IOTECH | Tractorjunction

महिंद्रा युवो 575 डीआई: 45 एचपी में उन्नत तकनीक वाला ट्रैक्टर

Share Product प्रकाशित - 31 Mar 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

महिंद्रा युवो 575 डीआई: 45 एचपी में उन्नत तकनीक वाला ट्रैक्टर

जानें, महिंद्रा युवो 575 डीआई के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

ट्रैक्टर की दुनिया में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी का एक अलग ही स्थान है। भारत की पहली और दुनिया की तीसरी नंबर की कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टर उन्नत तकनीक और बेहतरीन फीचर्स के लिए पहचाने जाते हैं। महिंद्रा ट्रैक्टर ब्रांड की एक लंबी रेंज है जिसमें एक से बढ़कर एक उन्नत तकनीक से निर्मित ट्रैक्टर शामिल हैं। इन्हीं में से एक महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर है जो 45एचपी में आता है। इसमें उन्नत तकनीकी फीचर्स दिए गए हैं जो खेती के सभी काम आसानी से कर सकता है। यह ट्रैक्टर चार सिलेंडरों के साथ आता है। इसमें 2979 सीसी का इंजन मजबूत दिया गया है। इसमें वाटर कूलिंग सिस्टम और ड्राई टाइप एयर फिल्टर का सिस्टम् है जिससे इसका इंजन ज्यादा गर्म नहीं होता है। इसका ट्रैक्टर 2000 इंजन रेटेड आरपीएम पर चलता है। इसकी पीटीओ पावर 41.1 एचपी है। इस ट्रैक्टर में ड्राई टाइप सिंगल और डुअल क्रप्टो क्लच सिस्टम का विकल्प दिया गया है। इस ट्रैक्टर में कांस्टेंट मेष टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर बॉक्स आते हैं। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 30.61 किलोमीटर और रिवर्स स्पीड 11.2 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस तरह से ये ट्रैक्टर महिंद्रा के बेहतरीन सबसे अधिक बिकने वाले ट्रैक्टरों में से एक है जो किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा युवो 575 डीआई, 45 एचपी ट्रैक्टर के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे रहे हैं।

इंजन

महिंद्रा युवो 575 डीआई, 45 एचपी ट्रैक्टर 4 सिलेंडरों के साथ आता है। इसका इंजन रेटेड 2000 आरपीएम है। इसमें इंजन को अधिक गर्म होने से बचाने के लिए लिक्विड कूल्ड टाइप कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें इंजन को बाहरी धूलकणों से बचाने के लिए ड्राई टाइप 6 एयर फिल्टर आता है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 41.1 एचपी है। इसका टार्क 178.68 एनएम है।  

ट्रांसमिशन

महिंद्रा युवो 575 डीआई, 45 एचपी ट्रैक्टर में फुल कांस्टेंट मेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। इस ट्रैक्टर में ड्राई टाइप सिंगल/ड्यूल सीआरपीटीओ ऑप्शन दिया गया है। इसमें 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियरबॉक्स आते हैं। इसमें 12 V 75 Ah की बैटरी दी गई है। इसका अल्टरनेटर 12 V 36 A है। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 1.45 से लेकर 30.61 किलोमीटर और इसकी रिवर्स स्पीड 2.05 से लेकर 11.2 किलोमीटर प्रति घंटा है।

ब्रेक और स्टीयरिंग

महिंद्रा युवो 575 डीआई (Mahindra Yuvo 575), 45 एचपी ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक हैं जो कम फिसलन देते हैं। इसमें पावर स्टीयरिंग है जो जल्दी और आसानी से चलता है।

हाइड्रोलिक्स

महिंद्रा युवो 575 डीआई, 45 एचपी ट्रैक्टर 1500 किलोग्राम तक का वजन आसानी से उठा सकता है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 2020 किलोग्राम है और इसका व्हील बेस 1925 एमएम है। खेत में लंबे समय तक लगातार काम करने के लिए इसमें 60 लीटर की क्षमता का बड़ा फ्यूल टैंक आता है।

पहिये और टायर

महिंद्रा युवो 575 डीआई, 45 एचपी ट्रैक्टर एक 2WD यानि 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है जिसके आगे के पहिये 6.00X16 और इसका पिछला टायर 13.6X28 / 14.9X 28 साइज का है।

महिंद्रा युवो 575 डीआई, 45 एचपी ट्रैक्टर की कीमत

महिंद्रा युवो 575 डीआई, 45 एचपी ट्रैक्टर की कीमत (Mahindra Yuvo 575 price) 7,45,000 रुपए से लेकर 7,60,000 रुपए (एक्स-शोरूम कीमत) है। इसकी ऑन रोड प्राइज अलग-अलग राज्य व शहर में लगने वाले रोड टैक्स और आटीओ शुल्क के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। इस ट्रैक्टर पर कंपनी ग्राहक को दो साल की वारंटी देती है। इसके अलावा यदि आप महिंद्रा युवो 585 MAT प्राइस, महिंद्रा युवो ट्रैक्टर, Mahindra 45 HP tractor price, महिंद्रा युवो 475 डीआई की कीमत जानना चाहते हैं तो आप इसके लिए ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

महिंद्रा युवो 575 डीआई, 45 एचपी ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन्स

महिंद्रा युवो 575 डीआई स्पेसिफिकेशन्स
सिलेंडरों की संख्या 4
एचपी कैटेगिरी 45 एचपी
पीटीओ एचपी 41.1 एचपी
गियर बाक्स 12 फारवर्ड और 3 रिवर्स
ब्रेक तेल में डूबे हुए ब्रेक
इंजन पावर 2979 सीसी
ट्रांसमिशन फुल कांस्टेंट मेश
स्टीयरिंग पावर स्टीयरिंग
टैंक क्षमता 60 लीटर
हाइड्रोलिक 1500 किलोग्राम
कीमत 7,45,000 से लेकर 7,60,000 रुपए तक

किसान भाइयों ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा युवो 575 डीआई, 45 एचपी ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानकारी दी गई है। यदि आप इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा या अन्य कंपनी के ट्रैक्टर मॉडल के बारें में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर सर्च कर सकते हैं, साथ ही ट्रैक्टर जंक्शन का मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

महिंद्रा युवो 575 डीआई, 45 एचपी ट्रैक्टर के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर

प्रश्न 1. महिंद्रा युवो 575 डीआई, 45 एचपी ट्रैक्टर में कितने सिंलेडर आते है?

उत्तर- महिंद्रा युवो 575 डीआई, 45 एचपी ट्रैक्टर में 4 सिंलेडर है।

प्रश्न 2. यह ट्रैक्टर कितने किलोग्राम तक वजन उठा सकता है?

उत्तर- यह ट्रैक्टर 1500 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है।

प्रश्न 3. इस ट्रैक्टर में कितने गियर बॉक्स आते हैं?

उत्तर- इस ट्रैक्टर में 12 फारवर्ड और 3 रिवर्स गियर बॉक्स आते हैं।

प्रश्न 4. इस ट्रैक्टर में कितने लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है?

उत्तर- इस ट्रैक्टर में 60 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक आता है।

प्रश्न 5. इस ट्रैक्टर पर कंपनी कितने समय की वारंटी देती है?

उत्तर- इस ट्रैक्टर पर कंपनी 2 साल की वारंटी देती है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सोनालिका ट्रैक्टर, करतार ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back