IOTECH | Tractorjunction

7 लाख रुपए से कम कीमत के टॉप 10 ट्रैक्टर, जानें विशेषताएं और लाभ

Share Product Published - 24 May 2022 by Tractor Junction

7 लाख रुपए से कम कीमत के टॉप 10 ट्रैक्टर, जानें विशेषताएं और लाभ

भरपूर पैदावार और अधिक लागत के लिए चुनें 7 लाख से कम कीमत के सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर

भारत कृषि प्रधान देश रहा है। अब कृषि धीरे-धीरे एक उद्योग के रूप में विकसित हो रही है। परंपरागत कृषि पीछे छूटती जा रही है, कम लागत में अधिक से अधिक उत्पादन कैसे हो, इसके लिए सबसे पहले जरूरी है कि किसान के पास जो जमीन है उसे बेहतर ढंग से तैयार किया जाए। यह तभी संभव है जब किसान भाई मशीनरी के इस युग में उन ट्रैक्टरों का इस्तेमाल करे जो अपेक्षाकृत कम कीमत वाले और किफायती हैं। बता दें कि जो छोटे और मध्यम श्रेणी के किसान हैं वे खेती करने के अलावा ट्रैक्टर से अपना बिजनेस भी कर सकते हैं। इससे किसानों को दोहरी आय होती है। ऐसे किसान जो अधिक कीमत के ट्रैक्टर खरीद पाने में असमर्थ होते हैं लिहाजा वे अपने बजट के अनुरूप वे ही ट्रैक्टर अपनाना चाहते हैं जो आसानी से उनकी पहुंच में हों। 

अगर आप 7 लाख से कम कीमत में भारत के सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर मॉडल अपनाना चाहते हैं तो यहां ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको टॉप 10 ट्रैक्टर मॉडल्स के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है। इसे ध्यानपूर्वक पढें। इन सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर मॉडलों में मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई, स्वराज 744 एफई, मैसी फर्ग्यूसन 241, डीआई महाशक्ति सहित अन्य कई मॉडल हैं। 

टॉप 10 ट्रैक्टर 7 लाख से कम कीमत में ( Top 10 Tractors Under 7 Lakhs )

1. मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई

आपको बता दें कि किसानों की उम्मीदों पर खरा उतरने वाला और 7 लाख रुपये से कम कीमत में मिलने वाले श्रेष्ठतम ट्रैक्टर मॉडल्स में मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई ट्रैक्टर है। इसमें उच्च प्रदर्शन की क्षमता होने के साथ ही सभी आवश्यक आधुनिक सुविधाएं, आकर्षक डिजायन और स्थायित्व है। इसकी इंजन क्षमता 2700 सीसी है जिससे यह ट्रैक्टर 1790 इंजन रेटेड RPM जेनरेट करता है। वहीं अन्य उपकरणों को आसानी से बिजली प्रदान के लिए 42.5 पीटीओ एचपी है। इस ट्रैक्टर में उन्नत वाटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम है। यह कार्य के लंबे घंटों के दौरान इंजन की ओवरहीटिंग पर काबू रखता है।

प्रमुख विशेषताएं

यहां आपको मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई ट्रैक्टर की मुख्य विशेषताओं के बारे में बताया जा रहा है जो इस प्रकार हैं-: 

  • मैसी फर्ग्यूसन डीआई 245 ट्रैक्टर में ड्राई टाइप क्लच है। 
  • इसमें आसान नियंत्रण के लिए मैनुअल स्टीयरिंग और सील्ड ड्राई डिस्क ब्रेक है जो मजबूत पकड़ और कम फिसलन प्रदान करते हैं। 
  • इस ट्रैक्टर में हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 1700 किलोग्राम है और फर्ग्यूसन 245 डीआई का माइलेज हर क्षेत्र में किफायती है। 
  • मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड+2 रिवर्स गियरबॉक्स हैं। इसके साथ ही गियर्स को आसानी से शिफ्ट करने के लिए स्लाइडिंग मेश तकनीक है।
  • यह मॉडल 2 व्हील ड्राइव वेरिएंट में आता है। 

कीमत : मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई की ऑन रोड कीमत करीब 6.70-7.30 लाख रुपये है। 

