प्रकाशित - 02 Jun 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
वीएसटी ट्रैक्टर भारत की प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल कंपनी है, जो ट्रैक्टर और पावर टिलर दोनों का बड़े स्तर पर निर्माण करती है। हाल ही में वीएसटी ने मई 2023 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में कंपनी ने ओवरऑल 3.52% का ग्रोथ दर्ज की है। हालांकि कंपनी को ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा है। वहीं पावर टिलर की बिक्री में शानदार वृद्धि दर्ज की गई है।
वीएसटी ने मई 2023 महीने में कितने ट्रैक्टरों की बिक्री की, पिछले साल के मई महीने के मुकाबले ट्रैक्टरों के बिक्री में क्या बदलाव रहे, पावर टिलर की कितनी बिक्री हुई, पिछले साल के मई महीने के मुकाबले कितने पावर टिलर बिके, आदि सवालों के जवाब के लिए ट्रैक्टर जंक्शन पर हम वीएसटी ट्रैक्टर और पावर टिलर की सेल्स रिपोर्ट प्रस्तुत कर रहे हैं।
विवरण | मई 2023 | मई 2022 | प्रतिशत बदलाव |
---|---|---|---|
पावर टिलर | 3319 | 3037 | +9.28% |
ट्रैक्टर्स | 437 | 591 | -26.05% |
ट्रैक्टर और पावर टिलर (कुल बिक्री) | 3756 | 3628 | +3.52% |
उपरोक्त आंकड़ों से पता चलता है कि वीएसटी टिलर्स ने ट्रैक्टर और पावर टिलर की कुल बिक्री में 3.52% की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने मई 2022 में दोनों प्रोडक्ट्स की कुल बिक्री 3628 यूनिट की। जबकि मई 2023 में कंपनी ने 3756 यूनिट ट्रैक्टर और पावर टिलर की बिक्री की है। पावर टिलर की बात करें तो वीएसटी ने इस मामले 9.28% की अच्छी ग्रोथ दिखाई है। मई 2023 में कंपनी ने 3319 पावर टिलर्स की बिक्री की, जबकि मई 2022 में वीएसटी ने 3037 पावर टिलर्स की बिक्री की थी। वहीं वीएसटी ने मई 2023 में पिछले साल के मई के मुकाबले ट्रैक्टरों की बिक्री में 26.05% की गिरावट दर्ज की है। मई 2023 में कंपनी ने 437 ट्रैक्टरों की बिक्री की, जबकि मई 2022 में कंपनी ने 591 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी।
विवरण | अप्रैल-मई (दो माह) | ||
---|---|---|---|
वित्तीय वर्ष 2023-24 | वित्तीय वर्ष 2022-23 | परिवर्तन (% में) | |
पावर टिलर | 5109 | 5392 | -5.24% |
ट्रैक्टर्स | 849 | 1098 | -22.67% |
टैक्टर और पावर टिलर | 5958 | 6490 | -8.19% |
उपरोक्त आंकड़ों से पता चलता है, वीएसटी कंपनी ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 के दो महीनों अप्रैल और मई में पावर टिलर और ट्रैक्टर्स की बिक्री में गिरावट दर्ज की है। इन दो महीनों में कंपनी ने पावर टिलर की बिक्री में 5.24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। कंपनी ने 5109 पावर टिलर की बिक्री 2023 के अप्रैल और मई दो महीने में की है। वहीं 2022 में वीएसटी ने 5392 पावर टिलर की बिक्री की थी। इन दो महीनों में 283 पावर टिलर की कम बिक्री हुई है। अगर ट्रैक्टर की बात करें तो इस वित्तीय वर्ष के अप्रैल और मई दो महीनों में 849 ट्रैक्टरों की बिक्री कंपनी ने की है। पिछले साल के अप्रैल और मई दो महीनों में 1098 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी। कंपनी ने कुल 249 ट्रैक्टर कम बेचे हैं।
Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.
Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok