IOTECH | Tractorjunction

टॉप 5 मिनी ट्रैक्टर : जानिए कीमत, उपयोग और फीचर

Share Product प्रकाशित - 17 Nov 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

टॉप 5 मिनी ट्रैक्टर : जानिए कीमत, उपयोग और फीचर

खेती के काम आने वाले इन टॉप मिनी ट्रैक्टर से घटेगी खेती की लागत

ट्रैक्टर की सहायता से कई प्रकार के यंत्राें को चलाया जा सकता है। इससे कम समय में खेती का काम पूरा किया जा सकता है। बाजार में कई प्रकार के ट्रैक्टर आते हैं, लेकिन अधिक महंगे होने के कारण सभी किसान इन्हें खरीद नहीं पाते हैं। विशेषकर छोटे और सीमांत किसान इन्हें खरीद नहीं पाते हैं। ऐसे किसानों के लिए मिनी ट्रैक्टर काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। 

छोटे खेतों के लिए मिनी ट्रैक्टर काफी उपयोगी है। इस ट्रैक्टर की सहायता से किसान खेती के सभी काम आसानी से निपटा सकते हैं। इस ट्रैक्टर के रखरखाव पर भी खर्चा कम आता है। मिनी ट्रैक्टर की खूबियों के कारण ही आजकल इसकी डिमांड बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए कई बड़ी ट्रैक्टर कंपनियां बड़े ट्रैक्टरों के साथ ही मिनी ट्रैक्टर भी लांन्च कर रही हैं। आज हम किसानों को ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में ऐसे टॉप 5 मिनी ट्रैक्टरों की जानकारी साझा करेंगे जो कम कीमत में अधिक काम निपटाने में समक्ष हैं। आइए जानते हैं इन ट्रैक्टरों की कीमत, उपयोग और फीचर के बारे में पूरी जानकारी। 

क्या है मिनी ट्रैक्टर (What is Mini Tractor)

मिनी ट्रैक्टर बड़े ट्रैक्टरों की तुलना में काफी छोटे और कीफायती होते हैं। इसका उपयोग खेती, बागवानी और कई कामों के लिए किया जा सकता है। मिनी ट्रैक्टर 10 से 30 एचपी (हार्सपावर) की रेंज में आते हैं। इन ट्रैक्टरों की कीमत बड़े ट्रैक्टरों की तुलना में कम हाेती है। साथ ही मिनी ट्रैक्टरों के रखरखाव पर भी खर्चा कम होता है, इससे किसानों के पैसाें की बचत होती है। मिनी ट्रैक्टर को कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर के नाम से भी जाना जाता है। 

भारत में मिनी ट्रैक्टर की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

मिनी ट्रैक्टर पर कितनी मिलती है सब्सिडी

मिनी ट्रैक्टर खरीदने के लिए कई राज्यों में प्रदेश सरकार किसानों को सब्सिडी देती है। ये सब्सिडी अलग-अलग राज्य में वहां के नियमों के अनुसार दी जाती है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां किसानों को मिनी ट्रैक्टर की खरीद पर 20 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला किसानों को प्राथमिकता दी जाती है। इसके अलावा अन्य कृषि यंत्रों की खरीद पर किसानों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है। इसके अलावा यूपी में भी किसानों को ट्रैक्टर की खरीद पर सब्सिडी दी जाती है। यहां किसानों को अधिकतम एक लाख रुपए तक का अनुदान दिया जाता है। इसके लिए समय-समय पर यहां की राज्य सरकार कृषि विभाग के माध्यम से किसानों से आवेदन आमंत्रित करती है। इसमें आवेदन करके किसान सरकारी सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। सब्सिडी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान भाई अपने जिले के निकटतम कृषि या उद्यान विभाग से संपर्क करके इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं। 

