करतार के ये टॉप 5 शक्तिशाली ट्रैक्टर बनेंगे किसानों की शान

Share Product प्रकाशित - 24 Mar 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

करतार के ये टॉप 5 शक्तिशाली ट्रैक्टर बनेंगे किसानों की शान

टॉप 5 करतार ट्रैक्टर, जानिए, इनकी कीमत, उपयोग और फीचर्स

वर्तमान में ट्रैक्टर खेती के काम में आने वाली सबसे प्रमुख कृषि मशीन है। ट्रैक्टर की उपयोगिता को देखते हुए खेती-किसानी के काम में इसका उपयोग पहले से अब और अधिक होने लगा है। इतना ही नहीं आज व्यावसायिक उपयोग के लिए भी ट्रैक्टरों की खरीद-फरोख्त काफी जोरों से हो रही है। ट्रैक्टर की बढ़ती डिमांड देखते हुए आज कई प्रसिद्ध कंपनियां नई टेक्नोलॉजी के साथ अपने ट्रैक्टर बाजार में उतार रही हैं। इसी कड़ी में देश की जानी-पहचानी करतार कंपनी ने किसानों के लिए बेहतरीन और किफायती ट्रैक्टरों का निर्माण किया है। यह ट्रैक्टर किसानों की फसलों की पैदावार बढ़ाने में सहायता करेंगे। बता दें कि करतार कंपनी अपने कृषि उपकरणों के लिए प्रसिद्ध है। कंपनी 1975 से कृषि के उपकरणों का निर्माण कर रही है। कंपनी ने अपने गुणवत्तापूर्ण ट्रैक्टरों के लिए 4 राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त किए हैं।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको करतार कंपनी की ट्रैक्टर रेंज में से चुनिंदा टॉप 5 ट्रैक्टरों के कीमत, उपयोग और फीचर्स की जानकारी दें रहे हैं।

1. करतार 5136 ट्रैक्टर (Kartar 5136 Tractor)

करतार 5136, 50 एचपी में एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है जो खेती की जरूरतों को पूरा करता है। इस ट्रैक्टर में 3120 सीसी का शक्तिशाली इंजन दिया गया है जो अधिकतम आउटपुट पावर के साथ काम करता है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। यह एक 2WD ट्रैक्टर है जो ड्यूल क्लच के साथ आता है। यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर के साथ आता है जो इंजन के साथ 2200 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करते हैं। करतार का यह ट्रैक्टर मॉडल हैवी ड्यूटी रेंज में आता है, जो कठोर मिट्‌टी की स्थिति में भी बेहतर कार्य करता है। इसके अलावा ये मॉडल भारी उपकरणों को उठाने और खींचने की जबरदस्त क्षमता रखता है। इसकी पीटीओ पावर 43.38 एचपी है। यह ट्रैक्टर आकर्षक डिजाइन और उत्तम क्वालिटी का होने के कारण किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस ट्रैक्टर फारवर्ड स्पीड काफी शानदार है। इसकी फारवर्ड स्पीड 33.27 किलोमीटर प्रति घंटा और इसकी रिवर्स स्पीड 14.51 किलोमीटर प्रति घंटा है। लगातार लंबे समय तक काम करने के लिए इसमें 55 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक आता है। यह ट्रैक्टर 1800 किलोग्राम तक का वजन उठाने की क्षमता रखता है।

करतार 5136 ट्रैक्टर की कीमत

करतार 5136 ट्रैक्टर की कीमत (kartar 5136 tractor price) 7.40 लाख रुपए से लेकर 8 लाख* रुपए तक है। करतार 5136 ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत (Kartar 5136 tractor on road price) अलग-अलग राज्यों और शहर में लगने वाले रोड टैक्स, आरटीओ फीस आदि के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। इस ट्रैक्टर पर कंपनी ग्राहक को 2 साल की वारंटी देती है।  

2. करतार 4536 ट्रैक्टर (Kartar 4536 Tractor)

करतार 4536 ट्रैक्टर एक 2WD ट्रैक्टर है जो 3 सिलेंडरों के साथ आता है। यह 45 एचपी ट्रैक्टर खेती के सभी कामों को आसानी से पूरा कर सकता है। इस ट्रैक्टर में 3120 सीसी इंजन आता है जो 2000 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। यह ड्यूल क्लच के साथ आता है। इसमें कांस्टेंट मेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। इसकी फॉरवर्ड स्पीड 33.48 किलोमीटर प्रति घंटे है जो इस रेंज में काफी बेतहर है। इसकी रिवर्स स्पीड 14.50 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर बाक्स आते हैं। इसमें तेल से हुए ब्रेक हैं। इसके टायर काफी लंबे समय तक चलते हैं। इसमें पावर स्टीयरिंग है। इसमें 55 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। इस ट्रैक्टर का वजन 2015 किलोग्राम है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 400 एमएम है। इस ट्रैक्टर में 1800 किलोग्राम तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता है।

