60 से 74 HP तक! ये हैं Mahindra के सबसे दमदार NOVO ट्रैक्टर, किसानों की पहली पसंद

Share Product प्रकाशित - 12 Jun 2025 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

60 से 74 HP तक! ये हैं Mahindra के सबसे दमदार NOVO ट्रैक्टर, किसानों की पहली पसंद

जानिए वो खूबियां जिनके दम पर Mahindra NOVO ट्रैक्टर्स बन रहे हैं खेती का भविष्य!

Top 5 Mahindra Novo Series Tractors: खेती में आज के समय में आधुनिक तकनीक और ज्यादा ताकतवर मशीनों की जरूरत सबसे ज्यादा महसूस की जा रही है। किसान अब ऐसे ट्रैक्टर (Tractor) की तलाश में रहते हैं जो सिर्फ खेत में काम न करे बल्कि मल्टीटास्किंग भी करे और हर प्रकार की जमीन पर भरोसे के साथ चले। Mahindra ने किसानों की इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखकर अपनी NOVO सीरीज को तैयार किया है, जिसमें 60 से 74 एचपी तक के पावरफुल ट्रैक्टर्स हैं। ये ट्रैक्टर न केवल खेती में उपयोगी हैं, बल्कि AEO (Agriculture Equipment Operator) के तौर पर किसानों की आमदनी बढ़ाने में मददगार हैं। आइए जानते हैं Mahindra के सबसे दमदार NOVO ट्रैक्टर सीरीज के ट्रैक्टर्स के बारे में। 

1. महिंद्रा नोवो 755 DI 4WD

Mahindra NOVO 755 DI 4WD उन किसानों के लिए डिजाइन किया गया है जो बड़े खेतों में गहरी जुताई, हैवी इंप्लीमेंट्स के उपयोग और मल्टी-कैटेगरी उपकरण चलाने की सोच रखते हैं। इस ट्रैक्टर की 74 एचपी की ताकत, 66 PTO एचपी, और 2600 किलोग्राम की लिफ्टिंग कैपेसिटी इसे एक भरोसेमंद पार्टनर बनाती है। यह ट्रैक्टर 15 फॉरवर्ड और 15 रिवर्स गियर सेट के सथ आता है जो खेत की हर परिस्थिति में ज्यादा कंट्रोल और फ्लेक्सिबिलिटी देता है। यह ट्रैक्टर खेती के सभी कामों के लिए दमदार ट्रैक्टर है।

महिंद्रा नोवो 755 DI 4WD ट्रैक्टर के मुख्य स्पेसिफिकेशन

  • HP पावर : 74 HP
  • PTO पावर  : 66 HP
  • इंजन :  3500 CC
  • सिलेंडरों की संख्या :  4 सिलेंडर
  • टॉर्क : 305 NM
  • गियर बॉक्स : 15F + 15R (Partial Synchromesh)
  • क्लच: ड्यूल ड्राई टाइप
  • लिफ्टिंग कैपेसिटी : 2600 किलोग्राम 
  • ड्राइव: 4WD

2. महिंद्रा नोवो 755 DI PP 4WD CRDI

यदि आप खेती में टेक्नोलॉजी की सहायता से ज्यादा आउटपुट पाना चाहते हैं, तो Mahindra NOVO 755 DI PP 4WD CRDI ट्रैक्टर आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस है। CRDI टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह ट्रैक्टर 320 NM का टॉर्क और 64.3 PTO HP देता है, जो भारी इंप्लीमेंट्स को आसानी से चलाने में आपकी सहायता करता है। इस ट्रैक्टर पर कंपनी 6 साल की वारंटी देती है जो किसानों को लंबे समय तक भरोसा देती है। 

महिंद्रा नोवो 755 DI PP 4WD CRDI ट्रैक्टर के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स

  • HP पावर : 74 HP
  • PTO पावर : 64.3 HP
  • टॉर्क: 320 NM
  • क्लच: ड्यूल SLIPTO
  • गियर: 15F + 15R
  • हाइड्रोलिक्स: 2900 Kg
  • ड्राइव: 4WD

3. महिंद्रा नोवो 655 DI 4WD 

महिंद्रा नोवो 655 DI 4WD ट्रैक्टर 68 एचपी की ताकत के साथ आता है जो हर तरह की फसल और मिट्टी पर शानदार प्रदर्शन करता है। इसकी 2700 किलोग्राम की लिफ्टिंग कैपेसिटी और 3822 CC का इंजन इसे उन किसानों के लिए आइडियल बनाता है जो खेती के साथ-साथ AEO मॉडल के तहत सेवाएं देना चाहते हैं। इसके दो ट्रांसमिशन ऑप्शन (15+15 और 20+20 गियर) इसे काफी फ्लेक्सिबल बनाते हैं।

