रिटेल ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट अक्टूबर 2023 : ट्रैक्टर की बिक्री में 6.15 प्रतिशत की वृद्धि, 62440 यूनिट बेची

Share Product प्रकाशित - 07 Nov 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

रिटेल ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट अक्टूबर 2023 : ट्रैक्टर की बिक्री में 6.15 प्रतिशत की वृद्धि, 62440 यूनिट बेची

महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, एस्कॉर्ट्स और आयशर के मार्केट शेयर में ग्रोथ

ट्रैक्टर इंडस्ट्री के लिए राहत भरी खबर है। देश की प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों ने 6.15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अक्टूबर 2023 के दौरान कुल 62,440 ट्रैक्टर बेचे हैं। फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने हाल ही में जारी रिटेल ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर 2023 में यह आंकड़े सार्वजनिक किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल अक्टूबर 2022 के दौरान कुल 58,823 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस माह भी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं और नंबर वन की पॉजिशन पर बरकरार है। आईये, रिटेल ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर 2023 से जानें किस कंपनी ने कितने ट्रैक्टर बेचे हैं।

ब्रांड के अनुसार रिटेल ट्रैक्टर सेल्स डाटा अक्टूबर 2023

महिंद्रा एंड महिंद्रा : देश में सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अक्टूबर 2023 में 8.88 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 14,180 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि कंपनी ने अक्टूबर 2022 में 13,024 ट्रैक्टर बेचे थे। कंपनी ने मार्केट शेयर में 0.57 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है और कुल मार्केट शेयर 22.71 प्रतिशत है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड स्वराज डिवीजन : महिंद्रा के स्वराज डिवीजन ने अक्टूबर 2023 में 16.46 प्रतिशत की अच्छी ग्रोथ के साथ 11,054 ट्रैक्टर बेचे हैं। कंपनी ने अक्टूबर 2022 में 9,492 ट्रैक्टर बेचे थे। कंपनी ने मार्केट शेयर में सबसे ज्यादा 1.56 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की है। मार्केट शेयर में कंपनी की हिस्सेदारी 17.70 प्रतिशत है।

टैफे लिमिटेड : प्रमुख ट्रैक्टर निर्माता कंपनी टैफे ने अक्टूबर 2023 में 8671 ट्रैक्टर बेचकर बिक्री में 6.20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। जबकि कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर 2022 में 8165 ट्रैक्टर बेचे थे। कंपनी ने मार्केट शेयर में 0.01 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी का मार्केट शेयर 13.89 प्रतिशत है।

इंटरनेशनल ट्रैक्टर लिमिटेड : इंटरनेशनल ट्रैक्टर लिमिटेड “सोनालिका” ब्रांड ट्रैक्टरों के माध्यम से देश के किसानों की सेवा करती है। कंपनी ने अक्टूबर 2023 में ट्रैक्टर बिक्री में सबसे ज्यादा 18.02 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने इस माह 7690 ट्रैक्टरों की बिक्री की है जबकि पिछले साल अक्टूबर 2022 में 6516 ट्रैक्टर बेचे गए थे।  इस ग्रोथ से कंपनी के मार्केट शेयर में 1.24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कुल मार्केट शेयर में कंपनी की हिस्सेदारी अब 12.32 प्रतिशत है।

एस्कॉर्ट्स लिमिटेड : एस्कॉर्ट्स ने 13.67 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अक्टूबर 2023 में 6261 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि पिछले साल अक्टूबर 2022 में 5508 ट्रैक्टर बेचे गए थे। ज्यादा ट्रैक्टर बेचने से कंपनी के मार्केट शेयर में 0.67 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है। अब मार्केट शेयर में कंपनी की हिस्सेदारी 10.03 प्रतिशत है। 

जॉन डियर : जॉन डियर ने 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ अक्टूबर 2023 के दौरान 4579 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि अक्टूबर 2022 में कंपनी ने 4614 ट्रैक्टर बेचे थे। कंपनी की कुल बाजार हिस्सेदारी 7.33 प्रतिशत है जो पिछले साल 7.84 प्रतिशत थी।

आयशर : आयशर 16.78 प्रतिशत की शानदार ग्रोथ के साथ अक्टूबर 2023 में 4267 ट्रैक्टर बेचने में सफल रही है। कंपनी ने अक्टूबर 2022 में 3654 ट्रैक्टर बेचे थे। ज्यादा ट्रैक्टर बिक्री से आयशर ने मार्केट शेयर में 0.62 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। अब कुल मार्केट शेयर में कंपनी की हिस्सेदारी 6.83 प्रतिशत है।

सीएनएच इंडस्ट्रियल : न्यू हॉलैंड ने अक्टूबर 2023 में 5.59 प्रतिशत ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। कंपनी ने कुल 2476 यूनिट बेची है जबकि अक्टूबर 2022 में 2345 ट्रैक्टर बेचे गए थे। कुल मार्केट शेयर में न्यू हॉलैंड की हिस्सेदारी 3.97 प्रतिशत है।

कुबोटा : अक्टूबर 2023 में कुबोटा को 22.13 प्रतिशत की बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा है। ब्रांड ने कुल 1091 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि अक्टूबर 2022 में 1401 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी। ट्रैक्टर बिक्री में भारी गिरावट के कारण कंपनी को अपने मार्केट शेयर में 0.63 प्रतिशत का नुकसान हुआ है।

वीएसटी : वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स ने अक्टूबर 2023 के दौरान 43.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 298 ट्रैक्टर्स की बिक्री की है जो अक्टूबर 2022 में 523 यूनिट थी।

फोर्स मोटर्स : अक्टूबर 2023 में फोर्स मोटर्स लिमिटेड को ट्रैक्टर बिक्री में 8.30 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। कंपनी ने कुल 232 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि अक्टूबर 2022 में 253 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी।

इसके अलावा विभिन्न् ट्रैक्टर ब्रांड्स को भी ट्रैक्टर बिक्री में कमी का सामना करना पड़ा है। विभिन्न ट्रैक्टर ब्रांड्स ने अक्टूबर 2023 में 1641 यूनिट की बिक्री की है। जबकि अक्टूबर 2022 में 3328 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार ट्रैक्टर बिक्री में 50.69 प्रतिशत की गिरावट सामने आई है।

ट्रैक्टर जंक्शन पर आपको सभी प्रमुख कंपनियों की ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट की अपडेट मिलती है। ट्रैक्टर संबंधी अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करें।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back