प्रकाशित - 10 Jun 2025
ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
Top 7 Popular Tractor Brands in India: भारत में कृषि क्षेत्र में ट्रैक्टर (Tractor) किसानों के लिए प्रमुख कृषि मशीन बन चुकी है। आज का हर किसान, चाहे वह छोटा हो या बड़ा, यही चाहता है कि उसके पास ट्रैक्टर हो ताकि वह अपने खेती के काम कम समय और कम श्रम में पूरा कर सके। यही कारण है कि भारत में हर साल लगभग 8-9 लाख ट्रैक्टर बेचे जाते हैं, जो बताता है कि ट्रैक्टर किसानों की प्राथमिक जरूरत बन चुके हैं। आज मार्केट में नई कंपनियां और ब्रांड्स आ रहे हैं। नई तकनीक के साथ ट्रैक्टर लॉन्च किए जा रहे हैं ताकि खेती के काम को आसान बनाया जा सके। मार्केट में कई ट्रैक्टर ब्रांड्स ऐसे भी हैं जो कम फ्यूल में अधिक काम करते हैं। ऐसा दावा कंपनियों द्वारा किया जाता है। किसान भी ऐसे ट्रैक्टरों को प्राथमिकता दे रहे हैं जो डीजल की बचत करते हो।
यदि आप भी अपने लिए किसी लोकप्रिय ब्रांड का ट्रैक्टर तलाश रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। आज हम आपको उन लोकप्रिय 7 ट्रैक्टर ब्रांड्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं तो वर्तमान में किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, साथ ही हर ब्रांड के टॉप 5 मॉडल्स भी बता रहे हैं ताकि जो किसान ट्रैक्टर की खरीद करना चाहते हैं, उनके लिए ट्रैक्टर चुनने में आसानी हो सके, तो आइए जानते हैं, इनके बारे में।
महिंद्रा ट्रैक्टर भारत का सबसे पुराना और सबसे भरोसेमंद ट्रैक्टर ब्रांड है। यह कंपनी न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में सबसे अधिक ट्रैक्टर बेचने के लिए जानी जाती है। इसके ट्रैक्टर मजबूत, टिकाऊ और खेतों में हर तरह के काम के लिए उपयुक्त होते हैं। इनका रखरखाव आसान होता है और फ्यूल की खपत भी कम होती है, जिससे किसानों की लागत कम होती है। महिंद्रा का बड़ा सर्विस नेटवर्क है जो किसानों के भरोसे को बढ़ता है।
मैसी फर्ग्यूसन एक प्रीमियम ट्रैक्टर ब्रांड है जो अपने दमदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन लुक के लिए जाना जाता है। इस कंपनी के ट्रैक्टर खेतों में हल चलाने, बुवाई करने और कटाई के काम में शानदार प्रदर्शन करते हैं। इन ट्रैक्टरों में आरामदायक सीट, उन्नत हाइड्रोलिक सिस्टम और फ्यूल एफिशिएंसी जैसे फीचर्स शामिल होते हैं। कंपनी का डिजाइन और टेक्नोलॉजी में इनोवेशन इसे खास बनाता है। यह ब्रांड बड़े किसानों में खासा लोकप्रिय है।
सोनालीका ट्रैक्टर्स देश के सबसे तेजी से बढ़ते ब्रांड्स में से एक है। यह कंपनी उन्नत तकनीक, हाई हॉर्सपावर और बेहतरीन डिजाइन के ट्रैक्टर बनाती है। इसके ट्रैक्टर खेतों के भारी कार्यों के लिए एकदम उपयुक्त माने जाते हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्वालिटी प्रदान करते हैं। सोनालीका के ट्रैक्टर कम फ्यूल में ज्यादा ताकत से काम कर सकते हैं। यह किसान का लंबे समय तक साथ निभाते हैं। यह ब्रांड भारत ही नहीं, विदेशों में भी निर्यात किया जाता है।
