₹10 लाख से कम में मिल रहे हैं महिंद्रा के टॉप 5 दमदार ट्रैक्टर

Share Product प्रकाशित - 23 Jun 2025 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

₹10 लाख से कम में मिल रहे हैं महिंद्रा के टॉप 5 दमदार ट्रैक्टर

जानें, कौनसे हैं ये महिंद्रा के ट्रैक्टर, क्या है उनके खास फीचर्स और कीमत

किसानों की मेहनत और खेतों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए महिंद्रा ने एक से बढ़कर एक दमदार ट्रैक्टर मॉडल्स बाजार में उतारे हैं, जो न सिर्फ किफायती हैं, बल्कि बेहतरीन प्रदर्शन, उच्च हाइड्रोलिक पावर और उन्नत तकनीक से भी लैस हैं। यदि आप 10 लाख रुपए से कम बजट में एक भरोसेमंद और बहुपयोगी ट्रैक्टर की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। 

यहां हम आपको बताएंगे महिंद्रा के 5 ऐसे शानदार ट्रैक्टरों के बारे में जो न सिर्फ आपकी खेती को आसान बनाएंगे, बल्कि आपके इन्वेस्टमेंट का पूरा मूल्य भी चुकाएंगे। चाहे आपकी जरूरत हो भारी खेती के कार्यों की या सीमांत खेती की, हर किसान के लिए यहां है एक परफेक्ट ऑप्शन हम प्रस्तुत कर रहे हैं, जिससे आप अपने लिए महिंद्रा ट्रैक्टर सीरीज में से अपने लिए एक बेहतरीन ट्रैक्टर का चुन कर सकें, तो आइए जानते हैं, महिंद्रा के 10 लाख रुपए से कम कीमत के इन टाप 5 दमदार ट्रैक्टर के फीचर्स और कीमत के बारे में। 

1. महिंद्रा 575 डीआई

महिंद्रा का यह ट्रैक्टर 45 HP पावर के साथ आता है और खेतों में कड़ी मेहनत के लिए जाना जाता है। इसकी बेहतरीन माइलेज और भरोसेमंद इंजन इसे किसानों की पहली पसंद बनाते हैं। यह ट्रैक्टर 2730cc, 4-सिलेंडर इंजन के साथ आता है और 45 HP पावर देता है, जिससे यह मध्यम और बड़े खेतों के लिए उपयुक्त हो जाता है इसमें 8 Forward + 2 Reverse गियर और 39.8 PTO HP है, जो बहुमुखी कार्यों के लिए पर्याप्त गति का ऑप्शन देता है। इसकी 1600 किलोग्राम लिफ्टिंग कैपेसिटी, ड्राई डिस्क या ऑयल इमर्स्ड ब्रेक ऑप्शन और 2000 घंटे या 2 साल की वारंटी इसे टिकाऊ बनाते हैं। टिकाऊ निर्माण और न्यूनतम रखरखाव आवश्यकताओं के साथ, यह ट्रैक्टर किसान समुदाय में विशेष रूप से भरोसेमंद माना जाता है। यह ट्रैक्टर विशेष रूप से उन किसानों के लिए अधिक उपयोगी है जो किसान मध्यम आकार के खेतों और बेसिक खेती उपकरण (रोटावेटर, हल, सीड ड्रिल आदि) चलाना चाहते हैं।

महिंद्रा 575 डीआई (Mahindra 575 DI) कीमत :  महिंद्रा 575 डीआई (Mahindra 575 DI) कीमत 7.27 लाख रुपए से शुरू होकर 7.59 लाख रुपए तक है। 

2. महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई– आई, 2WD

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई–आई में 3531cc, 4-सिलेंडर इंजन है जो 57 HP पॉवर और 50.3 PTO HP देता है, साथ ही 213 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके पास 15 F + 3 R गियर, पावर स्टीयरिंग, और 2200 किलोग्राम की लिफ्टिंग पावर है। हैवी इंप्लीमेंट्स और बड़े खेतों के काम को आसानी से सक्षम बनाता है। यह ट्रैक्टर मेकैनिकल/ऑयल इमर्स्ड मल्टी-डिस्क ब्रेक, SLIPTO PTO और 66 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक के साथ आता है। 6000 घंटे या 6 साल की वारंटी के साथ इसे विश्वसनीय माना जाता है, विशेषकर उन किसानों के लिए जो भारी कृषि कार्य करते हैं। यह ट्रैक्टर उन किसानों के लिए अधिक उपयोगी है जिनके पास बड़े खेत हैं और हैवी इंप्लीमेंट्स जैसे कि थ्रेशर, हैरो, लेजर लेवलर आदि चलाने की जरूरत है।

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई– आई 2डब्ल्यूडी (Mahindra Arjun Novo 605 DI‑i, 2WD) कीमत:  महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई– आई, 2 डब्ल्यूडी कीमत 9.36 लाख रुपए से शुरू होकर 9.57 लाख रुपए तक है। 