भारत में खेती के लिए टॉप 5 मिनी ट्रैक्टर

बाजार में कई प्रकार के मिनी ट्रैक्टर आते हैं, लेकिन हम यहां इनमें से चुनिंदा टॉप 5 मिनी ट्रैक्टरों की जानकारी दे रहे हैं जो किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है और जेब के हिसाब से भी किफायती है। ये टॉप 5 मिनी ट्रैक्टर इस प्रकार से हैं।

1. स्वराज कोड

स्वराज कोड ट्रैक्टर का लुक काफी शानदार है। यह एक बाइक की तरह दिखता है और खेती के सभी कार्यों को सहजता से करता है। कंपनी इस ट्रैक्टर को हाई-टेक फीचर्स, किफायती कीमत और बेहतर माइलेज गारंटी के साथ बाजार में उतारा गया है। यह ट्रैक्टर नवीन फीचर्स के साथ आता है जो आपकी खेती को अधिक उत्पादक बनाते हैं। यह एक ऐसा ट्रैक्टर है जो कई विशेषताओं से भरपूर है जो किसानों को खेतों में आराम भी प्रदान करता है। यह ट्रैक्टर बाग-बगीचों आदि में काफी बेहतर तरीके से काम करता है। 

स्वराज कोड ट्रैक्टर के विशेषताएं/ फीचर्स

  • यह एक 2 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर है जो कृषि के सभी कार्य आसानी से कर सकता है।
  • यह ट्रैक्टर एक सिलेंडर के साथ 11.1 एचपी (हार्सपावर) में आता है। 
  • इसकी अन्य यंत्रों के साथ पीटीओ क्षमता 9.46 एचपी है। 
  • इस ट्रैक्टर में 389 सीसी का इंजन दिया गया है जो 3600 रेटेड आरएमपी उत्पन्न करता है।
  • स्वराज कोड में तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए गए हैं, जो फिसलन को रोकते हैं।
  • यह ट्रैक्टर सिंगल क्लच के साथ आता है जिससे ये सुचारू रूप से काम करता है।
  • इस ट्रैक्टर में 6 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर दिए गए है। इसमें तेजी से काम के लिए शानदार फॉरवर्ड स्पीड है।
  • स्वराज कोड में स्टीयरिंग का टाइप मैकेनिकल स्टीयरिंग है।
  • यह खेतों पर लंबे समय तक काम के लिए ज्यादा ईंधन के लिए बड़ा टैंक प्रदान करता है। 
  • स्वराज कोड ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 220 किलोग्राम है।
  • इस ट्रैक्टर पर कंपनी ग्राहक को एक साल की वारंटी देती है।

स्वराज कोड ट्रैक्टर की कीमत

भारत में स्वराज कोड की कीमत 2.45-2.50 लाख* (एक्स-शोरूम कीमत) रुपए तक है। 

2. महिंद्रा जीवो 365 डीआई

महिंद्रा जीवो 365 डीआई किसानों के बीच सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल है। यह 4 व्हील ड्राइव एक शक्तिशाली ट्रैक्टर के रूप में पहचाना जाता है। यह ट्रैक्टर एडवांस तकनीकों से बना है और नवीनतम फीचर्स से लैस है। यह मैदान पर सभी कठिन और चुनौतीपूर्ण गतिविधियों को संभालने में सक्षम है, जो एक संतोषजनक आउटपुट देता है। इस उत्तम दर्जे के ट्रैक्टर में अद्वितीय कार्य क्षमता है। इस ट्रैक्टर में काफी शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जो खेती के सभी कामों को आसानी से पूरा करने में समक्ष है। इस ट्रैक्टर की गुणवत्ता और उपयोग को देखते हुए इसकी कीमत काफी कीफायती है। 

महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर के विशेषताएं/ फीचर्स

  • महिंद्रा जीवो 365 डीआई एक 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है जिसमें 2048 सीसी का इंजन दिया गया है।
  • यह ट्रैक्टर 36 इंजन एचपी के साथ आता है। इसमें तीन सिलेंडर दिए गए है।
  • ट्रैक्टर में 32.2 पावर टेक-ऑफ एचपी के साथ मल्टी-स्पीड पीटीओ है जो 590/845 इंजन रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है। 
  • इंजन की गुणवत्ता के साथ-साथ इस ट्रैक्टर के साथ कई अतिरिक्त फीचर्स दिए गए हैं जो किसानों के लिए अधिक महत्वपूर्ण हैं। 
  • महिंद्रा जीवो 365 डीआई सिंगल ड्राई क्लच के साथ आता है।
  • इस ट्रैक्टर का वाटर कूलिंग सिस्टम और ड्राई एयर क्लीनर इंजन के तापमान को पूरी तरह से नियंत्रित करता है।
  • इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 8 रिवर्स गियर दिए गए है। 
  • इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 1.7 से 23.2 किमी प्रति घंटे और रिवर्स स्पीड 1.6 से 21.8 किमी प्रति घंटे है।
  • इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक पर्याप्त कर्षण सुनिश्चित करने के लिए 3 डिस्क के साथ आते हैं। 
  • महिंद्रा जीवो 365 डीआई एक पावर स्टीयरिंग से सुसज्जित है जो ट्रैक्टर को आसानी से चलाता है।
  • इस ट्रैक्टर में 35-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है जो ईंधन और अतिरिक्त लागत दोनों दोनों की बचत करता है।
  • यह ट्रैक्टर लंबे समय तक मैदान में काम करता है। 
  • महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर पर कंपनी ग्राहक को दाे साल की वारंटी देती है।

महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर की कीमत

महिंद्रा 365 डीआई 36 एचपी की कीमत 5.75 लाख से 5.98 लाख (एक्स-शोरूम कीमत) रुपए* के बीच है। 

3. जॉन डियर 3028 EN

जॉन डियर 3028 EN सुपर आकर्षक डिजाइन के साथ एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर खेत पर प्रभावी कार्य के लिए सभी एडवांस तकनीक के साथ आता है। यह ट्रैक्टर 28 एचपी के साथ आता है। इस ट्रैक्टर की इंजन कैपेसिटी अच्छी माइलेज प्रदान करती है। यह ट्रैक्टर खेत में उच्च प्रदर्शन प्रदान करने की क्षमता रखता है। यह सुपर पावर के साथ आता है जो ईंधन कुशल प्रदान करता है।

जॉन डियर 3028 EN के विशेषताएं/फीचर्स

  • यह एक 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है जिसकी इंजन रेटेड 2800 आरपीएम है। 
  • यह ट्रैक्टर 28 एचपी कैटेगिरी में आता है जिसकी पीटीओ क्षमता 22.5 एचपी है।
  • जॉन डियर 3028 EN  ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और  8 रिवर्स गियर दिए गए हैं। इसकी फाॅरवर्ड स्पीड शानदार है।
  • यह ट्रैक्टर आयल इम्मरसेड डिस्क ब्रेक के साथ आता है।
  • जॉन डियर 3028 EN का स्टीयरिंग टाइप पावर स्टीयरिंग है।
  • यह खेतों पर लंबे समय तक काम करने के लिए बड़ा ईंधन टैंक प्रदान करता है।
  • इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 910 किलोग्राम है।
  • जॉन डियर 3028 EN ट्रैक्टर में प्रभावी कार्य के लिए मल्टीपल ट्रेड पैटर्न वाले टायर होते हैं। टायरों का साइज 6.00 x 14 फ्रंट टायर और 8.30 x 24 / 9.50 x 24 रिवर्स टायर है।
  • इस ट्रैक्टर कंपनी 5 साल की वारंटी देती है।

