स्वराज 855 FE - 52 HP वाला दमदार और किफायती ट्रैक्टर

Share Product प्रकाशित - 09 Jul 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

स्वराज 855 FE - 52 HP वाला दमदार और किफायती ट्रैक्टर

स्वराज कंपनी 1974 से किसानों के लिए ट्रैक्टरों का निर्माण करती आ रही है। कंपनी हमेशा से किसानों की जरुरतों के अनुसार ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। स्वराज 15 से 75 एचपी श्रेणी में 35 से अधिक ट्रैक्टर मॉडल उपलब्ध कराती है। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय है। कंपनी ने इस ट्रैक्टर का निर्माण कठोर मिट्‌टी और सख्त खेतों में काम करने के लिए किया है। इस ट्रैक्टर अत्याधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानकारी दी गई है।

स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखें

स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर की खासियत

स्वराज कंपनी में अधिकांश इंजीनियर किसान परिवारों से आते हैं, लेकिन स्वराज के ट्रैक्टरों में वे सभी खूबियां मिलेंगी जो एक किसान को चाहिए। इस ट्रैक्टर के सभी प्रकार के कृषि उपकरण जैसे एमबी प्लाउ, स्ट्रॉ बनाने की मशीन, रोटावेटर, जेनसेट कंप्रेसर और कंबाइन हार्वेस्टर आसानी से चलाए जा सकते हैं। यह डाइरेक्शनल कंट्रोल वाल्व, मल्टी स्पीड फॉरवर्ड और रिवर्स पीटीओ, पावर स्टीयरिंग, ड्यूल क्लच इत्यादि फीचर्स से सुसज्जित है।

इंजन 

स्वराज 855 FE एक 37.28 - 41.01 kW (50-55hp) श्रेणी का ट्रैक्टर है जो 3 सिलेंडर और 3307 सीसी के साथ आता है। इसमें 4 स्ट्रोक, डायरेक्ट इंजेक्शन, डीजल इंजन दिया गया है। कूलिंग के लिए वाटर कूल्ड का सिस्टम दिया गया है। इस ट्रैक्टर में 3 स्टेज आयल बॉथ टाइप का एयर फिल्टर दिया गया है। पीटीओ पावर 42.9 एचपी है। यह ट्रैक्टर 2000 आरपीएम जनरेट करता है। 

ट्रांसमिशन 

स्वराज 855 एफई में कांस्टेंट मैश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। इस ट्रैक्टर में हाई और लो सलेक्टर लीवर के साथ 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड आगे की ओर 30.9 किलोमीटर प्रतिघंटा है। रिवर्स स्पीड 12.9 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इस ट्रैक्टर में सिंगल और ड्यूल क्लच का ऑप्शन मिलता है। बैटरी 12V 99AH की आती है। अलटरनेटर और स्टार्टर मोटर भी दी गई है।

स्टीयरिंग

यह ट्रैक्टर चालक के आराम और बेहतर गतिशीलता के लिए हैवी ड्यूटी सिंगल ड्रॉप आर्म के साथ मैकेनिकल स्टीयरिंग में आता है। साथ ही आपको पावर स्टीयिरंग का विकल्प भी मिलता है। स्टीयरिंग लॉक भी कंपनी ने दिया है। इस ट्रैक्टर में स्टैंडर्ड ड्राई डिस्क टाइप के ब्रेक दिए गए हैं। साथ ही तेल में डूबे हुए ब्रेक का ऑप्शन भी मिलता है। 

पीटीओ

स्वराज 855 एफई में 21 स्पलाइन वाली पीटीओ आती है जो 1650 ईआरपीएम पर 1000 आरपीएम की गति से काम करती है। साथ ही आपे 6 स्पलाइन पीटीओ का ऑप्शन भी मिलता है जो 540 आरपीएम की गति से काम करती है। इस ट्रैक्टर में रिवर्स पीटीओ भी मिलती है। मल्टी स्पीड और सीआर पीटीओ का फीचर भी दिया गया है। पीटीओ को सेट करने व पीटीओ को चालू व बंद करने का लीवर ड्राइविंग सीट के साइड में दिया गया है। 

हाइड्रोलिक्स

स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर में मिक्स कंट्रोल और ड्राफ्ट कंट्रोल के साथ ऑटोमैटिक पॉजिशन वाली हाइड्रोलिक 2 लीवर के साथ दी गई है। हाइड्रोलिक की लिफ्टिंग क्षमता 1700 किलोग्राम है। लिंकेज के लिए थ्री पाइंट दिए गए हैं। लिफ्ट में चैन की जगह जैक सिस्टम दिया गया है। 

टायर

स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर में मजबूत और लंबे समय तक चलने वाले टायर आते हैं। यह ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव में आता है। ट्रैक्टर के अगले टायर 6.00x16 और पिछले टायर 14.9x28 साइज में आते हैं। साथ ही अगले टायर में 7.50 x 16 और पिछले टायर में 16.9 X 28 /13.6 X 28 साइज का ऑप्शन मिलता है। 

वजन और लंबाई-चौड़ाई

स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर का कुल वजन 2020 किलोग्राम है। ट्रैक्टर की लंबाई 3420 एमएम, चौड़ाई 1715 एमएम और ऊंचाई 2275 एमएम है। व्हीलबेस 2050 एमएम है। ग्राउंड क्लीयरेंस 400 एमएम दिया गया है। इस ट्रैक्टर में 60 लीटर का डीजल टैंक आता है।

कीमत

स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर की कीमत किसानों के बजट के अनुसार तय की गई है। इस ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 7.80 लाख रुपए से 8.10 लाख* रुपए निर्धारित की गई है। यह कीमत आपको राज्य व शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। कंपनी इस ट्रैक्टर पर 2 साल या 2 हजार घंटे की वारंटी देती है।

जानें, स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर में आपको क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं

स्पेसिफिकेशन्स  स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर
इंजन एचपी 50-55 एचपी
सिलेंडर   3 सिलेंडर
पीटीओ एचपी  42.9 एचपी
गियर संख्या 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
अधिकतम स्पीड   30.9 किलोमीटर प्रतिघंटा
लिफ्टिंग क्षमता 1700 किलोग्राम
वारंटी   2 साल या 2 हजार घंटे
कीमत     7.80 लाख रुपए से 8.10 लाख*

किसान भाइयों ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर के बारे में सभी जानकारी दी गई है। अगर आप इसका वीडियो देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें। इसके अलावा आप ट्रैक्टर जंक्शन का मोबाइल एप डाउनलोड करके सभी कंपनियों के ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों स्वराज ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back