3. महिंद्रा युवो 415 डीआई

यह ट्रैक्टर 2730cc और 4-सिलेंडर इंजन के साथ आता है, जो 40 HP की पावर देता है और 35.5 PTO पावर प्रदान करता है। 12 F + 3 R गियर सिस्टम, मैकेनिकल/पावर स्टीयरिंग और 1500 किलोग्राम तक की शानदार लिफ्टिंग कैपेसिटी इसे आधुनिक और वर्सटाइल बनाते हैं। इसकी विशेषताओं में डिजिटल मीटर, आरामदायक सीट और फुल कॉन्सेंट मेश ट्रांसमिशन शामिल है, जो स्मूथ ऑपरेशन सुनिश्चित करता है। यह उन किसानों के लिए अधिक उपयोगी है जो किसान कम फ्यूल खर्च में बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं और मल्टी-स्पीड उपयोग के लिए ट्रैक्टर तलाश कर रहे हैं।

महिंद्रा युवो 415 डीआई (Mahindra Yuvo 415 DI) की कीमत : महिंद्रा युवो 415 डीआई की कीमत 7.49 लाख रुपए से शुरू होकर 7.81 लाख* रुपए तक है।

Tj App Banner

4. महिंद्रा जीवो 245 डीआई

जीवो 245 DI एक मिनी 4WD ट्रैक्टर है जिसमें 1366cc, 2-सिलेंडर इंजन है और यह 24 HP (PTO 22HP), 81 Nm टॉर्क उत्पन्न करता है। इसमें 8 F + 4 R गियरबॉक्स, स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन और 2300 RPM पर ड्राई एयर फिल्टर है। यह 750 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी, ऑयल इमर्स्ड ब्रेक और पॉवर स्टीयरिंग के साथ आता है, जो छोटे कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त है। इसकी कॉम्पैक्ट बनावट, 2300 MM टर्निंग रेडियस और 23 लीटर फ्यूल टैंक इसे बागवानी और तंग खेतों में काम के लिए आडियल बनाते हैं। यह ट्रैक्टर विशेष रूप से उन छोटे और सीमांत किसानों के लिए अधिक उपयोगी है जो बागवानी, ग्रीनहाउस या बंद इलाकों में काम करते हैं।

महिंद्रा जीवो 245 डीआई (Mahindra Jivo 245 DI) की कीमत : महिंद्रा जीवो 245 डीआई की कीमत 5,67,100 से शुरू होकर 5,83,150 रुपए तक है।

5. महिंद्रा 265 डीआई एक्सपी प्लस

24.6 kW (33 HP) ELS इंजन वाला यह ट्रैक्टर 3-सिलेंडर से लैस है। इसमें 8 F + 2 R गियर, पावर स्टीयरिंग और 1500 किलोग्राम लिफ्टिंग कैपेसिटी है। यह ऑपरेटर के लिए आरामदायक फेसेलिटी और वेट लिफ्टिंग में बेलेंस बनाए रखता है। इसका मिनी-ऑर्चर्ड वर्शन 137.8 NM टॉर्क, 55 लीटर फ्यूल टैंक, और हाई प्रिसीजन ADDC हाइड्रोलिक्स से लैस है। इसमें 2048 CC का इंजन और 3 सिलेंडर हैं। इसके तेल में डूबे हुए ब्रेक है जो कम फिसलन देते हैं। यह हैक्टर उन किसानों के लिए विशेषरूप से उपयोगी है जिनकी छोटी से मध्यम जोत है, और किफायती रखरखाव व कम लागत में खेती करना चाहते हैं।

महिंद्रा 265 डीआई एक्सपी प्लस (Mahindra 265 DI XP Plus) : भारत में महिंद्रा 265 डीआई एक्सपी प्लस की कीमत 5,76,300 से शुरू होकर 5,92,450 रुपए तक है। 

कहां से करें किफायती कीमत पर ट्रैक्टर की खरीद

यदि आप उपरोक्त ब्रांड का नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन एक भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म है। वहीं आपका बजट कम है तो आप हमारे यहां से गुड कंडीशन में सेकेंड हैंड ट्रैक्टर की खरीद भी कर सकते हैं। हमारे यहां आपको महिंद्रा, सोनालीका, स्वराज, मैसी फर्ग्यूसन, आयशर, जॉन डियर, सॉलिस, फार्मट्रैक, कुबोटा जैसे प्रमुख ब्रांड्स के नए जैसे सेकेंड हैंड ट्रैक्टर मिलते हैं, वो भी किफायती कीमत पर। इसके साथ सेकेंड हैड ट्रैक्टर पर आपको 85% तक लोन, ईएमआई और 10,000 रुपए तक की फाइल चार्ज छूट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। ध्यान रहे यह सुविधा सीमित समय के लिए हैं, इसलिए जल्द करें और ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से अपनी पसंद का सेकेंड हैंड ट्रैक्टर बुक कराएं, ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन (LOAN) और ईएमआई (EMI) की जानकारी के लिए आप ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं और ट्रैक्टर जंक्शन ऐप को भी डाउनलोड कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top