IOTECH | Tractorjunction

वीएसटी ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2022 : 2070 पावर टिलर और 586 ट्रैक्टर्स की बिक्री

Share Product प्रकाशित - 04 Oct 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

वीएसटी ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2022 : 2070 पावर टिलर और 586 ट्रैक्टर्स की बिक्री

सितंबर 2022 में वीएसटी पावर टिलर और ट्रैक्टर की बिक्री में गिरावट दर्ज

वीएसटी टिलर्स और ट्रैक्टर के लिए सितंबर 2022 का महीना ज्यादा सकारात्मक नहीं रहा। कंपनी को ट्रैक्टर और टिलर की बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा है। वीएसटी टिलर्स और ट्रैक्टर की  सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2022 में यह आंकड़े सामने आए हैं। कंपनी ने सितंबर 2022 में कुल 586 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि सितंबर 2021 में कुल 777 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार वीएसटी को ट्रैक्टर बिक्री में 24.58 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। वीएसटी ट्रैक्टर के साथ-साथ टिलर की बिक्री में भी कमी दर्ज की गई है। वीएसटी ने सितंबर 2022 में 2070 यूनिट पावर टिलर की बिक्री की है। जबकि सितंबर 2021 में 2441 यूनिट बेची गई थी। इस प्रकार वीएसटी टिलर की बिक्री में 15.19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

वीएसटी पावर टिलर और ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2022

विवरण सितंबर 2022 सितंबर 2021 परिवर्तन (%में)
पावर टिलर 2070 2441 -15.19
टैक्टर्स 586 777 -24.58

वीएसटी ने ट्रैक्टर के मुकाबले पावर टिलर ज्यादा बेचे

वीएसटी के ट्रैक्टर और पावर टिलर दोनों ही बाजार में बेचे जा रहे हैं। लेकिन पिछले 6 महीनों के दौरान वीएसटी ने ट्रैक्टर के मुकाबले पावर टिलर ज्यादा बेचे हैं। वीएसटी टिलर्स एंड ट्रैक्टर ने भी साल दर साल टिलर और ट्रैक्टर की बिक्री रिपोर्ट 2022 (VST Tractor Sales Report 202) में इसकी घोषणा की है। इस रिपोर्ट में अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 तक पावर टिलर और ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े सार्वजनिक किए गए हैं। इन छह महीनों के दौरान वीएसटी ने 17980 पावर टिलर की बिक्री की है जबकि पिछले साले इन्हीं छह महीनों के दौरान 15355 यूनिट बेची गई थी। इस प्रकार पावर टिलर की बिक्री में 17.09 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। ट्रैक्टर बिक्री की बात करें तो वीएसटी ने अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 तक 3375 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल इन्हीं छह महीनों के दौरान 4373 यूनिट ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार वीएसटी ट्रैक्टर बिक्री में 22.82 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

वीएसटी टिलर्स और ट्रैक्टर की ओर से अब तक बेचे गए टिलर और ट्रैक्टरों की सूची (YTD)

विवरण YTD 2022 YTD 2021 परिवर्तन (%में)
पावर टिलर 17980 15355 17.09%
ट्रैक्टर   3375 4373 -22.82%


विशेष : उपरोक्त आंकड़ें ऑडिट नहीं किए गए हैं। ऑडिट के बाद आंकड़ों में परिवर्तन संभव है।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back