2. स्वराज 744 एफई 

स्वराज 744 एफई 7 लाख से कम कीमत वाले ट्रैक्टरों के श्रेष्ठ मॉडल में एक है। यह 3116 सीसी ट्रैक्टरों के खंड में सबसे मजबूत ट्रैक्टर माना जाता है। इसके साथ ही यह ईंधन कुशल इंजन वाला एवं उच्च प्रदर्शन प्रदान करने में सक्षम ट्रैक्टर है। इसके इंजन की पावर शानदार है। इसमें तीन सिलेंडर डीजल इंजन है जो 2000 आरपीएम उत्पन्न करता है। यह कई जटिल अनुप्रयोगों के लिए पर्याप्त है। वहीं इंजन में वाटरकूल्ड सिस्टम होने से इंजन गर्म नहीं होता। इस ट्रैक्टर में 8 फारवर्ड और 2 रिवर्स गियर हैं। इसमें 60 लीटर क्षमता का ईंधन टैंक है। वहीं इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 1700 किलोग्राम है। 

प्रमुख विशेषताएं 

आपको यहां स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर की विशेषताएं बताई जा रही हैं जो इस प्रकार हैं-: 

  • यह ट्रैक्टर किसानों की जरूरतों के अनुसार नवीनतम तकनीकों के साथ विकसित किया गया है। 
  • इससे खेती करना आसान होती है क्योंकि स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस ऊबड़-खाबड़ इलाकों में काम करने के लिए उपयुक्त है। 
  • इसमें ईंधन कुशल इंजन है जो न्यूनतम ईंधन उपयोग में ट्रैक्टर को एक शक्तिशाली ताकत देता है। 
  • स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव / 4 व्हील ड्राइव वेरिएंट में आता है। 

कीमत : स्वराज 744 एफई की ऑन रोड कीमत 6.90 लाख से 7.40 लाख रुपये तक है।

3. स्वराज 735 एफई

स्वराज 735 एफई ट्रैक्टर अत्यधिक उन्नत फीचर्स के साथ आता है। आकर्षक डिजायन और कम कीमत के कारण यह किसानों के लिए आसान पहुंच वाला है। कुशल माइलेज के साथ ही यह खेत में प्रभावी तरीके से कार्य करता है। इस ट्रैक्टर 1800 आरपीएम उत्पन्न करता है। इसके इंजन के साथ वाटर कूल्ड सिस्टम जुड़ा है जो इसे ओवरहीटिंग से बचाता है। इसकी उच्च प्रदर्शन क्षमता इसे पावरफुल बनाती है। यह चुनौतीपूर्ण कृषि कार्यों को बेहतर ढंग से निपटाने के साथ ही वाणिज्यिक कार्यों में पीछे नहीं है।

प्रमुख विशेषताएं 

यहां आपको स्वराज 735 एफई ट्रैक्टर की प्रमुख विशेषताएं बताई जा रही हैं जो इस प्रकार हैं-

  • इस ट्रैक्टर का क्लच ड्यूल क्लच के साथ सिंगल डाई डिस्क फ्रिक्शन प्लेट वाला है। 
  • यह ईंधन की कम खपत करता है और आरामदायक ड्राइविंग सीट एवं एक कुशल ब्रेकिंग सिस्टम प्रदान करता है। 
  • इसमें उच्च ईंधन दक्षता के अलावा एक मोबाइल चार्जर, पार्किंग ब्रेक हैं। 
  • स्वराज 735 एफई ट्रैक्टर में 1000 किलो हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता है। 
  • यह मॉडल 2 व्हील ड्राइव वेरिएंट में आता है। 

कीमत : स्वराज 735 एफई की ऑन रोड कीमत 5.85 लाख से 6.20 तक है।

4. महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस 

कृषि संबंधी सभी कार्यों को कुशलतापूर्वक और आसानी से पूरा करने में महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर माहिर है। यह 44 एचपी इंजन के साथ आता है जिसका इंजन रेटेड आरपीएम 2000 है। अधिकतम गति की दक्षता प्रदान करने के लिए इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर हैं। शक्तिशाली इंजन के कारण यह किसी भी प्रकार की भूमि की जुताई और इसे खेती योग्य बनाने में पीछे नहीं हटता। इसके इंजन के साथ वाटरकूल्ड सिस्टम कनेेक्ट किया गया है जिससे इंजन का तापमान सामान्य बना रहता है। 

प्रमुख विशेषताएं 

आपको बता दें कि महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर की विशेषताएं इस प्रकार हैं- 

  • महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर का इंजन अत्यंत शक्तिशाली होने से यह सभी चुनौतीपूर्ण कृषि कार्यों को आसानी से कर सकता है। 
  • इसमें सिंगल और डबल क्लच विकल्प होने से कामकाज को सुचारू तरीके से निपटाने की क्षमता है। 
  • यह पावर/ मैकेनिकल स्टीयरिंग विकल्प के साथ आता है जिससे नियंत्रण में आसानी रहती है। 
  • इस ट्रैक्टर के ब्रेक अत्याधुनिक होने के कारण ऑपरेटर्स को कई तरह की फिसलन एवं आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचाते हैं। 
  • इसमें सभी उपकरण जैसे कल्टीवेटर, रोटावेटर आदि को आसानी से जोड़ा जा सकता है। 
  • महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस कई उपयोगी सहायक उपकरणों जैसे टूल, हुक, टॉप लिंक, कैनोपी, डॉबार हिच एवं बंपर के साथ आता है। 
  • यह गेहूं, चावल और गन्ना की फसलों के लिए उपयुक्त है। 
  • महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस मॉडल 2 व्हील ड्राइव वेरिएंट में आता है। 

कीमत : महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस की ऑन रोड कीमत  6.40 लाख से 6.70 लाख रुपये है। 

5. महिंद्रा 275 डीआई टी यू 

ट्रैक्टर बाजार में 7 लाख रुपये से कम कीमत वाले ट्रैक्टरों के सर्वश्रेष्ठ मॉडलों में महिंद्रा 275 डीआई टी यू भी मुख्य है। इसकी कार्यकुशला से किसान अच्छी तरह से वाकिफ हैं। यह ट्रैक्टर 39 एचपी का है। खेती के मध्यम से कठिन सभी कार्यों को अंजाम देने के लिए यह उपयुक्त हैं। इसमें 2048 सीसी का इंजन है जो उच्च उत्पादकता सुनिश्चित करने के लिए 2100 इंजन रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है। महिंद्रा 275 डीआई टीयू ट्रैक्टर 3 सिलेंडर के साथ आता है जो इस ट्रैक्टर को शक्ति और स्थायित्व प्रदान करता है।

प्रमुख विशेषताएं 

यहां आपको महिंद्रा 275 डीआई टीयू की प्रमुख विशेषताएं बताई जा रही हैं जो इस प्रकार हैं- 

  • इस ट्रैक्टर की सबसे बड़ी विशेषताएं यह है कि खेती के लिए ऊबड़-खाबड़ वाली सतही जमीन पर बेहद कुशलता के साथ अपने कार्यों को अंजाम देता है। 
  • इसमें ड्राई टाइप सिंगल एवं डुअल क्लच का विकल्प है। इसके ब्रेक प्रभावी होते हैं जिससे खेतों में फिसलन की समस्या नहीं आती। 
  • महिंद्रा डीआई टीयू ट्रैक्टर 39 एचपी का ट्रैक्टर है जो भारतीय किसानों के लिए उनके खेतों में कठिन कामों को भी आसान बनाता है। 
  • इसका इंजन वाटर कूल्ड होने के साथ ही ऑयल बाथ टाइप सिस्टम से भरा होता है जो इसे साफ एवं ठंडा रखता है। 
  • महिंद्रा 275 डीआई टीयू 2 व्हील ड्राइव वेरिएंट में आता है। 

कीमत : महिंद्रा 275 डीआई टीयू की ऑन रोड कीमत 5.60 से 5.80 लाख रुपये है। 

6. पॉवर ट्रैक यूरो 50 

यहां आपको पॉवरट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर के बारे में बताते हैं। यह ट्रैक्टर अपने सुपर प्रभावी कार्यों के कारण किसानों के बीच खासा लोकप्रिय है। इसके आकर्षक फीचर्स और अन्य कई विशेषताओं से यह अपनी अलग पहचान रखता है। इसका 2761 सीसी का इंजन एक हाईपावर टूल के साथ सपोर्ट करने के लिए 3 सिलेंडर के साथ आता है। जो 2200 इंजन रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है। यह एडवांस कूलेंट कूल्ड तकनीक एवं ऑयल बाथ टाइप एयर फिल्टर के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में डुअल और सिंगल क्लच हैं जो उपयोग को आसान बनाते हैं। इसके ईंधन टैंक की क्षमता 60 लीटर है और यह 2200 किलोग्राम भार उठाने की क्षमता रखता है। 

