IOTECH | Tractorjunction

महिंद्रा ट्रैक्टरों की बिक्री 122 फीसदी बढ़ी, मार्च 2021 में 29 हजार 817 ट्रैक्टर बेचे

Share Product Published - 01 Apr 2021 by Tractor Junction

महिंद्रा ट्रैक्टरों की बिक्री 122 फीसदी बढ़ी, मार्च 2021 में 29 हजार 817 ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा समूह : घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 30 हजार 970 यूनिट बेची

देश की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ट्रैक्टरों की बिक्री में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने मार्च माह में 122 फीसदी ज्यादा बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने मार्च 2021 में 29 हजार 817 ट्रैक्टर बेचे हैं। महिंद्रा समूह ने मार्च 2021 के बिक्री आंकड़े आज जारी किए। महिंद्रा ट्रैक्टरों की मार्च 2021 में घरेलू बिक्री 29 हजार 817 इकाई रही। जबकि मार्च 2020 के दौरान 13 हजार 418 इकाई थी। मार्च में महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री में 122 फीसदी की वृद्धि हुई है। मार्च 2021 के दौरान कुल ट्रैक्टर बिक्री (घरेलू + निर्यात) 30 हजार 970 इकाई रही। जबकि पिछले साल की समान अवधि में 13 हजार 613 इकाई थी। मार्च 2021 में 1 हजार 153 इकाइयों का निर्यात किया गया।

कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा के कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा कि हमने मार्च 2021 के दौरान घरेलू बाजार में पिछले साल की तुलना में 122 फीसदी की वृद्धि के साथ 29 हजार 817 ट्रैक्टर बेचे हैं। उन्होंने कहा कि फसलों की अच्छी कीमतें, एमएसपी की फसलों की खरीद का सकारात्मक माहौल, सरकारी नीतियां और मौसम की अनुकूलता, पानी की उपलब्धता के कारण मार्च में ट्रैक्टरों की बिक्री को मजबूती मिली। आगामी महीनों में भी देश में ट्रैक्टरों की मांग मजबूत रहने की उम्मीद है। अभी रबी फसलों की कटाई के साथ आगामी फसलों की बुवाई का काम भी कई जगह शुरू हो गया है। इससे ट्रैक्टरों की मांग बढ़ेगी। सिक्का ने बताया कि निर्यात बाजार में, हमने 1 हजार 153 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल की तुलना में 491 प्रतिशत अधिक है।

 

Farm Equipment Sector (Mahindra+Swaraj+Gromax)
  March Cumulative March
  F20 F21 %Change F20 F21 %Change
Domestic 13418 29817 122% 291901 343833 18%
Exports 195 1153 491% 10014 10665 7%
Total 13613 30970 128% 354498 354498 17.4%

 

Tractor Junction also Offer Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC

Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back