प्रकाशित - 13 Jun 2025
ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
देशभर में किसानों के बीच 4WD ट्रैक्टर (Tractor) की मांग तेजी से बढ़ रही है। खासकर वे किसान जो कठिन मिट्टी, ऊबड़-खाबड़ जमीन या हेवी कृषि इंप्लीमेंट्स के साथ काम करते हैं, उनके लिए 4WD यानी फोर-व्हील ड्राइव ट्रैक्टर एक बेहतरीन ऑप्शन बनते जा रहे हैं। यदि आपका बजट 10 लाख के आस-पास है, तो मार्केट में ऐसे कई दमदार ट्रैक्टर उपलब्ध हैं जो न केवल बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हैं बल्कि फ्यूल की बचत और आधुनिक फीचर्स से भी लैस हैं।
आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको ऐसे ही 4 प्रमुख ट्रैक्टरों की जानकारी दे रहे हैं, जो आपके बजट में आते हैं और उनकी पावर, फारफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी भी काफी बेहतरीन है, तो आइए जानते हैं, इसके बारे में।
स्वराज 855 FE 4WD ट्रैक्टर को खासतौर से खेतों के कठिन और भारी काम को आसानी से निपटाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका डिजाइन आकर्षक होने के साथ ही इसकी कार्यक्षमता भी काफी अच्छी है। इसमें 52 एचपी का दमदार इंजन है जो खेत में बेहतर माइलेज और पावर प्रदान करता है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर गियरबॉक्स है। इसमें मल्टी-प्लेट ऑयल इमर्स्ड ब्रेक आते हैं। इसमें स्मूथ पावर स्टीयरिंग है। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग पावर यानी वजन उठाने की क्षमता 1700 किलोग्राम तक है। इस ट्रैक्टर का फ्रंट टायर 9.50 X 20 और रियर टायर 14.9 X 28 साइज का है। स्वराज 855 FE 4WD ट्रैक्टर की कीमत 9,85,800 से शुरू होकर 10,48,340 रुपए तक जाती है।
महिंद्रा का यह ट्रैक्टर भारतीय किसानों के लिए भरोसे का नाम है। यह ट्रैक्टर विशेष रूप से कठिन कृषि कार्यों जैसे जुताई, बुवाई और हेवी इंप्लीमेंट्स को आपरेट करने के लिए करने के लिए काफी अच्छा है। यह ट्रैक्टर 55 HP रेंज में आता है। इसमें 3531 cc का पावरफुल इंजन है। 4 सिलेंडरों वाले इस ट्रैक्टर की PTO पावर 50 एचपी है। इसमें 15 फॉरवर्ड + 15 रिवर्स गियर बॉक्स आते हैं। इसमें मैकेनिकल, ऑयल इमर्स्ड मल्टी डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें पावर स्टीयरिंग है। इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। यह ट्रैक्टर 2700 किलोग्राम तक का वजन आसानी से उठा सकता है। महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i-4WD की कीमत 10.64 लाख से 11.39 लाख रपए तक है।
60 HP की ताकत के साथ आने वाला आयशर 650 4WD उन किसानों के लिए बेहतरीन है जो लंबे समय तक खेतों में मशीन चलाते हैं। यह ट्रैक्टर 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर के साथ आता है। इस ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड 30.44 किमी/घंटा है जो काफी शानदार है। इसमें मल्टी डिस्क ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स आते हैं। इस टैक्टर में 58 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक आता है। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग पावर 2100 किलोग्राम है। आयशर 650 4WD की कीमत 9.60 लाख से 10.20 लाख रुपए तक है।
पॉवरट्रैक का यह मॉडल किसानों को आधुनिक तकनीक और सॉलिड परफॉर्मेंस दोनों प्रदान करता है। इसका इंजन और फीचर्स इसे एक भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं। 55 एचपी रेंज का यह ट्रैक्टर 4 सिलेंडरों के साथ आता है। इसमें 3682 cc का पावरफुल इंजन है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 47.3 HP है। इसमें 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स दिए गए हैं। यह ट्रैक्टर मल्टी प्लेट ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स के साथ आता हैं। इसमें बैलेंस्ड पावर टाइप का स्टीयरिंग है। इस ट्रैक्टर में 60 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक आता है। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग पावर 2000 किलोग्राम है। पॉवरट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट 4WD की कीमत 9.80 लाख से 10.10 लाख रुपए है।
यदि आपका बजट 12 लाख रुपए से भी कम है और आप चाहते हैं कि आपको कम कीमत यानी 5–7 लाख रुपए में एक गुड कंडीशन वाला ट्रैक्टर मिल जाए तो आप ट्रैक्टर जंक्शन पर उपलब्ध प्रमाणित सेकेंड हैंड ट्रैक्टर को खरीदने पर विचार कर सकते हैं। क्योंकि ट्रैक्टर जंक्शन पर उपलब्ध ट्रैक्टर कई स्तरों पर टेस्टिंग के बाद बिक्री के लिए रखे जाते हैं। ऐसे में आप ट्रैक्टर जंक्शन जो भारत का सबसे विश्वसनीय ऑनलाइन ट्रैक्टर विक्रय करने वाला प्लेटफार्म है, उससे अपने बजट के अनुरूप गुड कंडीशन वाले सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीद सकते हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन के देश के 5 राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना में सेकेंड हैंड ट्रैक्टर (Second Hand Tractor) के शोरूम हैं, जहां से आप गुड कंडीशन में महिंद्रा, सोनालीका, स्वराज, मैसी फर्ग्यूसन, आयशर, जॉन डियर, सॉलिस, फार्मट्रैक, कुबोटा आदि ब्रांड के सेकेंड हैंड (पुराने ट्रैक्टर) खरीद सकते हैं। आप चाहे तो ऑनलाइन भी सेकेंड हैंड ट्रैक्टर की खरीद कर सकते हैं। खास बात यह है कि यहां आपको आकर्षक कीमतों पर नए जैसे पुराने (सेकेंड हैंड) ट्रैक्टर मिल जाते हैं, साथ ही 85% तक लोन सुविधा भी उपलब्ध है। वहीं इन दिनों किसानों के लिए सेकेंड हैंड ट्रैक्टर लोन पर 10,000 रुपए तक का फाइल चार्ज फ्री किया हुआ है। ध्यान रहे यह सुविधा सीमित समय के लिए हैं, इसलिए जल्द करें और ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से अपनी पसंद का सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीदें, ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन (LOAN) और ईएमआई (EMI) की जानकारी के लिए आप ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं और ट्रैक्टर जंक्शन ऐप को भी डाउनलोड कर सकते हैं।
आप घर बैठे भी भारत के सबसे बड़े नए–पुराने ट्रैक्टर के लिए सबसे विश्वसनीय प्लेटफार्म ट्रैक्टर जंक्शन से ऑनलाइन सेकेंड हैंड ट्रैक्टर की खरीद कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करना होगा, ट्रैक्टर जंक्शन पर सेकेंड हैंड ट्रैक्टर की ऑनलाइन खरीद का प्रोसेस इस तरह से हैं :
संपर्क समय:- सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक (सोमवार से शनिवार)
फोन नंबर:- 9770 976 976
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।