टॉप 5 सोनालिका ट्रैक्टर मॉडल्स बढ़ाएंगे किसानों का मुनाफा, जानें, पूरी जानकारी

Share Product प्रकाशित - 17 Dec 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

टॉप 5 सोनालिका ट्रैक्टर मॉडल्स बढ़ाएंगे किसानों का मुनाफा, जानें, पूरी जानकारी

जानें, सोनालिका के इन टॉप 5 ट्रैक्टरों की विशेषता, कीमत और लाभ

ट्रैक्टरों की दुनिया में सोनालिका ट्रैक्टर का बड़ा नाम है। ये भारत की तीसरी और विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी कंपनी है। इसके अलावा ये भारत की सबसे ज्यादा ट्रैक्टर निर्यात करने वाली कंपनी भी है। सोनालिका ब्रांड के विभिन्न प्रकार के ट्रैक्टर आते हैं। इनकी लिस्ट काफी लंबी है। इस लिस्ट में से आज हम आपके लिए सोनालिका के टॉप 5 ट्रैक्टर चुनकर लाए हैं जो किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको सोनालिका के टॉप 5 ट्रैक्टरों की विशेषता, कीमत और लाभ की जानकारी दे रहे हैं। तो बने रहिये हमारे साथ।

ये हैं सोनालिका के टॉप 5 ट्रैक्टर 

1.  सोनालिका GT 20 
2.  सोनालिका 50 टाइगर
3.  सोनालिका डीआई 35
4.  सोनालिका सिकंदर डीआई 35
5.  सोनालिका टाइगर डी आई 65 4WD

1. सोनालिका GT 20

सोनालिका GT 20 ट्रैक्टर एक 20 एचपी मिनी ट्रैक्टर है, जो छोटे किसानों के लिए काफी उपयोगी है। इसकी कीमत भी किसानों की जेब के अनुकूल रखी गई है जिसे कोई भी किसान आसानी से खरीद सकता है। इसमें काफी बेहतरीन फीचर्स दिए गए है। इसका डिजाइन काफी आकर्षक है। इस ट्रैक्टर में 959 सीसी का इंजन दिया गया है। ये ट्रैक्टर 3 सिलेंडरों के साथ आता है जो इंजन रेटेड 2700 आपीएम उत्पन्न करता है। ये एक 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर है, जो खेती के सभी काम आसानी से कर सकता है। इसकी पीटीओ एचपी 10.3 एचपी है। ट्रैक्टर में मल्टी प्लेट तेल में डूबे हुए ब्रेक होते हैं जो कम फिसलन प्रदान करते हैं। इसमें 31.5 लीटर का फ्यूल टैंक आता है।

सोनालिका GT 20 के स्पेसिफिकेशन्स
एचपी कैटेगिरी 20 एचपी
गियर बॉक्स 6 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
स्टीयरिंग मैकेनिकल
क्लच सिंगल
लिफ्टिंग क्षमता 650 किलोग्राम


 सोनालिका GT 20 की प्राइस (कीमत)

सोनालिका GT 20 की प्राइस (कीमत) 3.25 से लेकर 3.60 लाख* रुपए तक है। कंपनी इस ट्रैक्टर पर 2 साल की वारंटी देती है। 

2. सोनालिका 50 टाइगर

सोनालिका डीआई 50 टाइगर में 3065 सीसी है। यह 3 सिलेंडेरों के साथ आता है जो 2000 इंजन वाले आरपीएम उत्पन्न करते हैं। इस ट्रैक्टर में 44 एचपी की शानदार पीटीओ है। यह ट्रैक्टर 2WD और 4WD दोनों वेरियंट में आता है। ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक हैं जो कम फिसलन प्रदान करते हैं। इस ट्रैक्टर का माइलेज हर क्षेत्र में किफायती है। इसमें 55 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक आता है।

सोनालिका 50 टाइगर के स्पेसिफिकेशन्स
एचपी कैटेगिरी 52 एचपी
गियर बॉक्स 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स
स्टीयरिंग हाइड्रोस्टैटिक
क्लच 2WD : सिंगल/ ड्यूल एंड 4WD : डबल क्लच
लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम

सोनालिका 50 टाइगर की प्राइस (कीमत)