महिंद्रा नोवो 655 DI 4WD ट्रैक्टर के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स

  • HP पावर : 68 HP
  • PTO पावर : 59 HP
  • इंजन: 3822 CC
  • टॉर्क: 277 NM
  • क्लच: ड्यूल ड्राई टाइप
  • लिफ्टिंग कैपेसिटी: 2700 Kg
  • व्हील ड्राइव: 4WD

4. महिंद्रा नोवो 655 DI 2WD 

वे किसान जो कम बजट में ज्यादा परफॉर्मेंस चाहते हैं, उनके लिए Mahindra NOVO 655 DI एक बेस्ट आप्शन है। यह ट्रैक्टर 68 एचपी की ताकत, 2700 किग्रा लिफ्टिंग और 15+15 गियर के साथ आता है। इसकी खास बात यह है कि इसमें 6 साल की लंबी वारंटी मिलती है जो AEO ऑपरेटर्स को कम मेंटेनेंस में अधिक कमाई करने में सहायता करती है।

महिंद्रा नोवो 655 DI ट्रैक्टर के मुख्य स्पेसिफिकेशन

  • HP : 68 HP
  • PTO HP : 59 HP
  • इंजन : 3822 CC
  • टॉर्क : 277 NM
  • क्लच : ड्यूल ड्राई टाइप
  • लिफ्टिंग कैपेसिटी : 2700 Kg
  • ड्राइव : 2WD

5. महिंद्रा नोवो 655 DI PP 4WD CRDI

यह ट्रैक्टर उन किसानों के लिए है जो खेती के साथ साथ AEO मॉडल में भी काम कर रहे हैं। CRDI इंजन, SLIPTO क्लच और रिवर्स PTO जैसे एडवांस फीचर्स इसे हाई-एंड एग्रीकल्चर एप्लिकेशन के लिए परफेक्ट बनाते हैं। 2700 किग्रा की हाइड्रोलिक पावर इसे मीडियम से लेकर हेवी टास्क्स के लिए सक्षम बनाती है।

महिंद्रा नोवो 655 DI PP 4WD CRDI ट्रैक्टर के मुख्य स्पेसिफिकेशन

  • HP: 68 HP
  • PTO HP: 58.4 HP
  • टॉर्क: 277 NM
  • गियर बॉक्स: 15F + 15R
  • क्लच: ड्यूल SLIPTO
  • हाइड्रोलिक्स: 2700 Kg
  • ड्राइव: 4WD

Mahindra NOVO सीरीज के इन ट्रैक्टरों की कीमत

क्रमांक ट्रैक्टर मॉडल एचपी (HP) कीमत (₹ लाख में)*
1 महिंद्रा नोवो 755 DI 4WD 74 HP ₹13.32 - ₹13.96 लाख
2 महिंद्रा नोवो 755 DI PP 4WD CRDI 74 HP ₹15.14 - ₹15.78 लाख
3 महिंद्रा नोवो 655 DI 4WD 68 HP ₹12.25 - ₹12.78 लाख
4 महिंद्रा नोवो 655 DI 2WD 68 HP ₹10.42 - ₹11.28 लाख
5 महिंद्रा नोवो 655 DI PP 4WD CRDI 68 HP ₹14.07 - ₹14.60 लाख

नोट : उपरोक्त ट्रैक्टर मॉडल की जो कीमत दी गई है, वह इस ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत है। अलग–अलग राज्यों या शहरों में वहां के आरटीओ फीस और रोड टैक्स के हिसाब से इन ट्रैक्टरों की ऑन रोड प्राइज अलग–अलग हो सकती है। 

कहां से करें किफायती कीमत पर ट्रैक्टर की खरीद

यदि आप उपरोक्त ब्रांड का नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन एक भरोसेमंद संस्थान है। वहीं आपका बजट कम है तो आप हमारे यहां से गुड कंडीशन में सेकेंड हैंड ट्रैक्टर की खरीद भी कर सकते हैं। हमारे यहां आपको महिंद्रा, सोनालीका, स्वराज, जॉन डियर जैसे प्रमुख ब्रांड्स के नए जैसे सेकेंड हैंड ट्रैक्टर मिलते हैं, वो भी किफायती कीमत पर। इसके साथ सेकेंड हैड ट्रैक्टर पर आपको 85% तक लोन, ईएमआई और ₹10,000 तक की फाइल चार्ज छूट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। ध्यान रहे यह सुविधा सीमित समय के लिए हैं, इसलिए जल्द करें और ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से अपनी पसंद का सेकेंड हैंड ट्रैक्टर बुक कराएं, ट्रैक्टर खरीदने के लिए लोन (LOAN) और ईएमआई (EMI) की जानकारी के लिए आप ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं और ट्रैक्टर जंक्शन ऐप को भी डाउनलोड कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top