करतार 4536 ट्रैक्टर की कीमत

करतार 4536 ट्रैक्टर की कीमत (kartar 4536 tractor price) 6.80 लाख रुपए से लेकर 7.50 लाख* रुपए तक है। इस ट्रैक्टर पर कंपनी ग्राहक को 2 साल की वारंटी देती है।

3. करतार 5036, 4wd ट्रैक्टर (Kartar 5036, 4wd Tractor)

करतार 5036, 4wd ट्रैक्टर एडवांस तकनीक के साथ आता है। यह ट्रैक्टर 50 एचपी ट्रैक्टर है पावर क्षमता के साथ एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर का माइलेज काफी अच्छा है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर बॉक्स है। इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए गए हैं जो कम फिसलन देते हैं। इसमें पावर स्टीयरिंग है। इस ट्रैक्टर में 3120 सीसी का इंजन आता है। इसमें तीन सिलेंडर आते हैं जो इसके शक्तिशाली इंजन के साथ इंजन रेटेड 2200 आरपीएम जनरेट करते हैं। इसमें कूलिंग के लिए वाटर कूल्ड सिस्टम है। इसमें ड्राई टाइप का एयर फिल्टर आता है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 43.4 एचपी है। इसका टॉर्क 188 एनएम है। इस ट्रैक्टर में 1400 किलोग्राम तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। इस ट्रैक्टर के आगे के टायर 8.3X20 और पिछला टायर 14.9X28 साइज का है।   

करतार 5036, 4wd ट्रैक्टर की कीमत

करतार 5036, 4wd ट्रैक्टर की कीमत (kartar 5036 4wd tractor price) 8.85 लाख से लेकर 9.20 लाख* रुपए तक है। इस ट्रैक्टर पर भी कंपनी ग्राहक को 2 साल की वारंटी देती है।

4. करतार 5936, 2 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर (Kartar 5936, 2WD Tractor)

करतार 5936, 2 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 60 एचपी रेंज में सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से है। इसका माइलेज काफी शानदार है। इसमें 4160सीसी का दमदार इंजन दिया हुआ है। यह सुपर पावर के साथ आता है। इसमें 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स गियर बॉक्स दिए गए हैं। इसमें तेल में डूबे ब्रेक के साथ ही पॉवर स्टीयरिंग दी गई है। इस ट्रैक्टर में 2200 किलोग्राम तक वजन की मजबूत क्षमता है। इस ट्रैक्टर में मल्टीपल ट्रेड पैटर्न वाले टायर आते हैं। इसके आगे के टायरों का साइजन 7.50X 16 साइज का होता है जबकि इसके पीछे के टायर 16.9X28 साइज का है। इस ट्रैक्टर में 60 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक आता है जिससे ट्रैक्टर लंबे समय तक लगातार काम कर सकता है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 51 एचपी है जिससे ये दूसरे उपकरणों के साथ बेहतर तरीके से काम करता है।

करतार 5936, 2 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की कीमत

करतार 5936, 2 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की कीमत (Kartar 5936, 2 WD tractor price) 9.45 लाख रुपए से लेकर 9.85 लाख* रुपए तक है। इस ट्रैक्टर पर कंपनी ग्राहक को दो साल की वारंटी देती है।

5. करतार 4036 ट्रैक्टर (Kartar 4036 Tractor)

करतार 4036 ट्रैक्टर एक 40 एचपी ट्रैक्टर जो सिंगल क्लच के साथ आता है। इसमें 3 सिलेंडर दिए गए है। इसमें 2430सीसी का इंजन है जो 2200 आरपीएम की पावर जरनेट करता है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर बॉक्स आते हैं। इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक हैं जो ट्रैक्टर की गति को बेहतर ढंग से नियंत्रित करते हैं और फिसलन को भी कम करते हैं। इसकी फॉरवर्ड स्पीड काफी बेहतर है। इसमें मैन्युअल टाइप स्टीयरिंग आता है। यह ट्रैक्टर 1800 किलोग्राम तक का वजन उठा सकता है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 34.06 एचपी है। इस ट्रैक्टर में 55 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक आता है। इसमें 6.50X16 साइज के फ्रंट टायर और 13.6X28 साइज का रिवर्स टायर हैं।

करतार 4036 ट्रैक्टर की कीमत

करतार 4036 ट्रैक्टर की कीमत (kartar 4036 tractor price) 6.40 लाख* रुपए है। कंपनी इस ट्रैक्टर पर ग्राहक को 2 साल की वारंटी भी देती है। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों करतार ट्रैक्टर, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back