महिंद्रा के नए प्लांट का हुआ शुभारंभ - बनेंगे कंबाइन हार्वेस्टर और राइस ट्रांसप्लांटर्स

Share Product प्रकाशित - 18 Nov 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

महिंद्रा के नए प्लांट का हुआ शुभारंभ - बनेंगे कंबाइन हार्वेस्टर और राइस ट्रांसप्लांटर्स

केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया महिंद्रा के नए फार्म मशीनरी प्लांट का शुभारंभ - बनेगे कृषि यंत्र

देश की प्रसिद्ध ट्रैक्टर और कृषि उपकरण निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में अपने पहले ग्रीनफील्ड फार्म मशीनरी प्लांट का शुभारंभ मध्यप्रदेश के पीथमपुर में किया है। यह प्लांट 23 एकड़ क्षेत्र में फैला है। बताया जा रहा है कि इस प्लांट में प्रति वर्ष 1200 कंबाइन हार्वेस्टर और 3300 राइस ट्रांसप्लांटर्स मशीन का निर्माण किया जा सकेगा। इतना ही नहीं इस प्लांट के लगने से क्षेत्रीय लोगों को भी रोजगार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि ट्रैक्टर की दुनिया में महिंद्रा एंड महिंद्रा एक जाना पहचाना नाम है। इसके बनाए ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों की किसानों के बीच काफी लोकप्रियता है। कंपनी अपनी गुणवत्ता और विश्वसनीयता के कारण जानी जाती है।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया उद्‌घाटन

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पीथमपुर में महिंद्रा एंड महिंद्रा के पहले ग्रीनफील्ड फार्म मशीनरी प्लांट का उद्‌घाटन किया। इस अवसर पर तोमर ने कहा कि आज भारत इस मुकाम पर पहुंच गया है कि सारी दुनिया हमें आशाभरी निगाहों से देख रही है। श्री तोमर ने कहा कि देश को पूर्ण विकसित बनाने के लिए हमें टेक्नोलॉजी से पूरी तरह सुसज्जित होना पड़ेगा। हमें नई-नई टेक्नोलॉजी काे प्रयोग में लाना होगा ताकि पूरे विश्व में हमारी एक अलग पहचान बने। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि आज हर जगह लोग दिखाते है कि ये मेक इन इंडिया है। हम भारतीय है, ये हमारे लिए गौरव की बात है, वहीं हमारे उत्पाद हमें गौरवान्वित करें, यह और भी गर्व की बात है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज क्वालिटी परखने की प्रवृत्ति बढ़ रही हैं। ब्रांडिंग और क्वालिटी की विश्वसनीयता देश-दुनिया मे बढ़ रही हैं। ऐसे में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी द्वारा नए प्लांट के शुरू होने से किसानों को काफी लाभ होगा। मंत्री तोमर ने पीथमपुर में महिंद्रा एंड महिंद्रा के फार्म मशीनरी प्लांट के शुरू होने पर खुशी जताई। 

हमारा लक्ष्य कृषि मशीनरी को 5 वर्षाें में 10 गुना बढ़ाने का है लक्ष्य

नए प्लांट के शुभारंभ अवसर पर हुए कार्यक्रम में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के प्रेसिडेंट, हेमंत सिक्का ने कहा कि महिंद्रा कई दशकों से भारत के ट्रैक्टराइजेशन में अग्रणी रही है और अब कृषि के मशीनीकरण में अग्रणी बनने के लिए हम दृढ़संकल्पित है। हमारा लक्ष्य अपने कृषि मशीनरी व्यवसाय को 5 वर्षों में 10 गुना बढ़ाना है। कंपनी की ओर से लगाया गया पीथमपुर में नया कृषि मशीनरी संयंत्र इस रणनीति के क्रियान्वयन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।" इस मौके पर राज्य के प्रमुख अधिकारी, महिंद्रा एंड महिंद्रा के वरिष्ठ अधिकारी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कैसे काम करेगा महिंद्रा का नया फार्म मशीनरी प्लांट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिंद्रा का नया फार्म मशीनरी प्लांट मध्यप्रदेश के महत्वपूर्ण औद्योगिक शहर पीथमपुर में लगाया गया है। यह प्लांट 23 एकड़ में फैला हुआ है। कंपनी इस जगह पर टिकाऊ, उच्च गुणवत्ता से युक्त कीफायती और सुभल निर्माण के उद्‌देश्य को पूरा करेगी। यह प्लांट मेड इन इंडिया के संकल्प को साकार करेगा। इस प्लांट में हर साल 1,200 कंबाइन हार्वेस्टर एवं 3,300 राइस ट्रांसप्लांटर्स मशीन के निर्माण की क्षमता है। अपने सुनियोजित लेआउट के साथ, यह नया प्लांट फिनलैंड, जापान और तुर्की में महिंद्रा के ग्लोबल टेक्नोलॉजी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में डिजाइन किए गए नए उत्पादों की श्रृंखला को रोल-आउट करने में सक्षम है। कंपनी द्वारा इस प्लांट से एशिया, अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका के वैश्विक बाजारों में उपकरणों का निर्यात भी किया जाएगा। 

50 देशों में बिकते हैं महिंद्रा के ट्रैक्टर और कृषि उपकरण

भारत की ट्रैक्टर निर्माण क्षेत्र में सबसे अग्रणी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की भारतीय कृषि क्षेत्र में काफी बड़ी भूमिका रही है। कंपनी का उद्‌देश्य किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर कृषि यंत्रों का निर्माण करना है। महिंद्रा कंपनी खेती की बदलती जरूरतों पर फोकस करते हुए किसानों को आधुनिक टैक्नोलोजी से लैस कृषि मशीनरी उपलब्ध करती है ताकि किसानों के लिए खेती का काम आसान हो सकें। आज महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी 50 से अधिक देशों में ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों का विक्रय कर रही है। कंपनी का उद्देश्य भारत एवं दुनिया भर में किसानों के लिए अग्रणी प्रौद्योगिकियों के जरिये समृद्धि प्रदान करना है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टरजॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back