पॉवर ट्रैक यूरो 50 : 50 एचपी श्रेणी में सबसे ज्यादा ताकतवर ट्रैक्टर

Share Product प्रकाशित - 28 Nov 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

पॉवर ट्रैक यूरो 50 : 50 एचपी श्रेणी में सबसे ज्यादा ताकतवर ट्रैक्टर

पॉवरट्रैक यूरो 50 : इस ट्रैक्टर से करें खेती के सभी काम

ट्रैक्टर की दुनिया में पॉवरट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर अपने आप में खास है। इस ट्रैक्टर से खेती के सभी काम आसानी से किए जा सकते हैं। इसकी कीमत भी भारतीय किसानों के जेब हिसाब से कीफायती रखी गई है। ये ट्रैक्टर कम दाम में ज्यादा काम वाली कहावत को पूरी तरह से पूरा करता है। इस ट्रैक्टर में एडवांस फीचर्स दिए गए है जो इसे किसानों के बीच लोकप्रिय बनाते हैं। ये खेती के कार्यों को प्रभावी ढंग से करता है। यह ट्रैक्टर खेती के सभी चुनौतीपूर्ण कार्यों को भी बड़ी आसानी से कर सकता है। पॉवरट्रैक ट्रैक्टर 50 एचपी ट्रैक्टर डुअल और सिंगल क्लच दोनों में आता हैं, जो इसके उपयोग को आसान बनाते हैं। इस ट्रैक्टर में बेहतर ब्रेकिंग और कम फिसलन के लिए मल्टी प्लेट तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक दिए गए है। पॉवरट्रैक 50 ट्रैक्टर में विशेष रूप से संतुलित पावर स्टीयरिंग और मैकेनिकल सिंगल ड्रॉप आर्म होता है जिसे खरीदार चुन सकते हैं। इस ट्रैक्टर की ईंधन टैंक क्षमता 60 लीटर है और ट्रैक्टर इसके वजन उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम है, जो इसे एक शक्तिशाली ट्रैक्टर बनाती है। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में पॉवरट्रैक यूरो 50 एचपी ट्रैक्टर की कीमत, एचपी, इंजन स्पेसिफिकेशन्स आदि की जानकारी दे रहे हैं, तो बने रहिये ट्रैक्टर जंक्शन के साथ।

पॉवरट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखें

इंजन

पॉवरट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर एक हाई-पावर टूल के साथ इसे सपोर्ट करने के लिए 3 सिलेंडर के साथ आता है। पॉवरट्रैक ट्रैक्टर मॉडल 50 एचपी का ट्रैक्टर है। इसमें 2761 सीसी का इंजन दिया गया है जो 2200 इंजन रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर में एडवांस कूलेंट कूल्ड तकनीक और ऑयल बाथ टाइप एयर फिल्टर दिया गया है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 42.5 एचपी है।

ट्रांसमिशन

पॉवरट्रैक ट्रैक्टर 50 एचपी में डुअल और सिंगल क्लच दोनों हैं जो उपयोग को आसान बनाते हैं। इसमें कांस्टेंट मेश सेंटर शिफ्ट के / साइड शिफ्ट टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड  और 2 रिवर्स गियर बॉक्स आते हैं। इसमें 12 V 88 Ah की बैटरी दी गई है। इसका अल्टरनेटर 12 V 40 A है। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 2.8-30.8 किलोमीटर प्रति घंटा और रिवर्स स्पीड 3.6-11.1 किलोमीटर प्रति घंटा है।

ब्रेक और स्टीयरिंग

पॉवरट्रैक यूरो 50 एचपी ट्रैक्टर में मल्टी प्लेट तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक्स दिए गए है। इसमें बैलेंस्ड पावर स्टीयरिंग / मैकेनिकल टाइप का स्टीयरिंग दिया गया है। इसमें 60 लीटर क्षमता का बड़ा फ्यूल टैंक आता है।

