खेती का सुपरहीरो! जानिए 52 HP के इस दमदार ट्रैक्टर के फीचर्स और कीमत

Share Product प्रकाशित - 20 Jun 2025 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

खेती का सुपरहीरो! जानिए 52 HP के इस दमदार ट्रैक्टर के फीचर्स और कीमत

जानिए, इस 52 HP ट्रैक्टर की पावर, परफॉर्मेंस और प्राइस, सब कुछ एक जगह

Sonalika Tiger DI 50 HP Tractor खेती-किसानी के आधुनिक दौर में ट्रैक्टर किसानों के लिए सबसे भरोसेमंद साथी बन चुके हैं। चाहे खेत की जुताई हो, बुवाई या फिर फसल की ढुलाई, ट्रैक्टर के बिना इन कार्यों को करना मुश्किल होता है। ऐसे में एक ऐसा ट्रैक्टर जो ताकतवर हो, टिकाऊ हो और हर मौसम व जमीन पर बेहतर परफॉर्म करे, किसान की मेहनत और समय दोनों की बचत करता है। इन्हीं खूबियों को ध्यान में रखकर Sonalika Tiger DI 50 ट्रैक्टर को डिजाइन किया गया है, जो खेती के हर मोर्चे पर सुपरहीरो की तरह खरा उतरता है।

यदि आप खेती के लिए एक ऐसा ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं जो ताकतवर, टिकाऊ, फ्यूल एफिशिएंट और हर काम में साथ दे, तो Sonalika Tiger DI 50 ट्रैक्टर एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसकी शानदार पावर, दमदार फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस इसे “खेती का सुपर हीरो” बना देते हैं। आइए जानते हैं, इस 52 HP ट्रैक्टर की पावर, परफॉर्मेंस और प्राइस के बारे में। 

दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस

Sonalika Tiger DI 50 ट्रैक्टर 52 हॉर्सपावर की ताकत और 3065 सीसी के कूलेंट-कूल्ड इंजन के साथ आता है। यह 3-सिलेंडर इंजन 2000 RPM जनरेट करता है, जिससे ट्रैक्टर को बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलती है। इसकी इंजीनियरिंग खासतौर से भारतीय खेतों और किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर की गई है, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ और भरोसेमंद साबित होता है।

सोनालीका टाइगर डीआई 50 4डब्ल्यूडी img
ईएमआई के लिए यहाँ क्लिक करें
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें

शानदार टॉर्क और पीटीओ पावर

इस ट्रैक्टर का अधिकतम टॉर्क 210 न्यूटन मीटर है, जो इसे गहरी जुताई, रोटावेटर चलाना, लोडिंग या हार्वेस्टिंग जैसे कठिन कामों के लिए पूरी तरह कैपेबल बनाता है। इसके अलावा इसमें 44 HP की मैक्स PTO पावर दी गई है, जो खेती के अन्य इंप्लीमेंट्स को भी आसानी से चला सकती है। साथ ही इसमें Reverse PTO (RPTO) की सुविधा भी है, जिससे मिट्टी या फसल हटाने जैसे कार्यों में पीछे की दिशा में भी इंप्लीमेंट चलाए जा सकते हैं।

बेहतरीन लिफ्टिंग पावर और बड़ा फ्यूल टैंक

Sonalika Tiger DI 50 में 2000 किलोग्राम तक की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी है। इससे आप भारी कृषि उपकरण, ट्रॉली या फसल की ढुलाई जैसे कार्य बिना किसी चिंता के कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें 55 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे बार-बार फ्यूल भरवाने की आवश्यकता नहीं पड़ती और लंबी फील्ड ऑपरेशन में सुविधा बनी रहती है।

ट्रांसमिशन और गियर ऑप्शन

इस ट्रैक्टर में किसानों को उनके काम और जरूरत के अनुसार कई गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं, जैसे– 

  • 8 Forward + 2 Reverse
  • 12 Forward + 3 Reverse
  • 12 Forward + 12 Reverse
  • 16 Forward + 4 Reverse

इसके अलावा इसमें Single, Dual और Independent क्लच ऑप्शन मिलते हैं। ट्रांसमिशन सिस्टम "Constant Mesh with Side Shifter" टाइप का है, जिससे गियर शिफ्टिंग आसान और स्मूथ होती है।

ब्रेकिंग और स्टीयरिंग सिस्टम

इसमें Oil Immersed Multi Disc Brakes लगे हुए हैं जो कीचड़, फिसलन या ढलान जैसी स्थितियों में भी बेहतर कंट्रोल देते हैं। साथ ही इसमें पावर स्टीयरिंग दी गई है, जिससे इसे उबड़-खाबड़ खेतों में भी आसानी से चलाया जा सकता है।

टायर और ड्राइव सिस्टम

Sonalika Tiger DI 50 ट्रैक्टर दो ड्राइव ऑप्शन Sonalika Tiger DI 50 2WD और Sonalika Tiger DI 50 4WD वेरिएंट में आता है। इसके 2WD वेरिएंट में फ्रंट टायर का साइज 7.50 x 16 और 4WD वेरिएंट में फ्रंट टायर का साइज 9.50 x 20 या 9.50 x 24 है। वहीं इसके रियर टायर का ऑप्शन 14.9 x 28 या 16.9 x 28 साइज का है। टायर की मजबूत ग्रिप इसे हर प्रकार की जमीन पर काम करने योग्य बनाता है।

कीमत और वारंटी

Sonalika Tiger DI 50 की कीमत इसकी वेरिएंट पर निर्भर करती है। इस ट्रैक्टर के 2WD वेरिएंट की कीमत 7.88 लाख से 8.29 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। वहीं 4WD वेरिएंट की कीमत 8.95 लाख से 9.35 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। ट्रैक्टर की ऑन-रोड प्राइज राज्य में लगने वाले आरटीओ फीस, बीमा और टैक्स के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। कंपनी इस ट्रैक्टर पर 5 साल की वारंटी देती है, जिससे यह किसानों के लिए और भी भरोसेमंद ऑप्शन बन जाता है।

ट्रैक्टर सही मिलेगा यहीं

यदि आप उपरोक्त ब्रांड का नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन एक भरोसेमंद संस्थान है। वहीं आपका बजट कम है तो आप हमारे यहां से गुड कंडीशन में सेकेंड हैंड ट्रैक्टर की खरीद भी कर सकते हैं। हमारे यहां आपको सोनालीका, महिंद्रा, स्वराज, मैसी फर्ग्यूसन, आयशर, जॉन डियर, सॉलिस, फार्मट्रैक, कुबोटा जैसे प्रमुख ब्रांड्स के नए जैसे सेकेंड हैंड ट्रैक्टर मिलते हैं, वो भी किफायती कीमत पर। इसके साथ सेकेंड हैड ट्रैक्टर पर आपको 85% तक लोन, ईएमआई और 10,000 रुपए तक की फाइल चार्ज छूट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। ध्यान रहे यह सुविधा सीमित समय के लिए हैं, इसलिए जल्द करें और ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से अपनी पसंद का सेकेंड हैंड ट्रैक्टर बुक कराएं, ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन (LOAN) और ईएमआई (EMI) की जानकारी के लिए आप ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं और ट्रैक्टर जंक्शन ऐप को भी डाउनलोड कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top