मिनी ट्रैक्टर : भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले 7 मिनी ट्रैक्टर

Share Product प्रकाशित - 18 May 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

मिनी ट्रैक्टर : भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले 7 मिनी ट्रैक्टर

जानें, इन मिनी ट्रैक्टर की विशेषता, लाभ और कीमत

किसानों के लिए खेती में काम आने वाली सबसे प्रमुख मशीन ट्रैक्टर है। इसकी सहायता से किसान खेती से संबंधित अनेक कार्य कर सकते हैं। फसल बुवाई से लेकर फसल की कटाई में ट्रैक्टर का उपयोग किया जाता है। इतना ही नहीं ट्रैक्टर से जोड़कर कई प्रकार के कृषि यंत्र व उपकरण चलाए जाते हैं। ऐसे में हर किसान चाहता है कि उसके पास एक अच्छा सा ट्रैक्टर हो या वह उसे खरीद सकें। महंगा होने के कारण हर कोई किसान इसे खरीद नहीं पाता है। इसे देखते हुए प्रसिद्ध कंपनियों ने खासकर लघु व सीमांत किसानों को ध्यान में देखते हुए बाजार में मिनी ट्रैक्टर उतारे हैं जिसे कोई भी किसान आसानी से खरीद सकता है। खास बात ये है कि यह ट्रैक्टर एडवांस तकनीक और आकर्षक डिजाइन होने के साथ ही लंबे समय तक टिकाऊ होते हैं। इनमें दी गई खूबियों को देखते हुए इनकी कीमत बहुत ही किफायती रखी गई है जिसे हर कोई किसान आसानी से खरीद सकता है।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको चुनिंदा कंपनियों के 7 मिनी ट्रैक्टर के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो किसानों के बीच काफी लोकप्रिय होने के साथ ही उनकी जेब के भी अनुकूल है। तो आइए जानते हैं इन टॉप 7 ट्रैक्टर के फीचर्स, कीमत और लाभ।

1. महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर

महिंद्रा जीवो 245 डीआई एक मिनी ट्रैक्टर है जो आकर्षक डिजाइन के साथ आता है। इसमें बहुत ही शानदार फीचर्स दिए गए हैं जो किसानों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसमें एडवांस फीचर्स और हाई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिससे यह ज्यादा टिकाऊ है। इस ट्रैक्टर की खास बात ये है कि इसकी कीमत इतनी किफायती है कि कोई भी किसान इसे आसानी से खरीद सकता है। यह ट्रैक्टर एक 24 एचपी रेंज में महिंद्रा का सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर है जो 4 व्हील ड्राइव में आता है। इस ट्रैक्टर में दो सिलेंडर है। इसमें 1366 सीसी का इंजन दिया गया है जो 2300 ईआरपीएम उत्पन्न करता है। इसका माइलेज काफी अच्छा है। यह ट्रैक्टर खेत और बगीचे में कार्य करने के लिए बेहद उपयोगी ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 22 एचपी है जो कृषि उपकरणों के साथ बेहतर तरीके से काम करता है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर के साथ स्लाइडिंग मेश गियर बॉक्स आते हैं। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड काफी शानदार है। इसकी फॉरवर्ड स्पीड 2.08 से लेकर 25 किलोमीटर प्रति घंटा है जो इस रेंज में काफी बेहतर है। इसमें 23 लीटर का फ्यूल टैंक आता है। इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम है। 

महिंद्रा जीवो 245 डीआई की कीमत

महिंद्रा जीवो 245 डीआई की कीमत 5.15 लाख* रुपए से शुरू होकर 5.30 लाख रुपए तक है। यह इस ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत है। महिंद्रा जीवो 245 डीआई की ऑनरोड प्राइज (Mahindra Jivo 245 DI onroad price) अलग-अलग राज्यों या शहरों में वहां लगने वाले आरटीओ शुल्क, रोड टैक्स आदि के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।  

