महिंद्रा ट्रैक्टर्स की बिक्री में 31 प्रतिशत का उछाल

Share Product Published - 01 Jul 2021 by Tractor Junction

महिंद्रा ट्रैक्टर्स की बिक्री में 31 प्रतिशत का उछाल

महिंद्रा एंड महिंद्रा : जून 2021 में 46 हजार 875 ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जून 2021 की ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। महिंद्रा ने जून 2021 के दौरान भारत के घरेलू बाजार में कुल 46 हजार 875 यूनिट ट्रैक्टर बेचे हैं जो जून 2020 के मुकाबले 31 फीसदी ज्यादा है। कंपनी ने जून 2020 में 35 हजार 844 इकाइयां बेची थी। महिंद्रा ट्रैक्टर्स की बिक्री आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि कोविड 19 की दूसरी लहर का असर अब कम हो गया है और आगामी सीजन में कृषि सेक्टर में बहुत सकारात्मक माहौल देखने को मिलेगा। महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से जाड़ी सेल्स रिपोर्ट में जून 2021 के दौरान कुल ट्रैक्टर बिक्री (घरेलू + निर्यात) 48 हजार 222 इकाई रही। जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 36 हजार 544 इकाई थी। जून 2021 में निर्यात 1347 इकाई रहा।


महिंद्रा ट्रैक्टर्स की सेल्स रिपोर्ट जून 2021

 

Mahindra - FES (M&M+Swaraj+Trakstar)
  June April-June'21- Q1
  F22 F21 %Change F22 F21 %Change
Domestic 46875 35844 31% 95848 64577 48%
Exports 1347 700 92% 1080 380 278%
Total 48222 36544 32% 99929 65657 52%

 

आने वाले महीनों में ट्रैक्टर की मांग और बढ़ेगी 

कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा कि हमने जून 2021 के दौरान घरेलू बाजार में पिछले साल की तुलना में 31 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 46 हजार 875 ट्रैक्टर बेचे हैं। कोविड-19 के मामलों में तेज गिरावट मामले और प्रतिबंधों में ढील, समय पर मानसून का आगमन, प्रमुख खरीफ फसलों के लिए एमएसपी दरों में वृद्धि और सभी कृषि गतिविधियों के लिए निरंतर मजबूत सरकारी समर्थन ट्रैक्टर की मांग को बहुत मजबूत गति दे रहा है। हम मानसून की प्रगति के बारे में आशावादी बने हुए हैं। आने वाले महीनों में ट्रैक्टर की मांग और बढ़ेगी। सिक्का ने बताया कि निर्यात बाजार में, हमने 92 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1347 ट्रैक्टर बेचे हैं। 

 

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates-
 https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back