महिंद्रा युवो 585 MAT: 49 एचपी श्रेणी में कृषि कार्यों के लिए सबसे पावरफुल ट्रैक्टर

Share Product प्रकाशित - 17 Jan 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

महिंद्रा युवो 585 MAT: 49 एचपी श्रेणी में कृषि कार्यों के लिए सबसे पावरफुल ट्रैक्टर

जानें, महिंद्रा युवो 585 MAT, 49 एचपी के फीचर, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

किसानों के लिए खेती के काम को आसान बनाने के लिए महिंद्रा का युवो 585 MAT ट्रैक्टर काफी पावरफुल ट्रैक्टर है। ये किसानों के खेत से लेकर मंडी तक के सभी काम आसानी से कर सकता है। यह ट्रैक्टर शानदार फीचर्स के साथ आता है, जो हैरो, रोटावेटर, कल्टीवेटर जैसे यंत्रों को भी आसानी से उठा सकता है। इसका डिजाइन काफी शानदार है जो सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह ट्रैक्टर मुख्य रूप से युवा किसानों के लिए लाया गया है ताकि वे अपने खेती के कार्यों को आसानी से कर सकें। इस ट्रैक्टर में एक शक्तिशाली इंजन है जो मैदान पर शानदार माइलेज देता है। यह ट्रैक्टर 49 एचपी ट्रैक्टर है जो 4 सिलेंडरों के साथ आता है। इस ट्रैक्टर की गति काफी शानदार है। इसमें 12 फारवर्ड और 3 रिवर्स के साथ ही 12 फारवर्ड और 12 रिवर्स गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। इसमें तेल से डूबे हुए ब्रेक दिए गए है जो फिसलन को रोकते हैं। खेत में लगातार लंबे समय तक काम के लिए इसमें 60 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। इतना ही नही इस ट्रैक्टर की कीमत भी किसानों के बजट के हिसाब से रखी गई है जिससे वे आसानी से इसे खरीद सकते हैं।
आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा युवो 585 MAT: 49 एचपी ट्रैक्टर के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी दे रहे हैं ताकि आप अपने लिए एक बेहतरीन ट्रैक्टर का चुनाव कर सकें। तो आइए जानते हैं महिंद्रा युवो 585 MAT: 49 एचपी ट्रैक्टर के बारें में।

इंजन

महिंद्रा युवो 585 MAT एक 49 एचपी ट्रैक्टर है जिसमें 2979 सीसी का इंजन आता है। यह 4 सिलेंडर के साथ आता है। इसकी इंजन रेटेड आपीएम 2000 है। इसकी अन्य सहयोगी कृषि उपकरणों जैसे- कल्टीवटर, रोटावेटर आदि यंत्रों के साथ इसकी पीटीओ पावर 44.8 एचपी है। इसका टार्क 197 एनएम है।

ट्रांसमिशन

महिंद्रा युवो 585 MAT, 49 एचपी ट्रैक्टर में साइड शिफ्ट टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें 12 फारवर्ड और 12 रिवर्स गियर का ऑप्शन दिया गया है। इसमें 12 V 75 Ah की बैटरी है। इसका अल्टरनेटर 12 V 42 Amp है। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 2.9 से लेकर 29.8 किलोमीटर प्रति घंटा और रिवर्स स्पीड 4.1 से लेकर 12.4 किलोमीटर प्रति घंटा है।

ब्रेक और स्टीयरिंग

महिंद्रा युवो 585 MAT, 49 एचपी ट्रैक्टर में तेल से डूबे हुए ब्रेक दिए गए है जो फिसलन को रोकते हैं। इस ट्रैक्टर में शानदार स्टीयरिंग दिया गया है जो चालक को आरामदायक ड्राइविंग का अनुभव करता है। इस ट्रैक्टर में 60 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक है जिससे यह ट्रैक्टर बिना रूके लगातार कई घंटे तक काम कर सकता है।

हाइड्रोलिक

महिंद्रा युवो 585 MAT, 49 एचपी ट्रैक्टर में 1700 किलोग्राम तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। इस ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 375 एमएम है।