2. स्वराज 717 ट्रैक्टर

स्वराज 717 ट्रैक्टर एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ निर्मित किया गया है। 15 एचपी रेंज में यह खेती के लिए सबसे अच्छा ट्रैक्टर माना जाता है। यह ट्रैक्टर किसानों बीच लोकप्रिय ट्रैक्टरों में से एक है। यह ट्रैक्टर एक सिलेंडर के साथ आता है जो इंजन के साथ 2300 रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। इसमें 863.5 सीसी का शक्तिशाली इंजन आता है। स्वराज के इस मिनी ट्रैक्टर में सिंगल क्लच है जो खेती कामकाज को आसान बनता है। इसमें मैकेनिकल स्टीयरिंग है। इसमें ड्राई डिस्क ब्रेक दिए गए हैं जो कम फिसलन देते हैं। यह ट्रैक्टर 3 पॉइंट लिंकेज ऑटोमैटिक डेप्थ और ड्राफ्ट कंट्रोल के साथ आता है। इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 780 किलोग्राम है। इस मिनी ट्रैक्टर में 6 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर के साथ स्लाइडिंग मेश टाइप का गियरबॉक्स है। इसमें कूलिंग के लिए वाटर कूल्ड सिस्टम आता है। इसमें 3 स्टेज ऑयल बाथ टाइप विद प्री-क्लीनर टाइप का एयर फिल्टर दिया गया है। इसमें स्लाइडिंग मेश टाइप का ट्रांसमिशन है। यह ट्रैक्टर सिंगल क्लच के साथ आता है। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 2.02 से लेकर 25.62 किलोमीटर प्रति घंटा और इसकी रिवर्स स्पीड 1.92 से लेकर 5.45 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस ट्रैक्टर की अन्य कृषि उपकरणों के साथ पीटीओ पावर 9एचपी है। इसमें 23 लीटर बड़ा का फ्यूल टैंक आता है।

स्वराज 717 ट्रैक्टर की कीमत

स्वराज 717 ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 3.20 लाख रुपए से लेकर 3.30 लाख* रुपए तक है।  

3. आयशर 188 ट्रैक्टर

आयशर 188 ट्रैक्टर 18 एचपी रेंज का मिनी ट्रैक्टर है जो किसान की खेती की हर जरूरत को पूरा कर सकता है। इस ट्रैक्टर में काफी अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 825 सीसी का शक्तिशाली इंजन दिया गया है। यह एक टू व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर हैं। यह ट्रैक्टर 700 किलोग्राम तक का वजन आसानी से उठा सकता है। यह ट्रैक्टर एक सिलेंडर के साथ आता है। इसकी पीटीओ पावर 15.3 एचपी है। यह सिंगल क्लच के साथ आता है जो आसान गियर शिफ्टिंग देता है। इसमें स्मूथ मैकेनिकल स्टीयरिंग आता है। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 22.29 किलोमीटर प्रति घंटा है जो इस रेंज में काफी शानदार है। इसमें 28 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक आता है।

आयशर 188 ट्रैक्टर की कीमत

आयशर 188 ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 3.20 लाख रुपए से शुरू होकर 3.30 लाख रुपए तक है।

4. कुबोटा नियोस्टार B2741S 4WD ट्रैक्टर

कुबोटा नियोस्टार B2741S 4WD ट्रैक्टर 27एचपी रेंज में एक मिनी ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडरों के साथ आता है। इसमें 1261 सीसी का शक्तिशाली इंजन दिया गया है जो 2600 आरपीएम जनरेट करता है। इसमें कूलिंग के लिए लिक्विड कूल्ड सिस्टम है। इसमें ड्राई टाइप का एयर फिल्टर आता है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 19.17 एचपी है। इसका टॉर्क 81.1 एनएम है। इसमें कांस्टेंट मेश टाइप का ट्रांसमिशन आता है। इसमें ड्राई सिंगल प्लेट क्लच है जिससे ट्रैक्टर की गति को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। इसमें 9 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर बॉक्स दिए गए हैं। इसकी फॉरवर्ड स्पीड 2.00 से लेकर 19.8 किलोमीटर तक है। इसमें 23 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक है। इसकी वजन उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम तक है।

कुबोटा नियोस्टार B2741S 4WD ट्रैक्टर की कीमत

कुबोटा नियोस्टार B2741S 4WD ट्रैक्टर की एकस शोरूम कीमत 5.80 लाख रुपए से लेकर 5.82 लाख* रुपए तक है।