जॉन डियर 3028 EN ट्रैक्टर की कीमत

भारत में जॉन डियर 3028 EN की कीमत 6.70-7.40 लाख रुपए* तक है। 

4. पॉवर ट्रैक 425 N

पॉवर ट्रैक 425 N सुपर आकर्षक डिजाइन एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर को पॉवर ट्रैक ट्रैक्टर द्वारा लॉन्च किया गया है। यह ट्रैक्टर खेत पर प्रभावी कार्य के लिए सभी एडवांस तकनीक के साथ आता है। यह ट्रैक्टर 25 एचपी के साथ आता है। इसका इंजन कैपेसिटी अच्छी माइलेज देती है। पॉवर ट्रैक 425 N उन शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है और अच्छा माइलेज प्रदान करते हैं। यह ट्रैक्टर खेत में उच्च प्रदर्शन प्रदान करने की क्षमता रखता है। यह एक 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है जो सिलेंडर के साथ आता है। यह ट्रैक्टर उच्च इंजन क्षमता रखता है। इसकी कीमत भी कीफायती है। 

पॉवर ट्रैक 425 N की विशेषताएं/ फीचर्स

  • यह ट्रैक्टर एक 2 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की श्रेणी में आता है। इसमें 1560 सीसी का इंजन दिया गया है। 
  • इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। इसकी फॉरवर्ड स्पीड शानदार है।
  • यह ट्रैक्टर मल्टी प्लेट आयल इम्मरसेड ब्रेक के साथ आता है।
  • इस ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग /मैकेनिकल सिंगल ड्राप एआरएम ऑप्शन है।
  • इस ट्रैक्टर में बड़ा ईंधन टैंक दिया गया है जिससे यह लंबे समय तक खेत में काम कर सकता है। 
  • इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 1300 किलोग्राम है।
  • इस ट्रैक्टर में प्रभावी कार्य के लिए मल्टीपल ट्रेड पैटर्न वाले टायर हाेते हैं। इसके अगले टायरों का साइज 5.0 X 15 और पिछले टायर का साइज 11.2 x 28 है।

पॉवर ट्रैक 425 N ट्रैक्टर की कीमत

भारत में पॉवर ट्रैक 425 N की कीमत 3.30 लाख रुपए* है। 

5. कुबोटा नियोस्टार B2741 4WD

कुबोटा नियोस्टार B2741 4WD ट्रैक्टर 27 एचपी का मिनी ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर हैं। इसमें 1261 सीसी इंजन दिया गया है। यह भारत में सबसे अच्छे कॉम्पैक्ट ट्रैक्टरों में से एक है। इस ट्रैक्टर में ड्राई सिंगल प्लेट क्लच है। ट्रैक्टर में प्रभावी ब्रेकिंग और कम फिसलन के लिए तेल में डूबा हुआ ब्रेक दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर में बेहतर नियंत्रण के लिए ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग भी है। इस ट्रैक्टर की ईंधन टैंक की क्षमता 23 लीटर है। इस ट्रैक्टर का माइलेज भी बहुत अच्छा है।

कुबोटा नियोस्टार B2741 4WD की विशेषताएं/फीचर्स

  • इस ट्रैक्टर में कांस्टेंट मेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। 
  • इस ट्रैक्टर में 9 फॉरवर्ड  और 3 रिवर्स गियर दिए गए है। इसकी फॉरवर्ड स्पीड 2.00 - 19.8 किलोमीटर प्रति घंटा है।
  • यह ट्रैक्टर मल्टीस्पीड पी.टी.ओ दिया गया है जो  540, 750, 540 @ 1800 आरपीएम की गति से काम करता है।
  • कुबोटा नियोस्टार B2741 4WD ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम है।
  • इस ट्रैक्टर का कुल वजन 650 किलोग्राम है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 235 एमएम है।
  • इस ट्रैक्टर का ब्रेक के साथ टर्निंग रेडियस 2100 एमएम है। 

कुबोटा नियोस्टार बी 2741 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की कीमत

कुबोटा नियोस्टार बी2741 27 एचपी मिनी ट्रैक्टर की कीमत 5.81-5.83 लाख रुपए* (एक्स-शोरूम कीमत) तक  है। 

नोट- प्रसिद्ध कंपनियों मिनी ट्रैक्टर को खरीदने के इच्छुक किसान भाई ट्रैक्टर जंक्शन से संपर्क कर सकते हैं। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टरस्वराज ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back