स्वराज एक देसी ब्रांड है जिसे किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी पहचान मजबूत बॉडी, किफायती दाम और अच्छी परफॉर्मेंस से जुड़ी हुई है। स्वराज ट्रैक्टर सभी प्रकार के खेतों और कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त माने जाते हैं, चाहे वो हल चलाना हो या फसल काटना। इनकी सर्विसिंग और स्पेयर पार्ट्स भी आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। खास बात यह है कि इसकी पकड़ छोटे और मध्यम किसानों के बीच बहुत अच्छी है।
आयशर ट्रैक्टर सिंपल, मजबूत और कम लागत वाले ट्रैक्टरों के लिए जाना जाता है। यह ब्रांड खासतौर पर छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक बेहतर विकल्प माना जाता है। इनके ट्रैक्टर हल्के वजन के होते हैं, जो कि छोटे खेतों में काम करने के लिए काफी उपयुक्त माने जाते हैं। आयशर ट्रैक्टर कम फ्यूल में ज्यादा काम करते हैं और इनका मेंटेनेंस खर्च भी कम होता है। यही कारण है कि आयशन के ट्रैक्टर विशेषकर ग्रामीण इलाकों में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
जॉन डियर एक अमेरिकी कंपनी है, जो भारत में अपने एडवांस ट्रैक्टर टेक्नोलॉजी के लिए पहचानी जाती है। इसके ट्रैक्टर मजबूत, टिकाऊ और हाई-टेक होते हैं, जो खेती के साथ-साथ व्यावसायिक उपयोग में भी काम में लिए जाते हैं। इनका डिजाइन आकर्षक होता है और ड्राइविंग एक्सपीरियंस बेहद आरामदायक होता है। कंपनी के ट्रैक्टर आधुनिक हाइड्रोलिक्स, पीटीओ और इंजन तकनीक से लैस होते हैं। यह ट्रैक्टर बड़े किसानों और व्यावसायिक लोगों के लिए काफी अच्छे बताए जाते हैं।
न्यू हॉलैंड एक ग्लोबल ब्रांड है, जिसने भारत में भी अच्छी पकड़ बनाई है। इसके ट्रैक्टर स्टाइलिश, एडवांस फीचर्स से लैस होते हैं और खेती के सभी कामों को करने में सक्षम हैं। इन ट्रैक्टरों में हाई-टेक इंजन, बेहतर ट्रांसमिशन और आरामदायक सीट होती है। कंपनी किसानों को भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ-साथ किफायती समाधान भी देती है। यही कारण है कि यह ब्रांड उत्तर और दक्षिण भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
ऊपर दी गई जानकारी किसानों को अपनी जरूरत और बजट के अनुसार एक उपयुक्त और किफायती ट्रैक्टर का चुनाव करने में सहायता कर सकती है। इन लोकप्रिय ब्रांड्स की कीमत जानने के लिए ट्रैक्टर जंक्शन पर विजिट करें।
यदि आप उपरोक्त किसानों के बीच लोकप्रिय ब्रांड का नया या सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, तो ट्रैक्टर जंक्शन एक भरोसेमंद संस्थान है। यहां आपको महिंद्रा, सोनालीका, स्वराज, जॉन डियर जैसे प्रमुख ब्रांड्स के ट्रैक्टर मिलते हैं, वो भी किफायती कीमत पर। इसके साथ सेकेंड हैड ट्रैक्टर पर आपको 85% तक लोन, ईएमआई और ₹10,000 तक की फाइल चार्ज छूट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। ध्यान रहे यह सुविधा सीमित समय के लिए हैं, इसलिए जल्द करें और ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से अपनी पसंद का सेकेंड हैंड ट्रैक्टर बुक कराएं, ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन (LOAN) और ईएमआई (EMI) की जानकारी के लिए आप ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं और ट्रैक्टर जंक्शन ऐप को भी डाउनलोड कर सकते हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।