5. मैसी फर्ग्यूसन 5118

मैसी फर्ग्यूसन 5118 आकर्षक डिजाइन के साथ आता है। यह मैसी के मिनी ट्रैक्टरों में एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है। इसमें एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। यह ट्रैक्टर 20 एचपी रेंज में आता है। इसका माइलेज काफी अच्छा है। यह ट्रैक्टर एक सिलेंडर के साथ आता है। इसमें 825 सीसी का शक्तिशाली इंजन दिया गया है। इसकी इंजन रेटेड आरपीएम 2400 आरपीएम है। इसमें कूलिंग के लिए एयर कूल्ड सिस्टम है। इसमें ऑयल बाथ फिल्टर टाइप का एयर फिल्टर आता है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 17.2 एचपी है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर बॉक्स हैं। इसमें मैनुअल टाइप का स्टीयरिंग दिया गया है। इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक्स आते हैं। इसके आगे के टायर 4.75X14 और पिछला टायर 8.00X18 साइज का है।

मैसी फर्ग्यूसन 5118 की कीमत

मैसी फर्ग्यूसन 5118 की एक्स शोरूम कीमत 3.47 लाख रुपए से लेकर 3.60 लाख* रुपए तक है।

6. पॉवर ट्रैक 425 N ट्रैक्टर

पॉवर ट्रैक 425 N ट्रैक्टर एक आकर्षक डिजाइन में आता है। इसमें एडवांस तकनीक का प्रयोग किया गया है जिससे यह ट्रैक्टर खेती के सभी काम आसानी से पूरे कर सकता है। यह एक 25 एचपी ट्रैक्टर है जो 2 सिलेंडरों के साथ आता है। इसमें 1560 सीसी का इंजन दिया गया है। इसका इंजन रेटेड आपीएम 2000 आरपीएम है। इसमें कूलिंग के लिए वाटर कूल्ड सिस्टम है। इसमें आयल बाथ टाइप का एयर फिल्टर आता है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 21.3 है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर बॉक्स दिए गए हैं। यह ट्रैक्टर सिंगल क्लच के साथ आता है। इसमें 12V36Ah की बैटरी आती है। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 2.2 से लेकर 26 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं इसकी रिवर्स स्पीड 2.7 से लेकर 8.5 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस ट्रैक्टर में 1300 किलोग्राम तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। इसमें 50 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक आता है।

पॉवर ट्रैक 425 N ट्रैक्टर की कीमत

पॉवर ट्रैक 425 N ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 3.50 लाख* रुपए तक है।

7. स्वराज 724 एक्स एम ऑर्चर्ड ट्रैक्टर

स्वराज 724 एक्स एम ऑर्चर्ड ट्रैक्टर 25 एचपी में एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है जो एडवांस तकनीक के साथ आता है। इसमें 2 सिलेंडर आते हैं। इसमें 1824 सीसी का शक्तिशाली इंजन दिया गया है जो 1800 रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। इस ट्रैक्टर में कूलिंग के लिए वाटर कूल्ड सिस्टम है। इसमें ड्राई टाइप, ड्यूल एलिमेंट विद डस्ट अनलोडर टाइप का एयर फिल्टर आता है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ क्षमता 21.1 एचपी है। इसमें सिंगल क्लच ड्राई प्लेट टाइप का क्लच दिया गया है। इस ट्रैक्टर में 6 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर बॉक्स हैं। इसमें 12 V 75 AH की बैटरी आती है। इसका अल्टरनेटर 12V36A है। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 2.3 से लेकर 24.2 किलोमीटर है। इसमें 60 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। यह ट्रैक्टर 1000 किलोग्राम तक का वजन आसानी से उठा सकता है।

स्वराज 724 एक्स एम ऑर्चर्ड ट्रैक्टर की कीमत

स्वराज 724 एक्स एम ऑर्चर्ड ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपए से लेकर 5.05 लाख* रुपए तक है। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों फार्मट्रैक ट्रैक्टर, प्रीत ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back