प्रमुख विशेषताएं
 
यहां बता दें कि पॉवरट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर की कई विशेषताएं जो इस प्रकार हैं-: 

  • पॉवरट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर आकर्षक डिजाइन के साथ किफायती है। 
  • इसे 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर बॉक्स के साथ 30.8 किमी प्रति घंटे की फॉरवर्ड और 11.3 किमी प्रति घंटे की रिवर्स स्पीड के साथ निर्मित किया गया है। 
  • यह टूल टॉप लिंक, कैनोपी, हुक, बंपर, ड्रॉबर सहित कई एक्सेसरीज के साथ आता है। 
  • यह मॉडल 2 व्हील ड्राइव वेरिएंट में आता है। 

कीमत : पॉवरट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत 6.90 से 7.25 लाख रुपये है। 

7. महिंद्रा 475 डीआई

जो किसान खेतों में अधिक उत्पादकता और कमाई के मकसद से ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं उनके लिए कम बजट में यानि 7 लाख रुपये से कम कीमत में बेहतरीन ट्रैक्टर महिंद्रा 475 डीआई के रूप में मिलता है। इसके इंजन की क्षमता 42 हॉर्स पावर की है। इंजन 2370 सीसी है। यह 1900 इंजन रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है। खेतों में कठिन से कठिन कार्यों को अंजाम देने में कुशल यह ट्रैक्टर किसानों कि आमदनी बढ़ाने के लिए कई वाणिज्यिक कार्यों में भी खूब उपयोग किया जाता है। 

प्रमुख विशेषताएं 

यहां महिंद्रा 475 डीआई की मुख्य विशेषताएं बताई जा रही है, ये इस प्रकार हैं-: 

  • यह ट्रैक्टर कृषि कार्यों को आसानी से पूरा करने के लिए खरा उतरता है। 
  • इसमें डुअल टाइप के विकल्प के साथ ड्राई टाइप क्लच है। जो परेशानी मुक्त कार्य प्रदान करता है।
  • इसके ड्राई डिस्क और तेल में डूबे दोनों ब्रेक जरूरत पडऩे पर इसे एक्सीडेंट और फिसलन से बचाते हैं। 
  • इसमें मैकेनिकल और पॉवर स्टीयरिंग दोनों हैं। 
  • इसके ईंधन टैंक की क्षमता 48 लीटर है, जो अधिक विस्तारित कृषि कार्यों  के लिए पर्याप्त माना गया है। 
  • इस ट्रैक्टर में सर्वश्रेष्ठ पीटीओ पॉवर और 1500 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता है। यह हल, कल्टीवेटर, रोटावेटर और डिस्क को आसानी से उठा सकता है। 
  • महिंद्रा 475 डीआई ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव वेरिएंट में आता है। 

कीमत : महिंद्रा 475 डीआई ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत 6.30 लाख से 6.60 लाख रुपये तक है। 

8.  न्यू हॉलैंड 3230 एनएक्स 

यहां आपको न्यू हॉलैंड 3230 एनएक्स ट्रैक्टर से परिचित कराते हैं। यह ट्रैक्टर आधुनिक कृषि कार्यों को शीघ्रता से करने के लिए जाना जाता है। यह मॉडल आकर्षक डिजायन और शक्तिशाली इंजन के साथ आता है। इसके पॉवरफुल ब्रेक होने से सडक़ और खेतों में टायर नहीं फिसलते हैं। इसमेंं 3 सिलेंडर और 3500 सीसी का इंजन है जो 2000 आरपीएम उत्पन्न करता है। इसका इंजन उच्च प्रदर्शन प्रदान करता है। इसकी माइलेज शानदार है। इसके सभी कलपुर्जे आधुनिक खेती के हिसाब से बनाए गए हैं। यह अधिक भार वहन में पीछे नहीं हटता। 

प्रमुख विशेषताएं 

यहां न्यू हालैंड ट्रैक्टर की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं-: 

  • इस ट्रैक्टर में एक वैकल्पिक सिंगल और डबल टाइप क्लिच है जो आसान एवं सुचारू गियर शिफ्टिंग प्रदान करता है। 
  • इस मॉडल में 1500 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता है। 
  • न्यू हॉलैंड 3230 ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर सहित पूरी तरह से कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स हैं जो संतोषजनक पावर ट्रांसमिशन में मदद करता है। 
  • यह 2 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 6000 घंटे या 6 साल की वारंटी प्रदान करता है। 