पहिये और टायर

महिंद्रा युवो 585 MAT ट्रैक्टर 2 डब्ल्यूडी और 4 डब्ल्यूडी दोनों वेरियंट में आता है। इस ट्रैक्टर के सामने के टायर 9.5 x 24 और पिछला टायर 14.9 x 28 साइज का है।

महिंद्रा युवो 585 MAT ट्रैक्टर की कीमत

महिंद्रा युवो 585 MAT ट्रैक्टर की कीमत भारत में महिंद्रा युवो 585 MAT 4डब्ल्यूडी की कीमत (Mahindra Yuvo 585 MAT 4WD Price) 8.50 से लेकर 8.90 लाख*(एक्स-शोरूम कीमत) रुपए तक है। वहीं महिंद्रा युवो 585 मेट 2डब्ल्यूडी की कीमत (Mahindra YUVO 585 2WD Price) 7.40 से 7.90 लाख* रुपए तक है। इस ट्रैक्टर पर कंपनी 2 साल की वारंटी देती है। बता दें कि यहां महिंद्रा युवो 585 MAT, 49 एचपी की एक्स शोरूम कीमत दी गई है। अलग-अलग राज्यों में इसकी ऑनरोड प्राइज अलग-अलग हो सकती है।

महिंद्रा युवो 585 MAT, 49 एचपी ट्रैक्टर स्पेसिफिकेशन्स
सिलेंडर की संख्या 4
एचपी कैटेगिरी   49 HP
पीटीओ एचपी   44.8 HP
इंजन     2979 सीसी
ट्रांसमिशन साइड शिफ्ट टाइप का ट्रांसमिशन
गियर बॉक्स 12 Forward + 12 Reverse
ब्रेक     तेल में डूबे हुए ब्रेक
हाईड्रोलिक क्षमता 1700 किलोग्राम
फ्यूल टैंक 60 लीटर
वारंटी 2000 घंटे या 2 साल

किसान भाइयों ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट से आपको महिंद्रा युवो 585 MAT, 49 एचपी ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानकारी दी गई है। यदि आप इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा या अन्य कंपनी के ट्रैक्टर मॉडल के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर सर्च कर सकते हैं, साथ ही ट्रैक्टर जंक्शन का मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

महिंद्रा युवो 585 MAT, 49 एचपी ट्रैक्टर के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर

प्रश्न 1. महिंद्रा युवो 585 MAT, 49 एचपी ट्रैक्टर में कितने सीसी का इंजन आता है?

उत्तर: महिंद्रा युवो 585 MAT, 49एचपी ट्रैक्टर में 2979 सीसी का इंजन आता है।

प्रश्न 2. महिंद्रा युवो 585 MAT, 49 एचपी ट्रैक्टर में कितने लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है?

उत्तर: महिंद्रा युवो 585 MAT, 49 एचपी ट्रैक्टर में 60 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है।

प्रश्न 3. महिंद्रा युवो 585 MAT, 49 एचपी ट्रैक्टर कितने सिलेंडर के साथ आता हैं?

उत्तर: महिंद्रा युवो 585 MAT, 49 एचपी ट्रैक्टर चार सिलेंडर के साथ आता है।

प्रश्न 4. महिंद्रा युवो 585 MAT, 49 एचपी ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

उत्तर: महिंद्रा युवो 585 MAT 2डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की कीमत 7.60 से लेकर 7.90 लाख* रुपए तक है। वहीं महिंद्रा युवो 585 MAT 4डब्ल्यूडी- 8.50 से लेकर 8.90लाख* रुपए तक

प्रश्न 5. महिंद्रा युवो 585 MAT, 49 एचपी ट्रैक्टर पर कंपनी कितने साल की वारंटी देती है?

उत्तर: महिंद्रा युवो 585 MAT, 49 एचपी ट्रैक्टर पर कंपनी 2 साल की वारंटी देती है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टरन्यू हॉलैंड ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back