महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2023 : ट्रैक्टर बिक्री में 28% की वृद्धि

Share Product प्रकाशित - 01 Feb 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2023 : ट्रैक्टर बिक्री में 28% की वृद्धि

सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचकर महिंद्रा एक बार फिर बनी नंबर 1 कंपनी

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने एक बार फिर देश की अन्य सभी ट्रैक्टर कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए जनवरी 2023 में सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। महिंद्रा ने जनवरी 2023 में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा ट्रैक्टर बेचकर लगातार 6 महीनों से ट्रैक्टर बिक्री में वृद्धि के रिकॉर्ड को बरकरार रखा है। महिंद्रा ने जनवरी 2023 की ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजार में 28 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 28,926 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि के दौरान कुल 22,682 ट्रैक्टर बेचे गए थे। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2023 की जानकारी दी जा रही है। 

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स डाटा जनवरी 2023 : घरेलू बाजार में 31 प्रतिशत की वृद्धि

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स डाटा जनवरी 2023 के अनुसार कंपनी ने घरेलू बाजार में 31 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 27,626 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि पिछले साल जनवरी 2022 में कंपनी ने 21,162 ट्रैक्टर बेचे थे। वहीं कंपनी को निर्यात बाजार में 14 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने जनवरी 2023 के दौरान 1300 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि के दौरान 1520 ट्रैक्टर बेचे गए थे। 

भारत में महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स डाटा जनवरी 2023

विवरण जनवरी 2023 जनवरी 2022 परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार 27,626 21,162 31%
निर्यात बाजार 1,300 1,520 -14%
कुल बिक्री 28,926 22,682 28%

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट 2022-23 : दस महीनों में 14 प्रतिशत की ग्रोथ से 3,46,740 ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने वित्त वर्ष 2022-23 के दस महीनों (अप्रैल 22 से जनवरी 23) के दौरान घरेलू और निर्यात बाजार में 14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,46,740 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान इसी समान अवधि में 3,04,498 ट्रैक्टर बेचे थे। कंपनी ने इन दस महीनों के दौरान घरेलू बाजार में 14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,31,290 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले वित्त वर्ष में इन दस महीनों के दौरान 2,90,030 ट्रैक्टर बेचे गए थे। वहीं कंपनी ने निर्यात बाजार में 7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 15,450 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि पिछले वित्त वर्ष में इसी समान अवधि के दौरान 14,468 ट्रैक्टर बेचे गए थे।

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट 2022-23 : अप्रैल 2022 से 31 जनवरी 2023 तक (YTD)

विवरण YTD 22-23 YTD 21-22 परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार 3,31,290 2,90,030 14%
निर्यात बाजार 15,450 14,468 7%
कुल बिक्री 3,46,740 3,04,498 14%

सकारात्मक माहौल में ज्यादा ट्रैक्टर बेचेंगे : सिक्का

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा“हमने जनवरी 2023 में घरेलू बाजार में 27,626 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल से 31 प्रतिशत अधिक है। हम कह सकते हैं कि रबी फसल के आशाजनक परिदृश्य के कारण हम वर्ष की अच्छी शुरुआत करने वाले हैं। गेहूं, तिलहन और दलहन की प्रमुख फसलों के लिए बुवाई का रकबा पिछले साल से ज्यादा है। मौसम ने भी किसानों का साथ दिया है। किसान इस बंपर फसल की कटाई शुरू कर रहे हैं। इसके अलावा, इस क्षेत्र में सरकारात्मक सरकारी नीतियों और उच्च निवेश से सकारात्मक माहौल बन रहा है। निकट भविष्य में ट्रैक्टर की मांग को बढ़ावा मिलेगा। निर्यात बाजार में हमने 1300 ट्रैक्टर बेचे हैं।'

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

 

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back