ट्रैक्टर रिटेल सेल्स दिसंबर 2022 : ट्रैक्टर बिक्री में 5.23 प्रतिशत की वृद्धि

Share Product प्रकाशित - 06 Jan 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

ट्रैक्टर रिटेल सेल्स दिसंबर 2022 : ट्रैक्टर बिक्री में 5.23 प्रतिशत की वृद्धि

ट्रैक्टर खुदरा बिक्री डेटा दिसंबर 2022 : ट्रैक्टर कंपनियों ने कुल 78,563 ट्रैक्टर बेचे

देश की ट्रैक्टर इंडस्ट्री के लिए दिसंबर 2022 का महीना काफी सकारात्मक रहा है। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों ने 5.23 प्रतिशत ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। FADA (फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन) ने हाल ही में प्रमुख ट्रैक्टर ओईएम की दिसंबर 2022 की खुदरा बिक्री रिपोर्ट (Retail Sales Report) जारी की है। दिसंबर 2022 में सभी ट्रैक्टर ब्रांडों की कुल खुदरा बिक्री 78,563 यूनिट रही है, जबकि दिसंबर 2021 में यह 74,653 यूनिट थी, जो 5.23% की प्रभावशाली ग्रोथ को दर्शाती है। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको दिसंबर 2022 और दिसंबर 2021 में लोकप्रिय ओईएम की कुल बिक्री, साल-दर-साल बदलाव और बाजार हिस्सेदारी पर जानकारी दी गई है तो बने रहिए ट्रैक्टर जंक्शन के साथ।

ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2022 : जानें, किस कंपनी ने कितने ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा एंड महिंद्रा : दिसंबर 2022 के दौरान ट्रैक्टर इंडस्ट्री में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। महिंद्रा ने 29.7 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ दिसंबर 2022 में 19,389 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि दिसंबर 2021 में 14,938 यूनिट बेचे थे।

स्वराज : महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (स्वराज डिवीजन) की खुदरा बिक्री में दिसंबर 2022 के दौरान 23.30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गइ है। स्वराज के 12,922 ट्रैक्टर बेचे गए हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 10,480 ट्रैक्टर बेचे गए थे। 

सोनालीका : दिसंबर 2022 के दौरान इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने 4.92% की वृद्धि के साथ 9722 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल दिसंबर 2021 में 9,266 ट्रैक्टर बेचे गए थे।

टैफे : टैफे लिमिटेड की खुदरा बिक्री दिसंबर 2022 के दौरान 7,867 यूनिट रही। जबकि दिसंबर 2021 में 8,297 यूनिट थी। इस प्रकार टैफे की रिटेल सेल में 5.18% की गिरावट देखी गई है।

एस्कॉर्ट्स : एस्कॉर्ट्स लिमिटेड (एग्री मशीनरी ग्रुप) की खुदरा बिक्री दिसंबर 2022 में 23.94% की वृद्धि के साथ 7,759 यूनिट रही, जो दिसंबर 2021 में 6,260 यूनिट थी।

जॉन डियर : जॉन डियर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (ट्रैक्टर डिवीजन) की खुदरा बिक्री दिसंबर 2022 में 6508 यूनिट रही है जो 35.72% की वृद्धि दर्शाती है। जबकि कंपनी ने दिसंबर 2021 के दौरान 4,795 यूनिट बेची थी।

आयशर : दिसंबर 2022 में आयशर ट्रैक्टर्स की खुदरा बिक्री 7.04% की गिरावट के साथ 5,015 यूनिट दर्ज की गई है। जबकि कंपनी ने दिसंबर 2021 में 5,395 यूनिट की बिक्री की थी।

न्यू हालैंड : सीएनएच इंडस्ट्रियल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड की खुदरा बिक्री दिसंबर 2022 में 3,287 यूनिट रही, जबकि दिसंबर 2021 में यह 2,284 यूनिट थी, जो 43.91% की प्रभावशाली वृद्धि दर्शाती है।

कुबोटा : कुबोटा इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने दिसंबर 2022 में 50.7 प्रतिशत की प्रभावशाली ग्रोथ के साथ 2385 ट्रैक्टर बेचे हैं। कंपनी ने दिसंबर 2021 में 1,582 ट्रैक्टर बेचे थे।

वीएसटी : वी.एस.टी. टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने दिसंबर 2022 में 461 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि कंपनी ने दिसंबर 2021 में 485 यूनिट बेची थी। इस प्रकार खुदरा बिक्री में 4.94% की गिरावट दर्ज की गई है।

फोर्स : फोर्स मोटर्स लिमिटेड (a Firodia Enterprise) की खुदरा बिक्री में 17.55% की गिरावट देखी गई है। कंपनी ने दिसंबर 2022 के दौरान 357 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल दिसंबर 2021 में 433 ट्रैक्टर बेचे थे। 

प्रीत : दिसंबर 2022 में प्रीत ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड की खुदरा बिक्री 333 यूनिट रही है। कंपनी ने दिसंबर 2021 में 505 यूनिट बेची थी। इस प्रकार 34.05% की गिरावट देखी गई है।

ट्रैकस्टार : ग्रोमैक्स एग्री इक्विपमेंट लिमिटेड की खुदरा बिक्री दिसंबर 2022 में 285 यूनिट रही है, जबकि दिसंबर 2021 में यह 197 यूनिट थी, जो 44.67% की वृद्धि दर्शाती है।

अन्य ब्रांड : दिसंबर 2022 में अन्य ट्रैक्टर ब्रांडों की खुदरा बिक्री में 76.65% की गिरावट दर्ज की गई है। अन्य कंपनियों ने कुल 2273 ट्रैक्टर बेचे हैं जो पिछले साल दिसंबर 2021 में 9,736 यूनिट थी।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back