प्रकाशित - 18 Apr 2025
ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के किसानों के लिए एक बेहतरीन ऑफर सामने आया है। खेती के काम के लिए सेकेंड हैंड ट्रैक्टर (Second Hand Tractor) की तलाश कर रहे किसानों को अब ट्रैक्टर जंक्शन शोरूम पर किफायती दरों में 3 बेहतरीन ट्रैक्टर मॉडल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ये ट्रैक्टर न केवल कम कीमत में मिल रहे हैं, बल्कि प्रमाणित भी हैं और खास बात यह है कि उन पर लोन व ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। सागर रोड, छतरपुर स्थित ट्रैक्टर जंक्शन शोरूम पर मौजूद ये ट्रैक्टर मॉडल किसानों को नए ट्रैक्टर की तुलना में बड़ी बचत का मौका दे रहे हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन के छतरपुर शोरूम पर महिंद्रा व मैसी मैसी फर्ग्यूसन ब्रांड के गुड कंडीशन में तीन सेकेंड हैंड ट्रैक्टर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इन सेकेंड हैंड एश्योर्ड ट्रैक्टरों की कीमत व उन पर होने वाली बचत विवरण इस प्रकार से हैं:
ट्रैक्टर | ट्रैक्टर जंक्शन शोरूम पर कीमत | नए ट्रैक्टर की कीमत | फायदा/बचत |
महिंद्रा 265 DI (2019 Model) | 3,70,000 रुपए | 5.66 लाख* रुपए | 1.96 लाख रुपए |
मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI (2023 Model) | 4,80,000 रुपए | 6.28 लाख* रुपए | 1.48 लाख रुपए |
मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI (2023 Model) | 5,50,000 रुपए | 6.28 लाख* रुपए | 0.78 लाख रुपए |
ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा इन ट्रैक्टरों पर आसान प्रक्रिया से लोन व किस्तों में भुगतान यानी (ईएमआई) की सुविधा भी दी जा रही है। ट्रैक्टर जंक्शन पर किसानों को कम कागजी कार्यवाही में लोन मिलता है, जिससे वे ट्रैक्टर की कीमत का आसानी से भुगतान कर सकते हैं। ईएमआई की सुविधा से आप किस्तों में पैसा चुका सकते हैं। यदि किसान चाहें तो ऑनलाइन माध्यम से भी ट्रैक्टर बुक कर सकते हैं।
उपरोक्त तीनों ट्रैक्टर मॉडल, ट्रैक्टर विशेषज्ञों द्वारा पूरी तरह से जांचे-परखे और प्रमाणित हैं। ट्रैक्टर अच्छी स्थिति में हैं और खेतों में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य उन किसानों को लाभ पहुंचाना है जो अच्छी क्वालिटी वाले सेकेंड हैंड ट्रैक्टर की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं। जो किसान गुड कंडीशन में सेकेंड हैंड ट्रैक्टर की खरीद करना चाहते हैं वे ट्रैक्टर जंक्शन शोरूम से संपर्क कर सकते हैं या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जाकर ट्रैक्टर के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यहां क्लिक करें :- छतरपुर में ट्रैक्टर जंक्शन के शोरूम
मध्यप्रदेश के छतरपुर में ट्रैक्टर जंक्शन शोरूम – सागर रोड, छतरपुर में स्थित है।
संपर्क समय : सुबह 9:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक (सोमवार से शनिवार)
ट्रैक्टर जंक्शन छतरपुर शोरूम का फोन नंबर : 9770 976 976
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।