सोनालिका 50 टाइगर की प्राइस (कीमत) 7.65 से लेकर 8.10 लाख* रुपए तक है। कंपनी इस ट्रैक्टर पर 5 साल की वारंटी देती है।

3. सोनालिका डीआई 35

सोनालिका डीआई 35 ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है। इसकी इंजन कैपेसिटी अच्छा माइलेज देती है। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड शानदार है। यह ट्रैक्टर मल्टी डिस्क आयल इम्मरसेड ब्रेक / ड्राई डिस्क ब्रेक के साथ आता है। इसमें 55 लीटर क्षमता का फ्यूल टैंक आता है जिससे ट्रैक्टर लंबे समय तक खेत में लगातार काम कर सकता है। इसकी पीटीओ पावर 34 एचपी है।

सोनालिका डीआई 35 के स्पेसिफिकेशन्स
एचपी कैटेगिरी 39 एचपी
गियर बॉक्स 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
स्टीयरिंग मैकेनिकल/ पावर स्टीयरिंग (ऑप्शनल)
क्लच सिंगल / ड्यूल (ऑप्शनल)
लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम

सोनालिका डीआई 35 की प्राइस (कीमत)

सोनालिका डीआई 35 की प्राइस (कीमत) 5.50 से लेकर 5.80 लाख* रुपए तक है। कंपनी इस ट्रैक्टर पर 4 साल की वारंटी देती है। 

4. सोनालिका सिकंदर डीआई 35

सोनालिका सिकंदर 35 ट्रैक्टर 3 सिलेंडर के साथ आता हैं। इसमें 2780 सीसी का बहुत शक्तिशाली इंजन आता है। इसमें 1800 इंजन रेटेड आरपीएम है। इस ट्रैक्टर में ड्राई डिस्क याआयल इम्मरसेड ब्रेक का ऑप्शन दिया गया हैं जो प्रभावी ब्रेकिंग और कम फिसलन प्रदान करते हैं। इसकी पीटीओ 33.2 है। इसमें 55 लीटर का फ्यूल टैंक आता है। 

सोनालिका सिकंदर डीआई 35 के स्पेसिफिकेशन्स
एचपी कैटेगिरी 39 एचपी
गियर बॉक्स 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
स्टीयरिंग मैकेनिकल/ पावर स्टीयरिंग (ऑप्शनल) 
क्लच सिंगल / ड्यूल (ऑप्शनल)
लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम

सोनालिका सिकंदर डीआई 35 की प्राइस (कीमत)

सोनालिका सिकंदर डीआई 35 की प्राइस (कीमत) 5.65 से लेकर 5.95 लाख* रुपए तक है।

5. सोनालिका टाइगर डी आई 65 4WD

सोनालिका टाइगर डी आई 65 4WD ट्रैक्टर 65 एचपी के साथ आता है। इसकी इंजन कैपेसिटी अच्छी माइलेज देती है। ये सोनालिका के शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है। यह ट्रैक्टर खेत में बेहरीन प्रदर्शन करने की क्षमता रखता है। इसकी फॉरवर्ड स्पीड शानदार है। यह आयल इम्मरसेड ब्रेक के साथ आता है। इसमें खेतों पर लंबे समय तक काम करने के लिए 65 लीटर का बड़ा ईंधन टैंक दिया गया है। इसकी पीटीओ 55.9 एचपी है। 

सोनालिका टाइगर डी आई 65 4WD के स्पेसिफिकेशन्स
एचपी कैटेगिरी 65 एचपी
गियर बॉक्स 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स
स्टीयरिंग पावर स्टीयरिंग
क्लच डुअल/डबल विथ IPTO
लिफ्टिंग क्षमता 2200 किलोग्राम

सोनालिका टाइगर डी आई 65 4WD की प्राइस (कीमत)

सोनालिका टाइगर डी आई 65 4WD प्राइस (कीमत) 10.80 से लेकर 11.35 लाख* रुपए तक है।

हमने आपको इस पोस्ट में सोनालिका के टॉप 5 ट्रैक्टरों की जानकारी दी है। ऐसी ही अन्य ब्रांड के ट्रैक्टरों की जानकारी के लिए बने रहिये ट्रैक्टर जंक्शन के साथ।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सोनालिका ट्रैक्टर, फार्मट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back