स्वराज 717 - 15 एचपी श्रेणी में बेहतरीन कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर

Share Product प्रकाशित - 25 Feb 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

स्वराज 717 - 15 एचपी श्रेणी में बेहतरीन कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर

जानें, स्वराज 717, 15 एचपी ट्रैक्टर के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

खेती-किसानी के काम में ट्रैक्टर अहम भूमिका होती है। ट्रैक्टर की सहायता से खेती के सभी काम आसानी से पूरे किए जा सकते हैं। ऐसे में एक बेहतरीन ट्रैक्टर का चुनाव करना भी जरूरी हो जाता है। बाजार में नई-नई टेक्नालॉजी से निर्मित ट्रैक्टर आ रहे हैं। इनमें से आप अपने बजट के हिसाब से ट्रैक्टर का चुनाव कर सकते हैं। जहां तक छोटे किसानों की बात करें तो उनके लिए मिनी ट्रैक्टरों की रेंज में स्वराज 717, 15 एचपी ट्रैक्टर काफी बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह ट्रैक्टर एक बेतरीन कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर एडवांस टेक्नोलॉजी से निर्मित एक शक्तिशाली मिनी ट्रैक्टर है जो खेती से संबंधित सभी काम आसानी से कर सकता है। यह ट्रैक्टर 2300 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। इसका मजबूत इंजन अच्छी माइलेज देता है। स्वराज के इस मिनी ट्रैक्टर सिंगल क्लच के साथ आता है। इसमें मैनुअल टाइप का स्टीयरिंग दिया गया है जिसमें सिंगल ड्रॉप आर्म स्टीयरिंग कॉलम होता है जिससे ट्रैक्टर की रफ्तार को नियंत्रित करना आसान हो जाता है। स्वराज 717 मिनी ट्रैक्टर में ड्राई डिस्क ब्रेक आते हैं जो मजबूत पकड़ और फिसलन को कम करते हैं। यह ट्रैक्टर 3 पॉइंट लिंकेज ऑटोमैटिक ड्रिफ्ट और ड्राफ्ट कंट्रोल के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में 780 किलोग्राम तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता है जो 15 एचपी में सबसे अधिक है। इस मिनी ट्रैक्टर में 6 फॉरवर्ड और तीन रिवर्स स्लाइडिंग मेश टाइप का गियर बॉक्स दिया गया है। इसके अलावा इस ट्रैक्टर के साथ टूल, टॉप लिंक सहित कई अन्य एक्सेसरीज आती हैं। अब इसकी कीमत की बात करें तो इसकी कीमत तो खास कर छोटे किसानों के जेब के अनुकूल है। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको स्वराज 717, 15 एचपी ट्रैक्टर के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी दे रहे हैं।   

इंजन

स्वराज 717, 15 एचपी ( Swaraj 717 15 HP) ट्रैक्टर एक सिलेंडर के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में 863.5 सीसी क्षमता का इंजन दिया गया है जो 2300 आरपीएम जनरेट करता है। इसमें कूलिंग के लिए वाटर कूल्ड टाइप का एयर फिल्टर दिया गया है तो 3 स्टेज आयल बाथ टाइप विद प्री-क्लीनर के साथ आता है। इस ट्रैक्टर की अन्य कृषि यंत्रों के साथ पीटीओ पावर 9 एचपी है।  

ट्रांसमिशन

स्वराज 717, 15 एचपी ट्रैक्टर में स्लाइडिंग मेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। यह ट्रैक्टर सिंगल क्लच के साथ आता है। इसमें 6 फारवर्ड और 3 रिवर्स गियर दिए गए हैं। इसमें 12 V 50 Ah की बैटरी दी गई है। इसमें स्टार्टर मोटर टाइप का अल्टरनेटर है। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 2.02 से लेकर 25.62 किलोमीटर प्रति घंटा और रिवर्स स्पीड 1.92 से लेकर 5.45 किलोमीटर प्रति घंटा है जो इस रेंज में काफी बेहतर है।  

