प्रकाशित - 03 Aug 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
वीएसटी टिलर्स और ट्रैक्टर ने अपने ट्रैक्टर और टिलर्स बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। कंपनी ने जुलाई 2022 की अवधि में ट्रैक्टर बिक्री में कमी और टिलर्स की बिक्री में वृद्धि दर्ज की है। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में वीएसटी टिलर्स और ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जुलाई 2022 के बारे में जानकारी दी गई है।
वीएसटी की ओर से जारी ट्रैक्टर सेल्स डाटा के अनुसार कंपनी ने जुलाई 2022 में कुल 502 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 814 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार ट्रैक्टर बिक्री में 38.32 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। भारत में वीएसटी ट्रैक्टर की बिक्री में कमी के बीच कंपनी को उम्मीद है कि भविष्य में ट्रैक्टर बिक्री का माहौल सकारात्मक रहेगा और वीएसटी के ट्रैक्टर ज्यादा बिकेंगे।
अगर वीएसटी टिलर्स की बिक्री की बात करें तो जुलाई 2022 के दौरान 3747 वीएसटी पावर टिलर बेचे गए हैं जबकि पिछले साल जुलाई 2021 के दौरान 3583 पावर टिलर बेचे गए थे। इस प्रकार पावर टिलर की बिक्री में 4.58 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
विवरण | जुलाई 2022 | जुलाई 2021 | परिवर्तन% |
---|---|---|---|
पावर टिलर | 3747 | 3583 | 4.58% |
ट्रैक्टर | 502 | 814 | - 38.32% |
वीएसटी ने पावर टिलर और ट्रैक्टर की YTD (year to date) सेल्स रिपोर्ट भी जारी की है। कंपनी ने जुलाई 2022 तक 12908 पावर टिलर बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि के दौरान 10312 टिलर बेचे गए थे। इस प्रकार टिलर की बिक्री में 25.17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं कंपनी ने जुलाई 2022 तक कुल 2189 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि के दौरान 2862 ट्रैक्टर बेचे हैं। इस प्रकार ट्रैक्टर बिक्री में 23.51 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.
Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok