महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट फरवरी 2023 : घरेलू बाजार में 30 प्रतिशत ज्यादा ट्रैक्टर बिक्री

Share Product प्रकाशित - 01 Mar 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट फरवरी 2023 : घरेलू बाजार में 30 प्रतिशत ज्यादा ट्रैक्टर बिक्री

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घरेलू बाजार में 24619 और निर्यात बाजार में 1172 ट्रैक्टर बेचे 

भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने फरवरी 2023 में एक बार फिर सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचकर नंबर 1 की पॉजिशन को बरकरार रखा है। महिंद्रा ने घरेलू बाजार में 30 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 24619 ट्रैक्टर बेचे हैं। हालांकि कंपनी को निर्यात बाजार में 23 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है। लेकिन निर्यात बिक्री में कमी से कंपनी की पॉजिशन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट फरवरी 2023 की जानकारी दी जा रही है। 

महिंद्रा ने घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 25791 ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने फरवरी 2023 के दौरान घरेलू और निर्यात बाजार में 26 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कुल 25791 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 20437 ट्रैक्टर बेचे गए थे। महिंद्रा ने फरवरी 2023 के दौरान जहां घरेलू बाजार में 30 प्रतिशत ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं वहीं कंपनी को निर्यात बाजार में 23 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने घरेलू बाजार में 30 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कुल 24619 ट्रैक्टर बेचे हैं। वहीं पिछले साल इसी समान अवधि के दौरान 18910 ट्रैक्टर बेचे गए थे। अगर निर्यात बाजार की बात करें तो कंपनी ने 1172 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 1527 ट्रैक्टर बेचे गए थे। 

भारत में महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स डाटा फरवरी 2023

विवरण   फरवरी 2023  फरवरी 2022   परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार 24,619 18,910 30%
निर्यात बाजार 1,172 1,527 -23%
कुल बिक्री 25,791 20,437 26%

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट 2022-23 : 11 महीनों में 15 प्रतिशत की ग्रोथ से 3,72,531 ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने वित्त वर्ष 2022-23 के ग्यारह महीनों (अप्रैल 22 से फरवरी 23) के दौरान घरेलू और निर्यात बाजार में 15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,72,531 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष इसी समान अवधि के दौरान 3,24,935 ट्रैक्टर बेचे थे। कंपनी ने इन ग्यारह महीनों के दौरान घरेलू बाजार में 15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,55,909 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले वित्त वर्ष में इन ग्यारह महीनों के दौरान 3,08,940 ट्रैक्टर बेचे गए थे। वहीं कंपनी ने निर्यात बाजार में 4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 16,622 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि पिछले वित्त वर्ष में इसी समान अवधि के दौरान 15,995 ट्रैक्टर बेचे गए थे।

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट 2022-23 : अप्रैल 2022 से फरवरी 2023 तक (YTD)

विवरण  YTD 22-23 YTD 21-22    परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार  3,55,909 3,08,940 15%
निर्यात बाजार  16,622 15,995 4%
कुल बिक्री 3,72,531 3,24,935 15%

ग्रामीण बाजार में सकारात्मक माहौल : सिक्का

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कंपनी के प्रदर्शन पर कहा है कि हमने फरवरी 2023 के दौरान घरेलू बाजार में 24,619 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल की तुलना में 30% ज्यादा हैं। गेहूं और तिलहन के लिए रिकॉर्ड रबी फसल का रकबा, फसल की ऊंची कीमतें और किसानों के लिए व्यापार की बेहतर शर्तों से ग्रामीण बाजारों में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। अपेक्षित उच्च रबी उत्पादन ट्रैक्टर की मांग में वृद्धि करेगा। रबी फसलों की बिक्री के बाद किसानों के हाथों में नकदी रहेगी। वहीं जल भंडार का स्तर उच्च बना हुआ है। निर्यात बाजार में हमने 1172 ट्रैक्टर बेचे हैं।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back