कीमत : न्यू हॉलैंड 3230 एनएक्स की ऑन रोड कीमत 5.99 लाख से 6.45 लाख रुपये तक है। 

9. जॉन डियर 5105

आपको बता दें कि जॉन डियर 5105 ट्रैक्टर मॉडल का इसकी आधुनिकतम उच्च श्रेणी की तकनीक के कारण कोई मुकाबला नहीं है। यह खेती के कार्यों को सरलता से निपटाने के साथ ही उच्च उत्पादन की भी गारंटी प्रदान करता है। इसकी बॉडी मजबूत और फीचर्स आकर्षक हैं। सुचारू संचालन के लिए इसमें पावर स्टीयरिंग है। इसकी लिफ्टिंग क्षमता 1600 किलोग्राम है। आज किसानों के बीच जॉन डियर की विश्वसनीयता लगातार बढती जा रही है। इसका मुख्य कारण यह खेती के कार्यों के साथ वाणिज्यिक उपयोग में भी ज्यादा प्रयुक्त किया जाने लगा है। इसका इंजन प्रभावी है जो 2100 इंजन रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है। वहीं यह ट्रैक्टर मॉडल कूलेंट कूल्ड ड्राई टाइप डुअल एलीमेंट से लैस है जो इंजन को शीतल एवं स्वच्छ बनाए रखता है।

प्रमुख विशेषताएं 

आपको यहां जॉन डियर 5105 ट्रैक्टर मॉडल की मुख्य विशेषताएं बता रहे हैं जो इस प्रकार हैं-: 

  • इसमें डीलक्स सीट और सीट बेल्ट के साथ रोलओवर प्रोटेक्शन स्ट्रक्चर है जो किसानों के लिए बेहतर संयोजन है। 
  • इसके ईधन टैंक की क्षमता 60 लीटर है। 
  • इसके इंजन के तापमान को अनुकूलता प्रदान करने के लिए इसमें एक कूलेंट कूलिंग सिस्टम और एक ड्राइ टाइप ड्यूल एलिमेंट एयर फिल्टर लगाया गया है। 
  • इसके अलावा अंडरहुड एग्जास्ट मफलर, वाटर सेपरेटर, मेटल फेस सील के साथ फ्रंट और रियर ऑयल एक्सल जैसी उन्नत सुविधाएं प्रदान करता है। 
  • जॉन डियर 5105 ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव / 4 व्हील ड्राइव वेरिएंट में आता है। 

कीमत : जॉन डियर 5105 ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत 6.05 से 6.25 लाख रुपये है। 

10. महिंद्रा 575 डीआई

महिंद्रा ग्रुप का ही मॉडल महिंद्रा डीआई 575 ट्रैक्टर उत्कृष्ट डिजायन और अपनी कार्य क्षमता के कारण किसानों के बीच चर्चा का विषय रहता है। इसमें 4 सिलेंडरों वाला 45 एचपी का इंजन है। यह 2730 सीसी का है जो 1900 आरपीएम और उच्च टार्क उत्पन्न करता है। इसमें वाटर कूल्ड और ऑयल बाथ तकनीक है। इसमें ड्राई ब्रेक के कारण फिसलन को रोकने में मदद मिलती है। इसके अलावा 6 स्पलाइन टाइप पीटीओ के साथ आता है। इसमें 540 की रोटेशन स्पीड और 39.8 एचपी की शक्ति है। इसका कुल वजन 1860 किलोग्राम है। 

प्रमुख विशेषताएं 

  • इसमें 48 लीटर की उच्च ईंधन क्षमता का टैंक है। 
  • महिंद्रा 575 डीआई में 1600 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता है। 
  • इसमें जरूरत के अनुसार मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग का चयन कर सकते हैं।
  • यह ट्रैक्टर कम से कम ईंधन होते हुए भी कृषि उपकरणों को संभाल सकता है। 
  • महिंद्रा 575 डीआई का इंजन पावरफुल होने से उच्च रेटेड आरपीएम और अधिक भार उठाने की क्षमता रखता है। 
  • यह किफायती है क्योंकि इसमें ईंधन की बचत होती है।
  • यह  2 व्हील ड्राइव वेरिएंट में आता है। 

कीमत : महिंद्रा डीआई 575 ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत 6.65 लाख से 6.95 लाख रुपये है।


अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back