IOTECH | Tractorjunction

मई 2022 में महिंद्रा की ट्रैक्टर बिक्री में 50 प्रतिशत की वृद्धि, घरेलू बाजार में 34 हजार 153 यूनिट बेची

Share Product Published - 02 Jun 2022 by Tractor Junction

मई 2022 में महिंद्रा की ट्रैक्टर बिक्री में 50 प्रतिशत की वृद्धि, घरेलू बाजार में 34 हजार 153 यूनिट बेची

महिंद्रा ने घरेलू और निर्यात बाजार में कुल  35 हजार 722 ट्रैक्टर बेचे

ट्रैक्टरों के निर्माण में देश की सिरमौर कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मई 2022 में ट्रैक्टरों की घरेलू बिक्री में रिकार्ड कायम किया है। कंपनी के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर ने हाल ही घोषणा की है कि मई 2022 के दौरान उसने घरेलू बिक्री के क्षेत्र में 34153 ट्रैक्टरों की बिक्री की है। यह बिक्री गत मई 2021 के मुकाबले 50 प्रतिशत ज्यादा है। मई 2021 में यह बिक्री 22843 इकाइयों की थी। आपको बता दें कि महिंद्रा की कुल बिक्री जिसमें घरेलू और निर्यात दोनो शामिल हैं वह मई 2022 में 35722 इकाइयों की रही है। यह अपने आपमें महिंद्रा कंपनी के प्रति ग्राहकों के अटूट विश्वास और लगाव का ही परिणाम कहा जा सकता है। आइए, ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा एंड महिंद्रा के साल दर साल ट्रैक्टर बिक्री के कारोबार की पूरी जानकारी देते हैं। 

महिंद्रा ट्रैक्टर का निर्यात बा जार भी बढ़ा  

आपको बता दें कि महिंद्रा एं ड महिंद्रा कंपनी के घरेलू बाजार के साथ ही मई 2022 में निर्यात बाजार में भी वद्धि हुई है। महिंद्रा समूह के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के प्रेसीडेंट हेमंत सिक्का ने कहा है कि हमने मई 2022 के दौरान घरेलू बाजार में 34153 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक हैं। यह अप्रैल 2022 के महीने में हासिल की गई 51 प्रतिशत की वृद्धि से थोड़ा कम है। उन्होंने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के समय पर आगमन और सामान्य मानसून के पूर्वानुमान के साथ खरीफ फसल के रिकार्ड उत्पादन देने की उम्मीद है। किसानों को उनकी उपज के लिए बेहतर पारिश्रमिक सुनिश्चित करने, सकारात्मक भावना पैदा करने और ट्रैक्टरों और कृषि उपकरणों की मांग को सुनिश्चित करने के लिए खाद्य कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं। 

कृषि उपकरण क्षेत्र में महिंद्रा कंपनी की सेल पर ए क नजर 

बता दें कि वित्त वर्ष 2022-23 के मई माह में महिंद्रा ट्रैक्टर की घरेलू बिक्री 34153 इकाइयों की र ही जबकि निर्यात 1569 इकाइयों का किया गया। वहीं वि त्त वर्ष 2021-22 में घरे लू बिक्री 22843 एवं निर्यात 1341 इकाइयों का रहा। इस तरह मई 2022 में कुल बिक्री 35722 इकाइयों की रही, जबकि मई 2021 में कुल बिक्री 24184 यूनिट रही। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा की मई में कुल वाहन बिक्री 53,726 यूनिट   

बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टरों के  अलावा अन्य कमर्शियल एवं यात्री वाहनों का भी निर्माण करती है। य दि मई 2022 में इस कंपनी की कुल वाहन बिक्री की बात करें तो यह 53,726 इकाइयां थीं। इसके अलावा घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री मई 2022 में 26,904 इकाई रही  ।    महिंद्रा एंड महिं द्रा के  अध्यक्ष वि जय नाक रा ने कहा कि कंपनी मजबूत बुकिंग देख रही  है। कंपनी सभी प्रकार के वाहनों की आपूर्ति की श्रृंखला का बारीकी से अध्ययन कर रही है।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back