश करेगा। इसके प्रभाव से 24 से 26 अप्रैल तक उत्तराखंड, हिमाचल व जम्मू–कश्मीर में गरज–चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
  • मौसम विभाग के अनुसार असम व मेघालय में 27 अप्रैल तक भारी बारिश हो सकती है।
  • नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर व त्रिपुरा में 23 से 25 अप्रैल के दौरान भारी बारिश हो सकती है।
  • 26 से 28 अप्रैल के बीच पूर्वी भारत में भी बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।
  • दक्षिण भारत के राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, यनम व रायलसीमा में अगले 7 दिनों तक गरज–चमक व तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

यहां चलेगी लू, बना रहेगा गर्मी का प्रकोप

मौसम विभाग ने देश के कई मैदानी इलाकों में लू की चेतावनी जारी की है।

  • 28 अप्रैल तक पूर्वी मध्यप्रदेश में लू चलेगी।
  • 27 तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार व ओडिशा में लू का प्रकोप बना रहेगा।
  • 24 से 28 अप्रैल तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी मध्यप्रदेश में लू चलने की संभावना है।
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम तथा रायलसीमा में 23 से 26 अप्रैल तक गर्मी और उमस बनी रहेगी।
  • गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गोवा, कोंकण, झारखंड में 25 अप्रैल तक गर्म और आर्द्र मौसम बना रहने की संभावना है।

tj app banner

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम (5 Days Weather Forecast)

  • उत्तर–पश्चिम भारत में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
  • मध्य भारत में अगले 2 दिन तक तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
  • गुजरात में अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

पूर्वी भारत में तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है।

राजस्थान के लिए मौसम का पूर्वानुमान

राज्य में आगामी 5 दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। आगामी 5 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। किसी भी जिले के लिए इन पांच दिनों के दौरान कोई विशेष चेतावनी नहीं दी गई है। हालांकि इस बीच अलवर, भरतपुर व बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, सीकर, टोंक जिले में मेघगर्जना/वज्रपात/झोंकेदार तेज हवाएं (30-40 KMPH) चलने की संभावना है। वहीं अलवर, झुंझुनू, बाड़मेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर में 25 व 27 अप्रैल को उष्ण लहर चल सकती है।

दिल्ली के लिए मौसम का पूर्वानुमान

दिल्ली में 5 दिनों के मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार बृहस्पतिवार को 42 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 42 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 42 डिग्री सेल्सियस, रविवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और सोमवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। हवा में हल्की नमी रहेगी और हवा की रफ्तार धीमी रह सकती है।

यूपी के लिए मौसम का पूर्वानुमान

पश्चिमी उत्तर प्रदेश व पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 से 26 अप्रैल को मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। 27–29 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं–कहीं बारिश व मेघगर्जना की संभावना है। वहीं 29 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश व पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं–कहीं बारिश या मेघगर्जन रहने की संभावना है। 24 से 26 अप्रैल के दौरान प्रदेश में कहीं–कहीं लू चलने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है और उसके बाद धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में अगले 48 घंटों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है और उसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मध्यप्रदेश के लिए मौसम का पूर्वानुमान

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। राजस्थान से लेकर बांग्लादेश तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है, जो उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। उत्तर-पश्चिम से प्रदेश में गर्म हवा भी आ रही है, जिसके चलते तापमान में वृद्धि, तेज धूप और हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। 24 अप्रैल तक दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आने से प्रदेश में तापमान में और वृद्धि होगी और सूरज के तेवर तीखे होंगे। आने वाले दिनों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत कई शहरों में तापमान 43 डिग्री और खजुराहो, नौगांव, पन्ना, सीधी में तापमान 45 डिग्री या इससे अधिक रह सकता है। मई में भी 15 से 20 दिन तक हीट वेव चलने का अनुमान है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top