IOTECH | Tractorjunction

महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट मई 2023 : 4 प्रतिशत की कमी के साथ 34126 ट्रैक्टर बेचे

Share Product प्रकाशित - 01 Jun 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट मई 2023 : 4 प्रतिशत की कमी के साथ 34126 ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा ने मई 2023 में  बेचे सबसे ज्यादा ट्रैक्टर, लेकिन पिछले साल के मुकाबले सेल में गिरावट

महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टर भारतीय किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने हाल ही में मई 2023 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। जिसमें कंपनी ने 4 प्रतिशत की गिरावट के साथ घरेलू और निर्यात बाजार में 34,126 ट्रैक्टरों की बिक्री दर्ज की है।

कंपनी ने मई 2023 में कितने ट्रैक्टरों की बिक्री की, पिछले साल के मई महीने के मुकाबले इस साल ट्रैक्टर बिक्री में क्या बदलाव रहे, कितने ट्रैक्टरों की बिक्री घरेलू मार्केट में की, कंपनी ने कितने ट्रैक्टरों का निर्यात किया। इन सब के अलावा पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 के मुकाबले वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 की सेल्स में क्या बदलाव रहे, इन सभी सवालों के जवाब के लिए ट्रैक्टर जंक्शन पर हम महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स के सेल्स रिपोर्ट प्रस्तुत कर रहे हैं।

भारत में महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स डाटा मई 2023

विवरण मई 2023 मई 2022 परिवर्तन (% में)
घरेलू बिक्री 33,113 34153 -3%
निर्यात बिक्री 1013 1569 -35%
कुल बिक्री 34126 35722 -4%

पिछले साल के मुकाबले कंपनी की कुल बिक्री में 4% की गिरावट

महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 4% की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने पिछले साल मई 2022 में घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 35,722 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी, वहीं इस साल मई 2023 में ट्रैक्टरों की कुल बिक्री 34,126 यूनिट रही। वहीं घरेलू मार्केट में ट्रैक्टरों की बिक्री की बात करें तो इसकी बिक्री में भी पिछले साल के मुकाबले 3% की गिरावट दर्ज की गई है। महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने मई 2022 में 34,153 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी, जबकि मई 2023 में ट्रैक्टरों की बिक्री 33,113 यूनिट तक ही पहुंची है। वहीं अगर निर्यात बाजार की बात करें तो महिंद्रा ट्रैक्टर्स, मई 2022 के मुकाबले 35% कम निर्यात कर पाई है। कम्पनी ने पिछले साल मई 2022 में 1569 ट्रैक्टरों का निर्यात किया था, वहीं मई 2023 में कंपनी के ट्रैक्टर निर्यात का आंकड़ा 1013 यूनिट तक ही पहुंचा है।

महिन्द्रा ट्रैक्टर्स की वित्तीय वर्ष 22-23 और 23-24 की बिक्री का तुलनात्मक आंकड़ा

विवरण अप्रैल-मई (दो माह)  
  वित्तीय वर्ष 2023-24 वित्तीय वर्ष 2022-23 परिवर्तन (% में)
घरेलू बिक्री 68511 73558 -7%
निर्यात बिक्री 2020 3103 -35%
कुल बिक्री 70531 76661 -8%

ट्रैक्टरों की सालाना बिक्री में 8 प्रतिशत की गिरावट

उपरोक्त आंकड़ों से पता चलता है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के दो महीनों (अप्रैल-मई) में घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 76661 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी। जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 के मई महीने तक ट्रैक्टर सेल्स का आंकड़ा 70,531 तक ही पहुंच पाया। इस तरह देखा जाए तो कुल बिक्री में महिंद्रा ने 8% की गिरावट दर्ज की है। वहीं घरेलू मार्केट में भी महिंद्रा की सेल में गिरावट हुई है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के अप्रैल और मई दो महीने में 73,558 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अप्रैल और मई दो महीने तक ट्रैक्टर बिक्री का आंकड़ा 68,511 यूनिट तक ही पहुंच पाया है। इस तरह घरेलू मार्केट में ट्रैक्टर बिक्री भी 7% गिरावट में रही। निर्यात बाजार की बात करें तो वित्तीय वर्ष 2022-23 के अप्रैल और मई महीने तक, 3103 महिंद्रा ट्रैक्टर निर्यात हुए।  वहीं वित्तीय वर्ष 2023-24 में इसी समान अवधि के दौरान 2020 ट्रैक्टर निर्यात किए गए। निर्यात में भी 35% की बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back