हाईड्रोलिक्स

पॉवरट्रैक यूरो 50 एचपी ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम है जो अन्य ट्रैक्टरों के मुकाबले काफी अच्छी है। ये 3 पाइंट लिंकेज ADDC, 1500 Kg ऑटो ड्राफ्ट और गहराई नियंत्रण के साथ आता है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 2170 किलोग्राम है। इसका व्हील बेस   2040 एमएम है। इस ट्रैक्टर की लंबाई 3720 एमएम और चौड़ाई 1770 एमएम है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 425 एमएम है। वहीं ब्रेक के साथ इसका टर्निग रेडियस 3800 एमएम है।

पहिये और टायर

पॉवरट्रैक यूरो 50 एचपी ट्रैक्टर 2 WD यानि 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है। इसके सामने के पहिये 6.5 x 16 साइज और पिछला पहिया 14.9 x 28/13.6 x 28 साइज के विकल्प में आता है।

अन्य सुविधाएं

इस ट्रैक्टर मॉडल के साथ कंपनी टूल, टॉप लिंक, कैनोपी, हुक, बंपर, ड्रॉबार और कई अन्य एक्सेसरीज देती है।

पॉवरट्रैक यूरो 50 की कीमत 2022

भारत में पॉवरट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर की कीमत 6.90 लाख से शुरू होकर 7.25 लाख रुपए तक है। ये इसकी एक्स-शोरूम कीमत है। पॉवरट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती है।

जानें, पॉवरट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर : 2डब्ल्यूडी ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स पॉवरट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर : 2डब्ल्यूडी ट्रैक्टर
सिलेंडर की संख्या 3
इंजन क्षमता 2761 सीसी
एचपी कैटेगिरी 50 एचपी
पीटीओ एचपी 42.5  एचपी
गियर बॉक्स 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
ब्रेक मल्टी प्लेट तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक्स
स्टेयरिंग   बैलेंस्ड पावर स्टीयरिंग / मैकेनिकल
लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम
फ्यूल टैंक क्षमता  60 लीटर
वारंटी 5 साल या 5,000 घंटे
कीमत 6.90 लाख से लेकर 7.25 लाख* रुपए तक


किसान भाइयों ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको पॉवरट्रैक यूरो 50, 50एचपी ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानकारी दी गई है। यदि आप इसके अलावा अन्य कंपनी के ट्रैक्टर के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर सर्च कर सकते हैं, साथ ही ट्रैक्टर जंक्शन का मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। 

पॉवरट्रैक यूरो 50 एचपी ट्रैक्टर के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर

प्रश्न- 1 पॉवरट्रैक यूरो 50 एचपी ट्रैक्टर में कितने सीसी का इंजन दिया गया है।

उत्तर : पॉवरट्रैक यूरो 50 एचपी ट्रैक्टर 2761 सीसी का इंजन दिया गया है।

प्रश्न- 2 पॉवरट्रैक यूरो 50 एचपी ट्रैक्टर में कितने लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है?

उत्तर : पॉवरट्रैक यूरो 50 एचपी ट्रैक्टर में 60 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है।

प्रश्न- 3 पॉवरट्रैक यूरो 50 एचपी ट्रैक्टर में कितने सिलेंडर होते हैं?

उत्तर : पॉवरट्रैक यूरो 50 एचपी ट्रैक्टर 3 सिलेंडर के साथ आता हैं।

प्रश्न- 4 पॉवरट्रैक यूरो 50 एचपी ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

उत्तर : इस ट्रैक्टर की कीमत 6.90 से लेकर 7.25 लाख* रुपए तक है।

प्रश्न- 5 पॉवरट्रैक यूरो 50 एचपी ट्रैक्टर पर कंपनी कितने साल की वारंटी देती है?

उत्तर : पॉवरट्रैक यूरो 50 एचपी ट्रैक्टर पर कंपनी 5 साल की वारंटी देती है।  

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों पॉवर ट्रैक ट्रैक्टरफार्मट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back