महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2023 : घरेलू बाजार में 42034 यूनिट बेची, 11% की गिरावट

Share Product प्रकाशित - 03 Oct 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2023 : घरेलू बाजार में 42034 यूनिट बेची, 11% की गिरावट

तीन महीने बाद महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री में गिरावट

देश की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सितंबर 2023 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। कंपनी को इस माह घरेलू और निर्यात बाजार में गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने इससे पहले जून, जुलाई और अगस्त में ग्रोथ हासिल की थी। महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2023 के अनुसार कंपनी ने घरेलू बाजार में 11 प्रतिशत और निर्यात बाजार में 27 प्रतिशत कम ट्रैक्टर बेचे हैं। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स डेटा सितंबर 2023 और महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट 6 माह 2023 की पूरी जानकारी दी गई है।

घरेलू बाजार में 5066 ट्रैक्टर कम बेचे

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सितंबर 2023 में कुल 42034 ट्रैक्टर घरेलू बाजार में बेचे हैं जबकि पिछले साल सितंबर 2022 में 47100 ट्रैक्टर बेचे थे। इस प्रकार कंपनी ने 11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5066 ट्रैक्टर कम बेचे हैं। अगर निर्यात बाजार की बात करें तो कंपनी ने सितंबर 2023 में 1176 ट्रैक्टर निर्यात किए गए हैं जबकि पिछले साल सितंबर 2022 में 1613 ट्रैक्टर निर्यात बाजार में बेचे गए थे। इस प्रकार निर्यात बाजार में 27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 437 ट्रैक्टर कम बेचे हैं। कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 43210 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि सितंबर 2022 में 48713 ट्रैक्टर बेचे थे। इस प्रकार करीब 11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5503 ट्रैक्टर कम बेचे हैं।

भारत में महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स डेटा सितंबर 2023

विवरण सितंबर 2023 सितंबर 2022 परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार 42,034 47,100 -11%
निर्यात बाजार 1,176 1,613 -27%
कुल बिक्री 43,210 48,713 -11%

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट 2023 : पहली छमाही की कुल बिक्री में 3 प्रतिशत की गिरावट

महिंद्रा एंड महिंद्रा को वित्तवर्ष 2023 की पहली छमाही की कुल बिक्री में 3 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने इस अवधि के दौरान 205070 ट्रैक्टर घरेलू और निर्यात बाजार में बेचे हैं जबकि पिछले वित्त वर्ष में 212049 ट्रैक्टर बेचे थे। वहीं घरेलू बाजार में कंपनी ने अप्रैल 2023 से सितंबर 2023 के दौरान कुल 198724 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले वित्त वर्ष में इसी समान अवधि में 202305 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार कंपनी को घरेलू बाजार में 2 प्रतिशत की कमी का सामना करना पड़ा है। वहीं कंपनी को निर्यात बाजार में 35 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी ने वित्तवर्ष 2023-24 की पहली छमाही में अप्रैल से सितंबर 2023 के दौरान निर्यात बाजार में कुल 6346 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले वित्त वर्ष में इसी समान अवधि के दौरान 9744 ट्रैक्टर बेचे थे।

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट 2023-24 : अप्रैल 2023 से सितंबर 2023 तक (YTD)

विवरण YTD 23-24 YTD 22-23 परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार 1,98,724 2,02,305 -2%
निर्यात बाजार 6,346 9,744 -35%
कुल बिक्री 2,05,070 2,12,049 -3%

महिंद्रा ट्रैक्टर पहली छमाही सेल्स रिपोर्ट 2023 : तीन महीने बिक्री में वृद्धि और 3 महीने कमी

महिंद्रा एंड महिंद्रा को वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही के दौरान तीन महीने ट्रैक्टर बिक्री में ग्रोथ मिली तो तीन महीने गिरावट का सामना करना पड़ा। कंपनी को अप्रैल, मई और सितंबर में ट्रैक्टर बिक्री में नुकसान हुआ है वहीं जून, जुलाई और अगस्त में फायदा हुआ है। नीचे इस सारिणी में तुलनात्मक जानकारी दी गई है।

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट 6 माह की तुलना : अप्रैल-सितंबर 2023 Vs अप्रैल-सितंबर 2022

माह घरेलू बाजार बिक्री निर्यात बाजार बिक्री कुल बिक्री में वृद्धि/कमी
  2023 2022 वृद्धि/कमी 2023 2022 वृद्धि/कमी  
अप्रैल 35398 39405 -10% 1007 1534 -34% -11%
मई 33113 34153 -3% 1013 1569 -35% -4%
जून 43364 39825 +9% 1114 2023 -45% +6%
जुलाई 24168 21684 +11% 1007 1623 -38% +8
अगस्त 20647 20138 +3% 1029 1382 -26% +1%
सितंबर 42034 47100 -11% 1176 1613 -27% -11%

त्योहारी सीजन में बेचेंगे ज्यादा ट्रैक्टर : सिक्का

कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष, हेमंत सिक्का ने कहा कि हमने सितंबर 2023 के दौरान घरेलू बाजार में 42,034 ट्रैक्टर बेचे हैं। 110 मिलियन हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खरीफ की बुआई हुई थी। अब फसल कटाई का सीजन चल रहा है। आगे रबी बुवाई का सीजन और त्योहारी सीजन है। सितंबर में सामान्य बारिश से समग्र मानसून को सामान्य स्तर के करीब पहुंचने में मदद मिली है और इससे रबी की बुआई में मदद मिलेगी। कंपनी आगामी माह में ज्यादा ट्रैक्टर बेचेगी। कंपनी ने निर्यात बाजार में, 1,176 ट्रैक्टर बेचे हैं।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back