ब्रेक और स्टीयरिंग

स्वराज 717, 15 एचपी ट्रैक्टर में मैकेनिकल टाइप के ब्रेक आते हैं, जो मजबूत पकड़ देते हैं और फिसलन को कम करते हैं। इसमें मैकेनिकल टाइप का सिंगल ड्राप आर्म स्टीयरिंग दिया गया है। यह ट्रैक्टर लाइप सिंगल स्पीड पावर टेकआफ के साथ आता है जो स्टैंडर्ड 540 रेटेड प्रति मिनट, 2053 इंजन रेटेड आपीएम जनरेट करता है। इसमें लगातार लंबे समय तक काम करने के लिए 23 लीटर क्षमता का फ्यूल टैंक दिया गया है।

हाइड्रोलिक

स्वराज 717, 15 एचपी मिनी ट्रैक्टर में 780 किलोग्राम तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। यह ट्रैक्टर 3 पाइंट लिंकेज आटो ड्राफ्ट और डेफ्ट कंट्रोल के साथ आता है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 850 किलोग्राम है। इसका व्हील बेस 1490 एमएम है। इसकी लंबाई 2435 एमएम और चौड़ाई 1210 एमएम है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 260 एमएम है।

पहिये और टायर

स्वराज 717, 15 एचपी मिनी ट्रैक्टर एक 2 WD यानि टू व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है। इसके सामने के टायर 5.20 x 14 और पिछला टायर 8.00 x 18 साइज का है।  

स्वराज 717 ट्रैक्टर की कीमत

यदि बात की जाए स्वराज 717 ट्रैक्टर के 15 एचपी मिनी ट्रैक्टर की कीमत (Swaraj mini tractor 15 HP Price) की तो इसकी कीमत 3.20 से लेकर 3.30 लाख* रुपए तक है। यह इसकी एक्स-शोरूम कीमत है। स्वराज 717 ट्रैक्टर की ऑन रोड प्राइस अलग-अलग राज्यों और शहरों में वहां पर लगने वाले टैक्स के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। इस ट्रैक्टर पर कंपनी एक साल की वारंटी देती है। यदि आप Swaraj 717 second hand tractor खरीदना या उसकी कीमत जानना चाहते हैं तो इसके लिए आप ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट करके प्राप्त कर सकते हैं।

स्वराज 717 ट्रैक्टर स्पेसिफिकेशन्स
सिलेंडरों की संख्या 1
एचपी कैटेगिरी 15 HP
पीटीओ एचपी   9 HP
गियरबॉक्स 6 फॉरवर्ड+3 रिवर्स गियर
ब्रेक     ड्राई डिस्क ब्रेक
इंजन 863.5 सीसी
ट्रांसमिशन स्लाइडिंग मेश
फ्यूल टैंक 23 लीटर
हाइड्रोलिक 780 किलोग्राम
कीमत    3.20 से लेकर 3.30 लाख* रुपए तक  

किसान भाइयों ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको स्वराज 717, 15 एचपी ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानकारी दी गई है। यदि आप इसके अलावा स्वराज या अन्य कंपनी के ट्रैक्टर मॉडल के बारें में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर सर्च कर सकते हैं, साथ ही ट्रैक्टर जंक्शन का मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

स्वराज 717, 15 एची ट्रैक्टर के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर

प्रश्न 1. स्वराज 717, 15 एची ट्रैक्टर की पीटीओ क्षमता कितनी है?

उत्तर- स्वराज स्वराज 717, 15 एची ट्रैक्टर की पीटीओ क्षमता 9 एचपी है

प्रश्न 2. स्वराज 717, 15 एचपी ट्रैक्टर में कितने गियर बाॅक्स दिए गए हैं?

उत्तर- स्वराज 717, 15 एचपी ट्रैक्टर में 6 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर बॉक्स दिए गए है।

प्रश्न 3. स्वराज 717, 15 एचपी ट्रैक्टर कितने सिलेंडर के साथ आता है?

उत्तर- स्वराज 717, 15 एचपी ट्रैक्टर कितने तीन सिलेंडर के साथ आता है।

प्रश्न 4. स्वराज 717, 15 एचपी ट्रैक्टर में कितने सीसी का इंजन है?

उत्तर- स्वराज 717, 15 एचपी ट्रैक्टर में 863.5 सीसी का इंजन है।

प्रश्न 5. स्वराज 717, 15 एचपी ट्रैक्टर में वजन उठाने की क्षमता कितनी है?

उत्तर- स्वराज 717, 15 एचपी ट्रैक्टर में 780 किलोग्राम तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों स्वराज ट्रैक्टरजॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back